Sunday, November 29, 2026
BREAKING
• 57वां भारतीय अंतर्राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव-इफ्फी 2026 आज होगा संपन्न, ‘वी आर ऑल स्ट्रेंजर्स’ समापन फिल्म • फिल्म निर्माताओं को सबसे पहले अपने ही देश की कहानियों को पहचानना चाहिए और उन्हें सामने लाना चाहिए : फिल्म निर्माता भरत बाला • OTT और सिनेमा के बीच का फर्क अब खत्म होना चाहिए : अभिनेत्री नीना गुप्ता • महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू • महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी • समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु • IFFI 2026 में फिल्मकारों ने ‘द केरल स्टोरी 2: गोज़ बियॉन्ड’ और ‘डेमोग्राफी इज़ डेस्टिनी’ के निर्माण से जुड़े अनुभव साझा किए • ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता • अफगानिस्तान में भूकंप, रिक्टर स्केल पर तीव्रता 3.8 दर्ज • IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

राष्ट्रीय

80वें स्वतंत्रता दिवस पर 1,057 कर्मचारियों को वीरता और सेवा पदक से किया गया सम्मानित

14 अगस्त, 2026 11:45 AM

नई दिल्ली : 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 1057 कर्मियों को वीरता और सेवा पदक से सम्मानित किया गया है। ये कर्मचारी पुलिस, अग्निशमन, होम गार्ड और नागरिक रक्षा (एचजी एंड सीडी) और सुधारात्मक सेवाओं से जुड़े हैं।

कुल 301 कर्मियों को वीरता (जीएम) के लिए पदक से सम्मानित किया गया है। इनमें से 272 पुलिस कर्मियों और 29 फायर सर्विस कर्मियों को वीरता पदक से सम्मानित किया गया है।

वीरता पदक जीवन और संपत्ति को बचाने, अपराध को रोकने या अपराधियों को पकड़ने में दिखाए गए असाधारण साहस के लिए दिया जाता है। इसमें संबंधित अधिकारी के दायित्वों और कर्तव्यों के संबंध में होने वाले जोखिम का अनुमान लगाया जाता है।

301 वीरता पुरस्कारों में से अधिकांश पुरस्कार उन कर्मियों को दिए गए हैं, जिन्होंने बहादुरी का काम किया। इनमें वामपंथी उग्रवाद प्रभावित क्षेत्रों से 197 कर्मी, जम्मू-कश्मीर क्षेत्र से 51 कर्मी, पूर्वोत्तर से 12 कर्मी और अन्य क्षेत्रों से 41 कर्मी शामिल हैं।

वहीं, विशिष्ट सेवा के लिए राष्ट्रपति पदक (पीएसएम) सेवा में विशेष विशिष्ट रिकॉर्ड के लिए प्रदान किया जाता है और विशिष्ट सेवा पदक (एमएसएम) संसाधन और समर्पण की विशेषता वाले मूल्यवान सेवा के लिए सम्मानित किया जाता है।

इस साल विशिष्ट सेवा के लिए कुल 92 राष्ट्रपति पदक दिए गए हैं। 92 राष्ट्रपति पदकों (पीएसएम) में से 83 कर्मियों को पुलिस सेवा, 4 को अग्निशमन सेवा, 3 को नागरिक रक्षा और होम गार्ड सेवा, जबकि 2 कर्मियों को सुधारात्मक सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया है।

कुल 664 सराहनीय सेवा पदक (एमएसएम) दिए गए हैं। 606 कर्मचारियों को पुलिस सेवा, 28 को अग्निशमन सेवा, 18 को नागरिक रक्षा व होम गार्ड सेवा और 12 कर्मियों को सुधारात्मक सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया है।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण राजनीति का नहीं, देश का विषय : किरेन रिजिजू

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे : पीएम मोदी

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

समुद्री मार्गों की सुरक्षा देशों की आर्थिक खुशहाली से जुड़ी है : राष्ट्रपति मुर्मु

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना की 6.59 किलोमीटर लंबी सुरंग-14 के काम में मिली सफलता

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

IORA बैठक में भारत के दो सेंटर ऑफ एक्सीलेंस के प्रस्ताव को मंजूरी, पांच लाख डॉलर की सहायता का भी ऐलान

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

पीएम मोदी ने शेयर की मदुरै के मुरुगन मंदिर की तस्वीरें, लिखा-'वेट्रिवेल मुरुगनुक्कु अरोगरा'

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

'महिला आरक्षण के रास्ते में आने वाली रुकावट को खत्म करके रहेंगे', पीएम मोदी का अडिग संकल्प

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

मुझे हराने मालेगांव आए थे अखिलेश, अब मैं जाऊंगा यूपी : मुफ्ती इस्माइल कासमी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

केंद्रीय मंत्रिमंडल में परिसीमन संशोधन विधेयक को मंजूरी प्रदान करना एक महत्वपूर्ण कदम : सीएम धामी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी

परिसीमन बिल से 2029 में महिला आरक्षण लागू होने का मार्ग प्रशस्त होगा : मुख्यमंत्री योगी