Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

हरियाणा

ASI संदीप लाठर के घर CM आए , तो अभय चौटाला ने कसा तंज...बोले जाटों की सहानुभूति लेने आए थे

16 अक्टूबर, 2025 08:03 PM

रोहतक : एडीजीपी वाई पूरण कुमार पर भ्रष्टाचार के आरोप लगाकर खुदकुशी करने वाले एएसआई संदीप लाठर के शव को लेकर दूसरे दिन भी गांव में राजनीतिक सरगर्मी बनी रही। भाजपा, कांग्रेस, इनेलो सहित राजनीतिक दल और कई संगठनों के लोगों का गांव में तांता लगा रहा।

इनेलो सुप्रीमो अभय सिंह चौटाला करीब 5 बजे लाढ़ौत गांव पहुंचे। परिजनों को ढांढ़स बंधाने के बाद उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री सुबह आए थे लेकिन अभी तक केस दर्ज नहीं हुआ। वे जाटों की सहानुभूति लेने आए थे न्याय करने नहीं। अगर न्याय करने आए होते तो अब तक कार्रवाई हो जाती। पूरे मामले की जांच सीबीआई से हाईकोर्ट के जज की निगरानी में कराई जाए।

एएसआई संदीप के शव के पास परिजन व ग्रामीण दिनभर बैठे रहे। दूसरे दिन भी ग्रामीण पूरी घटना को लेकर आक्रोशित रहे। मंगलवार को संदीप ने अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गोली मारकर खुदकुशी कर ली थी। संदीप ने अपने सुसाइड नोट और मृत्युपूर्व बनाए वीडियो में दिवंगत एडीजीपी वाई पूरण कुमार पर भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए थे।

नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा शाम करीब साढ़े 4 बजे लाढ़ौत गांव पहुंचे। उन्होंने एएसआई संदीप कुमार के परिजनों से मुलाकात कर ढांढ़स बंधाया और हर संभव मदद का आश्वासन दिया। कहा, पूरे मामले में हाईकोर्ट के सिटिंग जज से सरकार जांच कराए। पूर्व मंत्री सुभाष बतरा, पूर्व विधायक आनंद सिंह दांगी व कांग्रेसी नेता मौजूद रहे। इनेलो की महिला विंग की प्रदेश अध्यक्ष सुनैना चौटाला के आगमन के साथ लाढ़ौत गांव में राजनीतिक सरगर्मी बढ़ती चली गई। सरकार से न्याय की आस लगाए परिजनों से सीएम नायब सैनी भी मिले। इसके बाद तो सरकार की ओर से हचलच बढ़ती गई। सीएम के ओएसडी वीरेंद्र

बढ़खालसा ने सैनी के जाने के बाद देर शाम तक मामले के पटाक्षेप में लगे रहे। भाजपा का प्रतिनिधिमंडल भी पहुंचा। प्रदेश संगठन महामंत्री फणींद्र नाथ शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष सतीश नांदल व पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर के साथ भाजपा कार्यकर्ता मौके पर पहुंचे।

शाम 4 बजे नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्‌डा भी आधे घंटे तक गांव में रहे। 5 बजे हुड्डा निकले, उधर इनेलो सुप्रीमो अभय चौटाला परिवार को ढांढ़स बंधाने पहुंच गए। उन्होंने जातिगत प्रभाव को उछालते हुए मुख्यमंत्री सैनी पर सीधा हमला बोलते हुए सीबीआई से जांच की मांग की।

Have something to say? Post your comment

और हरियाणा खबरें

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

पंचकूला में स्ट्रांग रूम पर संग्राम : EVM के कैमरे बंद होने पर कांग्रेस प्रत्याशी का हंगामा, MLA चंद्रमोहन के साथ पहुंचीं सुधा भारद्वाज

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमनाथ स्वाभिमान पर्व कार्यक्रम में की शिरकत

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

ऊर्जा मंत्री अनिल विज ने माता मनसा देवी मंदिर में सह-परिवार टेका माथा, प्रदेश की खुशहाली की कामना की

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

Haryana: गेहूं के फाने जलाने के मामलों ने तोड़ा 5 साल का रिकॉर्ड, ये जिला रहा सबसे आगे

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

एक्शन मोड में मंत्री: 15 जून की डेडलाइन तय, लापरवाही पर ठेकेदार होंगे ब्लैकलिस्ट...जानिए वजह

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

हरियाणा के राज्यपाल से मिले 2025 बैच के आईएएस प्रोबेशनर्स

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

बंगाल में गुण्डाराज का ‘भूत’ उतार देंगे अमित शाह, शांति बहाल होगी : अनिल विज

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

हरियाणा: सरकार स्वास्थ्य ढांचे को मजबूत बनाने के लिए प्रयासरत : आरती सिंह राव

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

ऑपरेशन सिंदूर की पहली वर्षगांठ : CM नायब सैनी ने सेना के शौर्य को किया नमन, बोले— जवानों का पराक्रम राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान

पंजाब बम धमाकों पर बयान को लेकर विज का वार, बोले- सबूत दें या पद छोड़ें भगवंत मान