Thursday, July 09, 2026
BREAKING
E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश सतलुज फिल्म पर बैन को लेकर भड़के सिख नेता बोले- केरला स्टोरी, कश्मीर फाइल्स चल सकती हैं तो सतलुज क्यों नहीं? 'सतलुज' फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म हटाए जाने पर पंजाब में विरोध, दोबारा रिलीज की उठाई मांग पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी से बघेल का इनकार, बोले- 'पार्टी एक है, कोई धड़ा नहीं', रंधावा और चन्नी पर भी दिया जवाब केवल सिंह ढिल्लों का केजरीवाल पर हमला, कहा- रामायण का ज्ञान नहीं और धर्म का पाठ पढ़ा रहे पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह बोले- 'फिल्म सतलुज पर रोक ठीक नहीं', भाजपा और 'आप' पर साधा निशाना हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर IDFC First Bank घोटाला : सीबीआई ने हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय

Ahmedabad Plane Crash: एयर इंडिया क्रैश में A-11 सीट का एक यात्री जिंदा निकला, हादसे में 241 की मौत

12 जून, 2025 07:56 PM

अहमदाबाद से लंदन के लिए रवाना हुई एयर इंडिया की फ्लाइट AI171 बुधवार को टेकऑफ के कुछ ही मिनटों बाद क्रैश हो गई, जिससे पूरे देश में मातम छा गया। अब तक हादसे को लेकर एक के बाद एक दर्दनाक खबरें सामने आती रही थीं, लेकिन अब सीट नंबर 11A से मिली एक राहत की खबर ने उम्मीद की हल्की सी किरण जगाई है—वहां से एक यात्री को जिंदा निकाला गया है। इस यात्री को गंभीर चोटें आई हैं और उसे तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा रहा है. यात्री का नाम रमेश विश्वास कुमार है।

विमान में कितने लोग थे सवार?
इस ड्रीमलाइनर फ्लाइट में कुल 242 लोग सवार थे, जिनमें 230 यात्री और 12 क्रू मेंबर्स शामिल थे।
सवार यात्रियों में:

169 भारतीय नागरिक
53 ब्रिटिश नागरिक
1 कनाडाई यात्री
7 पुर्तगाली नागरिक शामिल थे।

कब और कैसे हुआ हादसा?
DGCA की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाइट AI171 ने 12 जून को दोपहर 1:38 बजे अहमदाबाद एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। विमान मात्र पांच मिनट बाद यानी लगभग 1:43 बजे तकनीकी खराबी के कारण क्रैश हो गया। कैप्टन सुमीत सभरवाल और फर्स्ट ऑफिसर क्लाइव कुंदर इस फ्लाइट को उड़ा रहे थे।

सभी मृत...? फिर एक चमत्कार!
अहमदाबाद पुलिस कमिश्नर जीएस मलिक ने पहले जानकारी दी थी कि इस हादसे में कोई जीवित नहीं बचा। लेकिन इसके कुछ घंटों बाद सीट 11A पर एक यात्री के जीवित मिलने की खबर आई। अब मौके पर बचाव कार्य और तेजी से चलाया जा रहा है।

परिजनों से लिए जा रहे DNA सैंपल
विमान के अधिकतर शवों की पहचान करना मुश्किल हो रहा है, क्योंकि वे बुरी तरह जल चुके हैं। इसलिए अब यात्रियों के परिजनों से DNA सैंपल लिए जा रहे हैं ताकि पहचान सुनिश्चित की जा सके।

एयर इंडिया और सरकार की प्रतिक्रिया
एयर इंडिया ने हादसे पर सोशल मीडिया पोस्ट में कहा: “हम यह पुष्टि करते हैं कि फ्लाइट AI171, जो अहमदाबाद से लंदन गैटविक के लिए जा रही थी, आज दुर्घटनाग्रस्त हो गई है। सभी जानकारी की जांच की जा रही है और अपडेट्स जल्द ही साझा किए जाएंगे।” हादसे के बाद अहमदाबाद एयरपोर्ट को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है और सभी उड़ानें सस्पेंड हैं।

हेल्पलाइन नंबर

परिजनों की सहायता के लिए ये नंबर जारी किए गए हैं:

नागरिक उड्डयन मंत्रालय: 011-24610843, 9650391859

सूचना सहायता: 9974111327

एयर इंडिया हॉटलाइन: 1800 569 1444

अहमदाबाद पुलिस: 079-25620359

पीएम नरेंद्र मोदी ने जताया दुख
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हादसे पर गहरा शोक जताते हुए कहा: “अहमदाबाद में हुआ विमान हादसा बेहद दर्दनाक है। मैं लगातार अधिकारियों के संपर्क में हूं और प्रभावित परिवारों को हरसंभव सहायता दी जा रही है।”

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल

E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल

कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर

कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर

जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश

जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश

Kangra: तेज रफ्तार पर सख्ती नहीं, इसलिए बढ़ रहे सड़क हादसे : शांता

Kangra: तेज रफ्तार पर सख्ती नहीं, इसलिए बढ़ रहे सड़क हादसे : शांता

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति