Friday, February 06, 2026
BREAKING
विश्व में पैदा हो रहीं चुनौतियों के समाधान के लिए आशा की किरण बना हुआ है भारत: मोदी विपक्ष की लोकसभा में सत्तापक्ष के सदस्यों पर हमले की योजना थी: गिरिराज सिंह शराब, शीशमहल और शायरी… राज्यसभा में PM मोदी का 'AAP' पर बड़ा हमला बिरला का दावा पूरी तरह झूठ, स्पीकर के पीछे छिप रहे हैं प्रधानमंत्री : कांग्रेस बड़ा हादसा: मेघालय में कोयले की खदान में हुआ भीषण विस्फोट, 10 मजदूरों की हुई मौत बलूचिस्तान में पाक सेना का बड़ा ऑपरेशन: 216 आतंकवादी ढेर, नागरिक और जवान भी मारे गए गृहमंत्री Amit Shah के दौरे से पहले Srinagr में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी, चप्पे-चप्पे पर नजर भूमि देने में कोई आपत्ति नहीं पर BSF अधिकार क्षेत्र संबंधी नियम केंद्र को वापस लेना होगा: ममता बनर्जी खुशखबरी: जम्मू-कश्मीर में बेघरों को मिलेगी सरकारी जमीन, सिर्फ ₹10 होगा सालाना किराया ‘PM पर हमले की थी साजिश, इसलिए उन्हें सदन में आने से रोका’ लोकसभा में स्पीकर का बड़ा खुलासा

शिक्षा

Bihar IAS Transfer: बिहार चुनाव से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 45 IAS का ट्रांसफर; चंद्रशेखर सिंह बने पटना के कमिश्नर

01 जून, 2025 12:39 PM

Bihar IAS Transfer: बिहार सरकार ने इस साल के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले नौकरशाही में बड़ा फेरबदल करते हुए शनिवार को कई जिलाधिकारियों (डीएम) समेत 45 आईएएस अधिकारियों का तबादला कर दिया। इस फेरबदल में, बिहार प्रशासनिक सेवा (बीएएस) के 31 अधिकारियों का भी स्थानांतरण किया गया। इसके अलावा, राज्य सरकार ने महादलित आयोग और अनुसूचित जाति आयोग में नयी नियुक्तियां कीं।

पटना समेत कई जिलों के डीएम बदले
सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक, 2010 बैच के भारतीय प्रशासनिक सेवा (आईएएस) के अधिकारी एवं पटना के जिलाधिकारी चंद्रशेखर सिंह को पटना प्रमंडल का आयुक्त नियुक्त किया गया। साल 2011 बैच के अधिकारी एवं गयाजी के जिलाधिकारी त्यागराजन एसएम को पटना का नया जिलाधिकारी बनाया गया है। पटना प्रमंडल के पूर्व आयुक्त मयंक वरवड़े को बिहार शिक्षा परियोजना परिषद का राज्य परियोजना निदेशक बनाया गया है। दरभंगा के जिलाधिकारी राजीव रौशन को सारण प्रमंडल का नया आयुक्त नियुक्त किया गया। अवनीश कुमार सिंह को मुंगेर प्रमंडल और राज कुमार को तिरहुत प्रमंडल का नया आयुक्त बनाया गया है।

राज्य सरकार ने विश्वनाथ ऋषि को महादलित आयोग का अध्यक्ष जबकि देवेंद्र कुमार को अनुसूचित जाति आयोग का उपाध्यक्ष नियुक्त किया है। अनुसूचित जाति आयोग के नये सदस्य ललन राम, रूबल रविदास और संजय कुमार हैं। वहीं, राम नरेश कुमार और ईश्वर रजक को महादलित आयोग का सदस्य नियुक्त किया गया है।

Have something to say? Post your comment

और शिक्षा खबरें

आईएएनएस एक्सक्लूसिव : दक्षिण अफ्रीका और भारत के संबंध पर क्या बोले राजदूत अनिल सूकलाल?

आईएएनएस एक्सक्लूसिव : दक्षिण अफ्रीका और भारत के संबंध पर क्या बोले राजदूत अनिल सूकलाल?

पबित्रा मार्गेरिटा का सात दिवसीय तीन देशों का दौरा पूरा, द्विपक्षीय सहयोग की जताई प्रतिबद्धता

पबित्रा मार्गेरिटा का सात दिवसीय तीन देशों का दौरा पूरा, द्विपक्षीय सहयोग की जताई प्रतिबद्धता

कौशल विकास से किसानों की आय और आत्मनिर्भरता में बढ़ोतरी

कौशल विकास से किसानों की आय और आत्मनिर्भरता में बढ़ोतरी

दुनिया चाहे कुछ भी कहे हमें फर्क नहीं पड़ता

दुनिया चाहे कुछ भी कहे हमें फर्क नहीं पड़ता

अब मृतकों के आधार नंबर होंगे निष्क्रिय, UIDAI ने लिया अहम फैसला

अब मृतकों के आधार नंबर होंगे निष्क्रिय, UIDAI ने लिया अहम फैसला

जनता ने कहा, इस फिल्म में अभिषेक बच्चन की अब तक की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस

जनता ने कहा, इस फिल्म में अभिषेक बच्चन की अब तक की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस

देश की किशोरियों को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए सरकार की एक नई पहल ‘नव्या’ की आज होगी शुरुआत

देश की किशोरियों को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए सरकार की एक नई पहल ‘नव्या’ की आज होगी शुरुआत

खाद्य तेल की कीमतों में कटौती का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचे : केंद्र सरकार

खाद्य तेल की कीमतों में कटौती का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचे : केंद्र सरकार

खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने देश भर में 11,480 सेवा क्षेत्र के लाभार्थियों को 300 करोड़ रुपए की सब्सिडी दी

खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने देश भर में 11,480 सेवा क्षेत्र के लाभार्थियों को 300 करोड़ रुपए की सब्सिडी दी

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 : मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के ‘योग बंधन’ का आयोजन आज

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस 2025 : मोरारजी देसाई राष्ट्रीय योग संस्थान के ‘योग बंधन’ का आयोजन आज