Thursday, July 09, 2026
BREAKING
E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश सतलुज फिल्म पर बैन को लेकर भड़के सिख नेता बोले- केरला स्टोरी, कश्मीर फाइल्स चल सकती हैं तो सतलुज क्यों नहीं? 'सतलुज' फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म हटाए जाने पर पंजाब में विरोध, दोबारा रिलीज की उठाई मांग पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी से बघेल का इनकार, बोले- 'पार्टी एक है, कोई धड़ा नहीं', रंधावा और चन्नी पर भी दिया जवाब केवल सिंह ढिल्लों का केजरीवाल पर हमला, कहा- रामायण का ज्ञान नहीं और धर्म का पाठ पढ़ा रहे पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह बोले- 'फिल्म सतलुज पर रोक ठीक नहीं', भाजपा और 'आप' पर साधा निशाना हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर IDFC First Bank घोटाला : सीबीआई ने हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय

Air India Crash पर ब्रिटिश किंग चार्ल्स व क्वीन कैमिला ने कहा- "हादसे से स्तब्ध और आहत हैं", मृतकों में इन देशों के नागरिक भी शामिल

12 जून, 2025 07:54 PM

अहमदाबाद से लंदन जा रही एयर इंडिया की फ्लाइट AI-171 गुरुवार को उड़ान भरने के कुछ मिनट बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस दर्दनाक हादसे में विमान में सवार सभी 242 लोगों की मौत हो गई, जिनमें 53 ब्रिटिश नागरिक भी शामिल थे। घटना के बाद ब्रिटेन के राजा चार्ल्स तृतीय और रानी कैमिला ने गहरा शोक व्यक्त किया है। राजा चार्ल्स की ओर से जारी संयुक्त बयान में कहा गया, “मेरी पत्नी और मैं अहमदाबाद में हुई इस भयानक दुर्घटना से गहराई से आहत हैं। हम इस त्रासदी से प्रभावित परिवारों और देशों के लोगों के प्रति अपनी गहरी संवेदना और प्रार्थनाएं भेजते हैं।” साथ ही उन्होंने भारतीय आपातकालीन सेवाओं और बचावकर्मियों के प्रयासों की भी सराहना की।

गैटविक एयरपोर्ट (लंदन) की ओर जा रही यह उड़ान गुरुवार को दोपहर 1:40 बजे (स्थानीय समयानुसार) टेकऑफ के तुरंत बाद अहमदाबाद स्थित बीजे मेडिकल कॉलेज की इमारत से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विमान ने अचानक ऊंचाई खो दी और जलते हुए इमारत से टकरा गया। स्थानीय पुलिस प्रमुख जी.एस. मलिक ने बताया कि “हादसे में किसी के जीवित बचने की संभावना नहीं है। अब तक करीब 30 शव बरामद किए जा चुके हैं और बचाव कार्य लगातार जारी है।”
विमान में 169 भारतीय, 53 ब्रिटिश, 7 पुर्तगाली और 1 कनाडाई नागरिक सवार थे। इनमें 11 बच्चे भी थे, जिनमें दो नवजात शामिल थे। विमान में 2 पायलट और 10 केबिन क्रू भी सवार थे।

विमानन विशेषज्ञों का मानना है कि यह हादसा टेकऑफ के दौरान इंजन फेल होने या पक्षियों के टकराव से हुआ हो सकता है। पूर्व वायुसेना पायलट कर्नल जॉन डेविडसन ने कहा कि शुरुआती जानकारी के अनुसार, विमान ने गति तो पकड़ ली थी लेकिन ऊंचाई नहीं ले सका। इससे अंदेशा है कि टेकऑफ के दौरान इंजन में खराबी या पक्षी टकराने की घटना हुई होगी।वहीं कैप्टन सौरभ भटनागर ने बताया कि वीडियो देखकर लगता है कि दोनों इंजन शायद एक साथ बंद हो गए हों, जो पक्षियों के टकराव से हो सकता है।

विमान का संचालन कैप्टन सुमीत सभरवाल कर रहे थे, जिनके पास 8,200 घंटे से अधिक उड़ान का अनुभव था। यह Boeing 787-8 ड्रीमलाइनर विमान था, जो 11 साल पुराना था और तकनीकी रूप से फिट माना जा रहा था।भारत सरकार और विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। विशेषज्ञ ब्लैक बॉक्स और एयर ट्रैफिक डेटा के जरिए दुर्घटना के सही कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल

E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल

कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर

कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर

जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश

जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश

Kangra: तेज रफ्तार पर सख्ती नहीं, इसलिए बढ़ रहे सड़क हादसे : शांता

Kangra: तेज रफ्तार पर सख्ती नहीं, इसलिए बढ़ रहे सड़क हादसे : शांता

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति