Sunday, June 28, 2026
BREAKING
ईरान और अमेरिका में फिर शुरू हुआ तनाव, ताजा हमलों के बीच राष्ट्रपति ट्रंप ने दी चेतावनी पूर्व पीएम पीवी नरसिम्हा राव की जयंती पर प्रधानमंत्री मोदी ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की ‘फास्ट पेट्रोल वेसल’ सेशेल्‍स की समुद्री सुरक्षा मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम : पीएम मोदी कैलाश मानसरोवर यात्रा को लेकर विदेश मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की, आवश्यक दस्तावेज मिलने के बाद ही शुरू करें यात्रा भारत-यूके सीईटीए से दोनों देशों के बीच व्यापार, निवेश और इनोवेशन में साझेदारी होगी मजबूत : पीयूष गोयल जापान के इवाते में 6.1 तीव्रता के भूकंप के झटके, सुनामी की कोई चेतावनी नहीं अमेरिका ने कमर्शियल शिप पर हुए हमले के बाद की जवाबी कार्रवाई, ईरान को बनाया निशाना भारत-अमेरिका मिलकर बनाएंगे भरोसेमंद टेक्नोलॉजी सप्लाई चेन, एआई और चिप्स पर मुख्य फोकस फीफा वर्ल्ड कप: डीआर कांगो ने रचा इतिहास, 52 साल बाद जीत दर्ज कर बनाई नॉकआउट स्टेज में जगह फीफा वर्ल्ड कप: पुर्तगाल के खिलाफ ड्रॉ के साथ ग्रुप में शीर्ष पर रहा कोलंबिया

बाज़ार

Big News: Strait of Hormuz बंद होने का ऐलान, LPG सप्लाई पर खतरा, पेट्रोल-डीजल सुरक्षित

03 मार्च, 2026 03:38 PM

ईरान में अमेरिका और इजरायल के संयुक्त हमले के बाद पश्चिम एशिया में हालात तेजी से बिगड़ते नजर आ रहे हैं। तनाव के बीच ईरान ने Strait of Hormuz को बंद करने का ऐलान किया है। यह समुद्री मार्ग वैश्विक ऊर्जा आपूर्ति की रीढ़ माना जाता है। ऐसे में इसका असर भारत समेत कई देशों पर पड़ना तय माना जा रहा है।

LPG सप्लाई पर सबसे बड़ा खतरा
भारत अपनी कुल एलपीजी जरूरत का करीब 80–85 प्रतिशत आयात करता है और इसका बड़ा हिस्सा इसी मार्ग से होकर आता है। अगर होर्मुज मार्ग बाधित होता है तो घरेलू गैस सिलेंडर की सप्लाई प्रभावित हो सकती है। भारत के पास कच्चे तेल की तरह एलपीजी का बड़ा रणनीतिक भंडार उपलब्ध नहीं है, जिससे कीमतों पर दबाव बढ़ने की आशंका है।

LNG पर भी संकट
एलपीजी के साथ-साथ एलएनजी की आपूर्ति पर भी असर पड़ सकता है। देश अपनी लगभग 60 प्रतिशत एलएनजी जरूरत इसी रूट से पूरी करता है। ऐसे में उद्योग और बिजली उत्पादन क्षेत्र पर भी दबाव बढ़ सकता है।

कतर का उत्पादन प्रभावित
तनाव बढ़ने के बाद Qatar ने अपने प्रमुख एलएनजी निर्यात केंद्र पर उत्पादन अस्थायी रूप से रोक दिया है। कतर वैश्विक स्तर पर प्रमुख एलएनजी आपूर्तिकर्ताओं में शामिल है। उत्पादन में कमी आने से अंतरराष्ट्रीय गैस कीमतों में उछाल देखने को मिल सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक यूरोपीय गैस कीमतों में करीब 50% तक की तेजी दर्ज की गई है।

पेट्रोल-डीजल पर तत्काल संकट नहीं
हालांकि पेट्रोल और डीजल की आपूर्ति को लेकर फिलहाल घबराने की जरूरत नहीं है। भारत के पास लगभग 70–80 दिनों का पर्याप्त भंडार मौजूद है। हाल ही में सऊदी अरब से बड़ी मात्रा में कच्चे तेल की खरीद भी की गई थी। जरूरत पड़ने पर भारत अमेरिका और रूस जैसे वैकल्पिक आपूर्तिकर्ताओं की ओर रुख कर सकता है।

100 डॉलर पार जा सकता है कच्चा तेल
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि तनाव लंबा खिंचता है तो कच्चे तेल की कीमतें 100 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच सकती हैं, जिससे महंगाई पर दबाव बढ़ेगा।

सरकार अलर्ट मोड में
स्थिति को देखते हुए पेट्रोलियम मंत्रालय ने आपात बैठक बुलाई है। सरकार सप्लाई चेन, वैकल्पिक आयात मार्ग और रणनीतिक भंडार की समीक्षा कर रही है ताकि किसी भी संभावित संकट से निपटा जा सके।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

दो दिनों की गिरावट के बाद सोना-चांदी में लौटी तेजी, एमसीएक्स पर दिखी रिकवरी

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

शेयर बाजार की मजबूत शुरुआत, सेंसेक्स 400 अंक चढ़ा, निफ्टी 24,100 के पार

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

भारत-UK व्यापार संबंधों को मिलेगी नई ऊंचाई, 25-27 जून तक तीन दिवसीय ब्रिटेन दौरे पर जाएंगे केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप ने वित्त वर्ष 26 में हार्ड इन्फ्रास्ट्रक्चर में 1.5 लाख करोड़ रुपए से अधिक का किया निवेश

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

अदाणी ग्रुप की कंसोलिडेटेड पोर्टफोलियो आय वित्त वर्ष 26 में 2.92 लाख करोड़ रुपए रही : चेयरमैन

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे

मजबूत डॉलर से सोने और चांदी धड़ाम, दाम करीब 1.7 प्रतिशत तक घटे