Wednesday, August 05, 2026
BREAKING
मॉडर्न पब्लिक स्कूल दिल्ली के विद्यार्थियों ने किया हरियाणा विधानसभा का भ्रमण हरियाणा के 'कॉमनवेल्थ पदक विजेता खिलाड़ियों' को सम्मानित करेंगे मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी अम्बाला छावनी में स्थानांतरित हुए उप-श्रम आयुक्त कार्यालय का जल्द होगा उद्घाटन : अनिल विज महंगाई और बेरोजगारी की दोहरी मार से आम आदमी का जीना हुआ मुश्किल : सैलजा बिजली बिल संशोधन और नया मीटर लगाने के नाम पर ₹5,000 रिश्वत लेते DHBVN का क्लर्क और लाइनमैन गिरफ्तार ₹3,000 रिश्वत लेते फायरमैन रंगे हाथ गिरफ्तार, कार में आग की रिपोर्ट के एवज में मांगी थी घूस फरीदाबाद में घरेलू सहायिका ने की आत्महत्या, कमरे में फंदे से लटका मिला शव Shimla News: सरकार के खिलाफ जयराम-बिंदल के साथ सड़कों पर उतरा विपक्ष, CM आवास का किया घेराव Himachal: जॉब ट्रेनी मेडिकल ऑफिसर्ज के वेतन में 78 फीसदी का इजाफा, अब मिलेंगे ₹60 हजार BBMB बकाया से शानन परियोजना तक, CM सुक्खू ने हिमाचल के अधिकारों की लड़ाई को दी नई धार

हिमाचल

BBMB बकाया से शानन परियोजना तक, CM सुक्खू ने हिमाचल के अधिकारों की लड़ाई को दी नई धार

05 अगस्त, 2026 07:30 PM

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने प्रदेश के हितों से जुड़े लंबे समय से लंबित मामलों में प्रभावी पैरवी कर हिमाचल प्रदेश के अधिकारों की रक्षा के लिए मजबूत नेतृत्व का परिचय दिया है। वर्षों से कानूनी और प्रशासनिक स्तर पर लंबित कई महत्वपूर्ण मामलों में राज्य सरकार ने उनके नेतृत्व में उल्लेखनीय सफलता प्राप्त की है। उन्होंने कहा है कि बीबीएमबी के वित्तीय बकाया, बिजली के हिस्से और शानन जलविद्युत परियोजना जैसे अहम मुद्दों के समाधान पर निरंतर प्रयास जारी हैं।

सीएम सुक्खू निरंतर विभिन्न मंचों पर भाखड़ा ब्यास प्रबंधन बोर्ड (बीबीएमबी) से हिमाचल प्रदेश के लगभग 4,200 करोड़ रुपए के वित्तीय बकाया और 13,066 मिलियन यूनिट बिजली के राज्य के अधिकार की मजबूती से पैरवी कर रहे हैं। लगभग 15 वर्ष पूर्व हिमाचल प्रदेश के पक्ष में सर्वोच्च न्यायालय का निर्णय आने के बावजूद राज्य को अब तक उसका पूरा हक नहीं मिल पाया है। इसके अतिरिक्त, पंजाब पुनर्गठन अधिनियम, 1966 के तहत चंडीगढ़ की भूमि एवं परिसंपत्तियों में हिमाचल प्रदेश के 7.19 प्रतिशत हिस्से के वैध अधिकार की मांग भी प्रमुखता से उठाई जा रही हैं। इस विषय पर सर्वोच्च न्यायालय भी राज्य के दावे को उचित ठहरा चुका है।

मुख्यमंत्री की प्राथमिकताओं में शानन जलविद्युत परियोजना का मामला भी प्रमुख है। परियोजना की लीज अवधि समाप्त होने के बावजूद पंजाब सरकार ने इसे अभी तक हिमाचल प्रदेश को वापस नहीं सौंपा है। प्रदेश सरकार इस मुद्दे को विभिन्न स्तरों पर प्रभावी ढंग से उठा रही है और मामला वर्तमान में सर्वोच्च न्यायालय में विचाराधीन है।

मुख्यमंत्री के नेतृत्व में प्रदेश सरकार ने वर्ष 2002 से कानूनी विवाद में उलझे वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले में प्रभावी पैरवी कर प्रदेश के पक्ष में महत्वपूर्ण जीत दर्ज की। प्रदेश सरकार द्वारा न्यायालय के समक्ष मजबूत तथ्यों और साक्ष्यों के साथ पक्ष रखने के परिणामस्वरूप यह ऐतिहासिक फैसला हिमाचल प्रदेश के पक्ष में आया। सर्वोच्च न्यायालय के आदेश के बाद यह संपत्ति पुनः राज्य सरकार के नियंत्रण में आ गई है। इस निर्णय के अनुसार राज्य सरकार ने 25 करोड़ रुपये का भुगतान किया और अब इस संपत्ति से प्रदेश को प्रतिवर्ष 20 करोड़ रुपये से अधिक का राजस्व प्राप्त हो रहा है।

इसी प्रकार, 1,045 मेगावाट क्षमता की कड़छम-वांगतू जलविद्युत परियोजना की रॉयल्टी के मामले में भी राज्य सरकार ने महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की है। सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय के बाद हिमाचल प्रदेश को इस परियोजना से मिलने वाली मुफ्त बिजली की हिस्सेदारी 12 प्रतिशत से बढ़ाकर 18 प्रतिशत कर दी गई है। इससे राज्य को प्रतिवर्ष लगभग 150 करोड़ रुपए की अतिरिक्त आय प्राप्त हो रही है।

ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू की दृढ़ पहल का ही परिणाम है कि लगभग 15 हजार करोड़ रुपए की लागत वाली किशाऊ बहुउद्देशीय परियोजना में भी हिमाचल प्रदेश के हितों की प्रभावी रक्षा हुई है। पूर्व भाजपा सरकार ने राज्य के हिस्से के रूप में 800 करोड़ रुपए स्वीकार करने पर सहमति दी थी, जिसे मुख्यमंत्री ने अस्वीकार कर दिया। इसके बाद राज्य सरकार के निरंतर प्रयासों से भारत सरकार ने जल घटक से लाभान्वित होने वाले राज्यों दिल्ली, राजस्थान और हरियाणा द्वारा हिमाचल प्रदेश के हिस्से की लगभग 2,000 करोड़ रुपए की अनुमानित लागत वहन करने पर सैद्धांतिक सहमति प्रदान की। टौंस नदी पर उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश की सीमा पर प्रस्तावित 422 मेगावाट क्षमता की इस परियोजना के पूर्ण होने पर हिमाचल प्रदेश को विद्युत घटक के रूप में लगभग 100 करोड़ यूनिट बिजली प्राप्त होगी, जिसका अनुमानित वार्षिक मूल्य लगभग 600 करोड़ रुपए होगा।

प्रदेश के अधिकारों से जुड़े इन महत्वपूर्ण मामलों में राज्य सरकार की सक्रिय और प्रभावी पैरवी यह दर्शाती है कि मुख्यमंत्री सुक्खू प्रदेश के दीर्घकालिक हितों की रक्षा और संसाधनों पर हिमाचल के वैध अधिकार सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि वह कभी भी प्रदेश हितों से समझौता नहीं करेंगे तथा प्रदेश और प्रदेशवासियों का हित उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता है।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Shimla News: सरकार के खिलाफ जयराम-बिंदल के साथ सड़कों पर उतरा विपक्ष, CM आवास का किया घेराव

Shimla News: सरकार के खिलाफ जयराम-बिंदल के साथ सड़कों पर उतरा विपक्ष, CM आवास का किया घेराव

Himachal: जॉब ट्रेनी मेडिकल ऑफिसर्ज के वेतन में 78 फीसदी का इजाफा, अब मिलेंगे ₹60 हजार

Himachal: जॉब ट्रेनी मेडिकल ऑफिसर्ज के वेतन में 78 फीसदी का इजाफा, अब मिलेंगे ₹60 हजार

"मुंबई में रहकर बिगड़ चुका है कंगना का मानसिक संतुलन, देवभूमि के संस्कार ऐसे नहीं", चंपा ठाकुर ने साधा निशाना

पठानकोट-चम्बा NH पर पाइपों से लदे ट्रक में लगी भयंकर आग, चालक ने ऐसे बचाई खुद की जान

पठानकोट-चम्बा NH पर पाइपों से लदे ट्रक में लगी भयंकर आग, चालक ने ऐसे बचाई खुद की जान

Hamirpur News:

Hamirpur News: "36 करोड़ का टैंडर तो फिर कैसे हो गई 100 करोड़ की पेमेंट", सुक्खू सरकार पर राजेंद्र राणा का तीखा हमला

Hamirpur: दुर्गम हिमाचली क्षेत्रों के लिए मिले स्थायी एयर एम्बुलैंस सेवा : डॉ. सिकंदर कुमार

Hamirpur: दुर्गम हिमाचली क्षेत्रों के लिए मिले स्थायी एयर एम्बुलैंस सेवा : डॉ. सिकंदर कुमार

Kangra: कृषि विश्वविद्यालय में स्थायी कुलपति और केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए राज्यांश जारी करे सरकार : शांता

Kangra: कृषि विश्वविद्यालय में स्थायी कुलपति और केंद्रीय विश्वविद्यालय के लिए राज्यांश जारी करे सरकार : शांता

CM सुक्खू ने किया ऐलान, चम्बा मेडिकल कॉलेज में AIIMS की तर्ज पर स्थापित होंगी 3 टैस्ला MRI मशीन

CM सुक्खू ने किया ऐलान, चम्बा मेडिकल कॉलेज में AIIMS की तर्ज पर स्थापित होंगी 3 टैस्ला MRI मशीन

CM सुक्खू ने चम्बा को दी ₹333 करोड़ की सौगात, 200 बैड के अस्पताल सहित 26 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

CM सुक्खू ने चम्बा को दी ₹333 करोड़ की सौगात, 200 बैड के अस्पताल सहित 26 परियोजनाओं का लोकार्पण-शिलान्यास

Shimla: एचआरटीसी कर्मचारियों को समय पर मिला वेतन, सरकार ने जारी किए 38 करोड़

Shimla: एचआरटीसी कर्मचारियों को समय पर मिला वेतन, सरकार ने जारी किए 38 करोड़