Sunday, July 05, 2026
BREAKING
हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल Una: चिंतपूर्णी मंदिर में 15,000 से अधिक श्रद्धालुओं ने किए पावन पिंडी के दर्शन लोक मिलनी' कार्यक्रमों के माध्यम से सरकार और जनता के बीच बढ़ा सीधा संवाद: दलवीर सिंह ढिल्लों कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल ने सीएम भगवंत सिंह मान को घेरने के लिए ‘टीम ए, बी, सी’ बना ली है क्योंकि उनके पास आप सरकार के कामों का कोई जवाब नहीं है: बलतेज पन्नू जिसने स्वयं को संभाला, उसने भगवान को पाया -राष्ट्र सन्त आचार्य सुधांशु जी महाराज 'एक गोली से सबको खत्म कर सकते हैं', खामेनेई के अंतिम संस्कार पर ट्रंप की ईरान को खुली धमकी अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित भारत-यूके एफटीए से जुड़े नियम जारी, 15 जुलाई से होंगे लागू पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

राष्ट्रीय

Ayodhya Deepotsav 2025: अयोध्या में रचा इतिहास! फूलों से सजा मंदिर, 28 लाख दीयों से जगमग हुई भगवान राम की नगरी

19 अक्टूबर, 2025 09:10 PM

अयोध्या इस समय दिव्यता और आस्था से सराबोर है। दीपोत्सव 2025 के मौके पर भगवान श्रीराम की नगरी दुल्हन की तरह सज गई है। सरयू तट और राम की पैड़ी पर एक साथ 28 लाख से अधिक दीप जलाकर अयोध्या ने एक बार फिर गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बना डाला। इस अवसर पर पूरी अयोध्या स्वर्णिम रोशनी से नहाई हुई दिखी।

गिनीज बुक में दर्ज हुआ नया रिकॉर्ड
पिछला रिकॉर्ड 26,11,701 दीपों का था, जिसे इस बार तोड़ दिया गया। गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड की टीम खुद अयोध्या पहुंची और इस भव्य आयोजन को दर्ज किया। दीपोत्सव की तैयारी महीनों से चल रही थी, जिसमें 33,000 से ज्यादा वॉलिंटियर्स ने अपनी भूमिका निभाई। सभी घाटों पर तेल और बाती से दीपों को सजाया गया, और शाम ढलते ही पूरा सरयू तट प्रकाशमय हो उठा।

योगी आदित्यनाथ ने किया श्रीराम, सीता, लक्ष्मण और हनुमान का स्वागत
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हेलीकॉप्टर के जरिए अयोध्या पहुंचे। उन्होंने रामकथा पार्क में पुष्पक विमान से पहुंचे भगवान राम, माता सीता, लक्ष्मण और हनुमान के स्वरूपों की अगवानी की। इसके बाद सीएम योगी ने मंच से श्रीराम का राजतिलक किया और जय श्रीराम के उद्घोष से पूरा रामकथा पार्क गूंज उठा।

देश-विदेश से पहुंचे श्रद्धालु
इस दिव्य अवसर पर देश और विदेश से हजारों श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे। पूरा शहर दीपों, फूलों और रंगोलियों से सजा हुआ है। हर चौक-चौराहे पर झूमती रोशनी और सजावट ने माहौल को त्रेतायुगीन बना दिया है। 2017 में शुरू हुआ अयोध्या दीपोत्सव अब वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना चुका है।

रामराज्य का प्रतीक बना दीपोत्सव
राम की पैड़ी के 56 घाटों पर दीप जलाने के साथ ही अयोध्या एक बार फिर “रामराज्य” की झलक देती नजर आई। श्रीराम जन्मभूमि मंदिर परिसर भी फूलों से सजा हुआ है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामलला के दर्शन कर उत्तर प्रदेश और देशवासियों की खुशहाली की कामना की।

“जय श्रीराम” के नारों से गूंजा अयोध्या
दीपों की रोशनी, आरती की गूंज और भक्ति के इस अद्भुत संगम ने पूरी अयोध्या को आध्यात्मिक प्रकाश से भर दिया। भक्तों ने दीप जलाते हुए भगवान राम की महिमा का गुणगान किया। हर कोई इस ऐतिहासिक पल का साक्षी बन ‘जय श्रीराम’ के उद्घोष में लीन नजर आया।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

हिमाचल में बड़ा हादसा: चलती बस पर पहाड़ी से काल बनकर गिरी चट्टान, 21 वर्षीय युवक की मौत...4 घायल

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

अमेरिका के 250वें स्वतंत्रता दिवस पर प्रधानमंत्री मोदी ने दी बधाई, भारत-अमेरिका साझेदारी की स्थायी ताकत पर दिया जोर

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

मुंबई में रेड अलर्ट के बीच मूसलाधार बारिश, कुर्ला टर्मिनस परिसर में जलभराव से जनजीवन प्रभावित

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

पंडवानी गायिका तीजन बाई के निधन पर पीएम मोदी ने जताया दुख, बोले- ‘उनका जाना कला और संस्कृति जगत के लिए अपूरणीय क्षति’

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

गृह मंत्रालय ने 23 व्यक्तियों को ‘आतंकवादी’ घोषित किया, 17 पाकिस्तानी और 6 भारतीय नागरिक

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

विदेश मंत्री एस. जयशंकर आज से कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान, न्यूयॉर्क और ब्रुसेल्स के दौरे पर, द्विपक्षीय संबंधों को मिलेगी नई मजबूती

'जनसेवा और राष्ट्रसेवा के लिए स्मरणीय रहेंगे रामविलास', जयंती पर पीएम मोदी समेत कई दिग्गजों ने दी श्रद्धांजलि

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित

अदाणी ग्रुप कोलकाता के न्यू टाउन में स्थापित करेगा 2,000 बेड का हॉस्पिटल; 1,000 बेड गरीबों के लिए होंगे आरक्षित

राम मंदिर दान चोरी का मास्टरमाइंड कौन? अविनाश शुक्ला ने उगले राज, अब इन 5 का नंबर

राम मंदिर दान चोरी का मास्टरमाइंड कौन? अविनाश शुक्ला ने उगले राज, अब इन 5 का नंबर