Monday, July 13, 2026
BREAKING
अमेरिकी सीनेट सीट के लिए विशेष चुनाव में निक्की हेली के नाम को लेकर अटकलों पर लगा विराम, दावेदारी से किया इनकार वेनेजुएला में भूकंप से मरने वालों की संख्या बढ़कर 4,490 हुई नेतन्याहू ने ईरान के परमाणु कार्यक्रम को लेकर ट्रंप की कूटनीतिक पहल का समर्थन किया अमेरिका का ईरान पर नया हम*ला शुरू, 24 घंटे में दूसरी बार अमेरिकी सेना ने की कार्रवाई वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग 'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया 'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे वियतनाम नाव हादसा: फंसे हुए सभी तेलुगु पर्यटक सुरक्षित, रविवार रात हैदराबाद पहुंचेंगे

खेल

Asia Cup 2023 : फाइनल के लिए वाशिंगटन सुंदर को बुलावा, यह खिलाड़ी हुआ चोटिल

17 सितंबर, 2023 03:20 PM

नई दिल्ली। एशिया कप के फाइनल से पहले बंगलादेश के खिलाफ मैच के दौरान चोटिल हुए ऑलराउंडर अक्षर पटेल के कवर के रूप में वॉशिंगटन सुंदर को बुलाया गया है। वाशिंगटन सुंदर अक्षर पटेल के कवर के रूप में श्रीलंका के खिलाफ रविवार को होने वाले फाइनल से पहले कोलंबो में भारत की एशिया कप टीम के साथ जुड़ने के लिए रवाना हो गए हैं। बंगलादेश के साथ एशिया कप के सुपर फोर के अंतिम मैच में अक्षर चोटिल हो गए थे। अभी तक यह साफ नहीं है कि अक्षर पटेल फाइनल में खेलेंगे या नहीं, हालांकि भारतीय टीम प्रबंधन ने एहतियातन सुंदर को कोलंबो बुलाया है।

उल्लेखनीय है कि बंगलादेश के खिलाफ शुक्रवार को सुपर फोर मुकाबले में थ्रो से चोट लगने के बाद अक्षर की बांह में सूजन आ गई है। ईएसपीएनक्रिकइन्फो का मानान है कि अक्षर के हाथ में कोई फ्रैक्चर नहीं है और यह कदम सिर्फ एहतियाती है क्योंकि बल्लेबाजी के दौरान क्रीज में फुल-स्ट्रेच डाइव लगाने का प्रयास करते समय अक्षर की कलाई पर भी चोट लग गई थी। अक्षर ने हैमस्ट्रिंग की जकड़न की भी शिकायत की, जिस पर बल्लेबाजी करते समय टेप लगाने की जरूरत पड़ी। फाइनल के लिए उनकी उपलब्धता पर अंतिम फैसला लेने से पहले अगले 24 घंटों तक उनकी निगरानी की जाएगी।

वॉशिंगटन एशियन गेम्स के लिए चुनी गई भारतीय़ क्रिकेट टीम में भी शामिल हैं और जल्द ही कोलंबो में टीम से जुड़ जाएंगे। वॉशिंगटन का एशिया कप के फाइनल में टीम इंडिया से जुड़ना चौंकाने वाला नहीं है क्योंकि श्रीलंका के बैटिंग ऑर्डर में बाएं हाथ के कई बल्लेबाज हैं। वाशिंगटन की ऑफ ब्रेक गेंदबाजी पावरप्ले में टीम इंडिया के कारगर साबित हो सकती है। अक्षर पटेल वर्ल्ड कप के लिहाज से टीम इंडिया के लिए काफी अहम खिलाड़ी हैं। इसी वजह से भारतीय टीम मैनेजमेंट उनके साथ कोई जोखिम नहीं ले सकती हैं।

सुपर फोर के अंतिम मैच में चोट लगने के बावजूद अक्षर ने बल्लेबाजी जारी रखी और टीम फिजियो ने समय समय पर आकर उनकी कलई में स्प्रे किया। उन्होंने भारत के 266 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए 38 गेंदों में 42 रनों की शानदार पारी खेली। भारत आखिरकार छह रन से जीत हासिल करने से चूक गया। भारत की मौजूदा टीम में एक ऑफस्पिनर की कमी है। टीम प्रबंधन को उम्मीद है कि अक्षर और रवींद्र जड़ेजा के रूप में दो बाएं हाथ के स्पिनिंग ऑलराउंडरों की मौजूदगी से इसकी भरपाई की जा सकती है। इस बीच, कुलदीप यादव भारत की 15 सदस्यीय टीम में एकमात्र विशेषज्ञ स्पिनर हैं।

Have something to say? Post your comment

और खेल खबरें

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

वनडे में इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया की बोलती है तूती, हेड टू हेड रिकॉर्ड दे रहे गवाही

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

आईपीएल: एक युग का हुआ अंत, 18 साल बाद सीएसके से अलग हुए स्टीफन फ्लेमिंग

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'यह मेरे लिए गर्व का पल है', लॉर्ड्स में ऐतिहासिक शतक लगाने पर बोलीं यास्तिका भाटिया

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

'मेसी को रोकने में सफल रहेगा इंग्लैंड', सेमीफाइनल मैच से पहले पूर्व खिलाड़ी जो कोल ने किया दावा

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

भारत बनाम इंग्लैंड: वनडे सीरीज में विराट कोहली के निशाने पर होंगे ये बड़े रिकॉर्ड्स, सचिन को छोड़ सकते हैं पीछे

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

कभी लॉर्ड्स के 'ऑनर्स बोर्ड' पर नाम दर्ज करवाने का देखा था ख्वाब, क्रांति ने सपने को साकार किया

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती बाहर, प्रिंस यादव और रवि बिश्नोई को टीम इंडिया में मिली जगह

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

कार्टि-होप की दमदार पारी, गेंद से चमके अल्जारी जोसेफ, वेस्टइंडीज ने पहले वनडे में न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

IND vs ENG Pitch Report: साउथहैंपटन की पिच का आज कैसा रहेगा मिजाज, बल्लेबाज-गेंदबाज किसे मिलेगा फायदा

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल

इंडिया ए करेगी नेपाल का दौरा, खेले जाएंगे 3 टी20; नोट कर लीजिए शेड्यूल