Monday, March 23, 2026
BREAKING
अंतरराज्यीय नशा तस्करी के विरुद्ध बड़ी सफलता, 6.44 किलो चरस मामले में मुख्य सरगना गिरफ्तार हिमाचल में वित्तीय आपातकाल जैसे हालात, घटता बजट चिंता का विषय : संदीपनी भारद्वाज Himachal में बारिश बर्फबारी के आसार, तूफान-आसमानी बिजली का यलो अलर्ट जारी पंजाब पुलिस-बीएसएफ संयुक्त ऑपरेशन में पाकिस्तान ड्रग नेटवर्क ध्वस्त मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने लिया संकल्प : ‘बेअदबी’ के किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा स्वामी दयानंद की विचारधारा से मिला स्वदेशी और स्वराज का मंत्र : औमप्रकाश धनखड़ मोदी की नीति का असर, ‘तेल की नस’ स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में फंसे जहाजों पर राहत : अनिल विज आतंकवाद और नक्सलवाद को जड़मूल से समाप्त करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : नायब सिंह सैनी विकसित भारत 2047 के राष्ट्रीय संकल्प को साकार करने में हरियाणा निभा रहा अग्रणी भूमिका : नायब सैनी कुमारी सैलजा ने चौधरी भजनलाल की प्रतिमा का अनावरण, नगर निगम और सरकारी नीतियों पर उठाए सवाल

शिक्षा

80 शहरों में एक साथ हुआ फ्री प्री-नीट मेगा मॉक टेस्ट

02 मई, 2025 04:37 PM

मुंबई : 4 मई को आयोजित होने जा रही नीट-यूजी 2025 परीक्षा से पहले, मोशन एजुकेशन द्वारा देशभर के 80 शहरों में एक साथ मेगा मॉक टेस्ट आयोजित किया गया। इस अभ्यास परीक्षा में करीब 8000 नीट अभ्यर्थियों ने भाग लिया। कोटा में यह मॉक टेस्ट दोपहर 2 बजे से 5 बजे तक आयोजित किया गया, जो कि असली परीक्षा के समयानुसार ही था।

मोशन एजुकेशन के संस्थापक और सीईओ नितिन विजय स्वयं परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे और छात्रों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने बताया, “यह मॉक टेस्ट हमारे अनुभवी फैकल्टी द्वारा नीट-यूजी 2025 के नए पैटर्न और संभावित कठिनाई स्तर को ध्यान में रखते हुए तैयार किया गया है।”

मोशन एजुकेशन में जॉइंट डायरेक्टर और नीट डिवीजन हेड अमित वर्मा ने छात्रों को संबोधित करते हुए कहा, “अब नए टॉपिक शुरू करने के बजाय मॉक टेस्ट को समय सीमा में हल करने का अभ्यास करें। तीन घंटे में 180 प्रश्न हल करने की आदत डालें और हर टेस्ट के बाद अपनी गलतियों का विश्लेषण करें। यह देखें कि गलती की वजह कांसेप्चुअल गैप, समझ की कमी, या समय प्रबंधन की समस्या है। उसी के अनुसार तैयारी में सुधार करें। सबसे जरूरी बात, तनावमुक्त रहें और अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।”

कोटा की एक छात्रा शुभ्रा सिंह ने मॉक टेस्ट के अनुभव को साझा करते हुए कहा, “यह टेस्ट बिल्कुल असली नीट परीक्षा जैसा माहौल लेकर आया। इससे हमें अपनी तैयारी का मूल्यांकन करने और समय प्रबंधन को बेहतर करने का मौका मिला।”

एक और प्रतिभागी राजीव कुमार ने कहा, “इस तरह के फुल-स्केल मॉक टेस्ट से हमें असली परीक्षा का दबाव समझने में मदद मिली और उसे संभालने की रणनीति भी तय हो पाई। यह हमारी तैयारी को शार्प करने के लिए बेहद उपयोगी रहा।“

Have something to say? Post your comment

और शिक्षा खबरें

सरहद से परे एक फौजी का प्यार: ‘बैटल ऑफ गलवान’ का गाना “मैं हूं”

सरहद से परे एक फौजी का प्यार: ‘बैटल ऑफ गलवान’ का गाना “मैं हूं”

आईएएनएस एक्सक्लूसिव : दक्षिण अफ्रीका और भारत के संबंध पर क्या बोले राजदूत अनिल सूकलाल?

आईएएनएस एक्सक्लूसिव : दक्षिण अफ्रीका और भारत के संबंध पर क्या बोले राजदूत अनिल सूकलाल?

पबित्रा मार्गेरिटा का सात दिवसीय तीन देशों का दौरा पूरा, द्विपक्षीय सहयोग की जताई प्रतिबद्धता

पबित्रा मार्गेरिटा का सात दिवसीय तीन देशों का दौरा पूरा, द्विपक्षीय सहयोग की जताई प्रतिबद्धता

कौशल विकास से किसानों की आय और आत्मनिर्भरता में बढ़ोतरी

कौशल विकास से किसानों की आय और आत्मनिर्भरता में बढ़ोतरी

दुनिया चाहे कुछ भी कहे हमें फर्क नहीं पड़ता

दुनिया चाहे कुछ भी कहे हमें फर्क नहीं पड़ता

अब मृतकों के आधार नंबर होंगे निष्क्रिय, UIDAI ने लिया अहम फैसला

अब मृतकों के आधार नंबर होंगे निष्क्रिय, UIDAI ने लिया अहम फैसला

जनता ने कहा, इस फिल्म में अभिषेक बच्चन की अब तक की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस

जनता ने कहा, इस फिल्म में अभिषेक बच्चन की अब तक की सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस

देश की किशोरियों को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए सरकार की एक नई पहल ‘नव्या’ की आज होगी शुरुआत

देश की किशोरियों को प्रशिक्षण प्रदान करने के लिए सरकार की एक नई पहल ‘नव्या’ की आज होगी शुरुआत

खाद्य तेल की कीमतों में कटौती का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचे : केंद्र सरकार

खाद्य तेल की कीमतों में कटौती का लाभ उपभोक्ताओं तक पहुंचे : केंद्र सरकार

खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने देश भर में 11,480 सेवा क्षेत्र के लाभार्थियों को 300 करोड़ रुपए की सब्सिडी दी

खादी और ग्रामोद्योग आयोग ने देश भर में 11,480 सेवा क्षेत्र के लाभार्थियों को 300 करोड़ रुपए की सब्सिडी दी