Monday, June 29, 2026
BREAKING
बिजली कटौती से परेशान किसानों ने पावरकॉम ऑफिस के बाहर प्रदर्शन पंजाब में दिल दहला देने वाला हादसा, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौ+त Shimla: राजीव गांधी स्वरोजगार स्टार्टअप योजना चरण-4 होगी प्रारम्भ, इलैक्ट्रिक बस खरीद पर मिलेगी सबसिडी : सुक्खू Shimla: तमाम वैश्विक चुनौतियों के बीच प्रधानमंत्री ने राष्ट्र प्रथम के भाव से किया काम : अनुराग Shimla: प्रदेश के स्कूलों में साल भर चलेंगी ग्रीन एक्टीविटीज गैंगस्टरों ते वार का 160वां दिन: पंजाब पुलिस द्वारा 574 स्थानों पर छापेमारी; 393 गिरफ्तार पंजाब की जवानी को बचाना हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने डीसीज़ और एसएसपीज़ को ‘युद्ध नशियां विरुद्ध’ अभियान को और तेज करने के निर्देश दिए पंजाब सरकार ने बुजुर्गों एवं जरूरतमंद नागरिकों की सामाजिक सुरक्षा को मजबूत करने के लिए जारी किए 1,583 करोड़ रुपये अराघची ने इराक के राष्ट्रपति और पीएम से की मुलाकात, ईरान-अमेरिका एमओयू और क्षेत्रीय स्थिरता पर की चर्चा अमेरिका और ईरान फिलहाल रोकेंगे हमले, होर्मुज स्ट्रेट को लेकर दोहा में होगी बातचीत: रिपोर्ट

बाज़ार

Apple के CEO टिम कुक का भारत को लेकर बड़ा बयान, ट्रंप को दिया करारा जवाब

04 अगस्त, 2025 07:24 PM

Apple के CEO टिम कुक ने भारत को लेकर बड़ा बयान दिया है, जो अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के हालिया आरोपों के जवाब के रूप में देखा जा रहा है। कुक ने बताया कि पिछली तिमाही (Q2) में अमेरिका में बिकने वाले अधिकांश iPhone भारत में निर्मित हुए हैं। यह बयान ट्रंप द्वारा भारत में Apple की मैन्युफैक्चरिंग नीति की आलोचना के बावजूद आया है।

भारत बना iPhone निर्माण का मुख्य केंद्र
टिम कुक ने विश्लेषकों से बातचीत में कहा, “पिछली तिमाही की तरह इस बार भी अमेरिका में बिकने वाले अधिकतर iPhone भारत में बने हैं।” उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि Apple ने अपनी मैन्युफैक्चरिंग रणनीति में बड़ा बदलाव किया है। भारत अब अमेरिकी बाजार के लिए iPhone निर्माण का प्रमुख केंद्र बन गया है, जबकि चीन गैर-अमेरिकी बाजारों पर फोकस कर रहा है।

वियतनाम बना अन्य Apple प्रोडक्ट्स का नया बेस
Apple अब वियतनाम में MacBooks, iPads और Apple Watches जैसे उत्पादों की मैन्युफैक्चरिंग कर रहा है, जिससे अमेरिकी बाजार की मांग पूरी की जा सके। यह बदलाव Apple की "चीन प्लस वन" रणनीति का हिस्सा है, जिसका उद्देश्य चीन पर निर्भरता कम करना है।

ट्रंप की नाराजगी और टैरिफ विवाद
डोनाल्ड ट्रंप ने इस साल मई में टिम कुक से मुलाकात के दौरान भारत में Apple की मैन्युफैक्चरिंग पर असहमति जताई थी। हाल ही में उन्होंने भारत से आयातित वस्तुओं पर 25% टैरिफ लगाने की घोषणा की, हालांकि फिलहाल स्मार्टफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक डिवाइसेज़ इससे छूट में हैं लेकिन विशेषज्ञों का मानना है कि भविष्य में इन उत्पादों पर भी टैरिफ लागू हो सकता है।

भारत में Apple की बिक्री में रिकॉर्ड ग्रोथ
टिम कुक ने बताया कि भारत Apple के लिए सिर्फ एक मैन्युफैक्चरिंग हब ही नहीं, बल्कि एक उभरता हुआ बड़ा बाजार भी बन गया है। उन्होंने कहा, “भारत, मध्य पूर्व, दक्षिण एशिया और ब्राजील जैसे बाजारों में iPhone की बिक्री में डबल-डिजिट ग्रोथ देखी गई है।” जून तिमाही में भारत समेत 24 से अधिक देशों में कंपनी ने रिकॉर्ड रेवेन्यू दर्ज किया।

टैरिफ का ग्लोबल असर
टिम कुक ने बताया कि जून तिमाही में टैरिफ से जुड़े खर्च लगभग 800 मिलियन डॉलर तक पहुंच गए। यदि वैश्विक टैरिफ नीति में कोई बदलाव नहीं होता, तो सितंबर तिमाही में यह असर 1.1 अरब डॉलर तक हो सकता है।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

एचडीएफसी बैंक के पूर्व चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने लीगल रिव्यू पर उठाए सवाल, रिपोर्ट्स को बताया 'अनावश्यक'

एचडीएफसी बैंक के पूर्व चेयरमैन अतानु चक्रवर्ती ने लीगल रिव्यू पर उठाए सवाल, रिपोर्ट्स को बताया 'अनावश्यक'

वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा

वैश्विक स्तर पर स्थिरता लौटने से सोने में गिरावट बढ़ी, चांदी का दाम भी 2.23 लाख के करीब पहुंचा

टैक्स सुधार और नीतिगत समर्थन के चलते भारतीय शेयर बाजार में बड़ी मात्रा में आ रही घरेलू पूंजी: जेपी मॉर्गन

टैक्स सुधार और नीतिगत समर्थन के चलते भारतीय शेयर बाजार में बड़ी मात्रा में आ रही घरेलू पूंजी: जेपी मॉर्गन

जीएसटी आजादी के बाद का सबसे बड़ा टैक्स सुधार, कारोबार के तरीके को बनाया आसान

जीएसटी आजादी के बाद का सबसे बड़ा टैक्स सुधार, कारोबार के तरीके को बनाया आसान

आधार से लेकर पासपोर्ट तक एक जुलाई से होने जा रहे ये बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

आधार से लेकर पासपोर्ट तक एक जुलाई से होने जा रहे ये बदलाव, देखें पूरी लिस्ट

सपाट शुरुआत के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी

सपाट शुरुआत के साथ खुला भारतीय शेयर बाजार, फार्मा और हेल्थकेयर शेयरों में खरीदारी

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

Gold Silver Price Today: सोने का रेट 6662 रुपये और चांदी का दाम 22314 रुपये लुढ़का, क्यों लगातार गिर रहा है गोल्ड का दाम

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

ईंधन कीमतों में नरमी जारी रहने पर उड़ानों में कटौती घटा सकती है एयर इंडिया: विल्सन

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए

केंद्र ने 2026 में अब तक सरकारी कंपनियों के ओएफएस के जरिए जुटाए 25,000 करोड़ रुपए