Sunday, May 31, 2026
BREAKING
लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर राष्ट्र ने किया नमन, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि क्रूड ऑयल, RBI की मीटिंग के साथ कौन-कौन से मुद्दे शेयर बाजार को करेंगे प्रभावित? जानें एक्सपर्ट्स राय Tata group की धाकड़ कंपनी दे रही मुफ्त का शेयर, रिकॉर्ड डेट इसी हफ्ते, डिविडेंड भी मिलेगा ITR फाइलिंग 2026 शुरू, सीनियर सिटीजन के लिए बड़ी राहत, जानिए कौन सा फॉर्म सही? शांति समझौते पर फिर लगा ग्रहण? ईरान ने अमेरिकी MQ-1 ड्रोन को मार गिराने का किया दावा सैनिकों की हुई कमी तो यूक्रेन ने युद्ध में उतारे रोबोट, ‘साइलेंट डेथ’ बनकर रूस पर ढा रहे कहर अभी तो दिल जवान है… अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पूरी तरह से फिट, बस एक परेशानी मांस के टुकड़े, गंदगी और भीषण बदबू; बकरीद के बाद पाकिस्तान में क्या-क्या झेल रहे हैं लोग डील साइन करो या वार डिपार्टमेंट से डील करने को तैयार हो जाओ, ईरान को अमेरिका की चेतावनी सेलिना जेटली की बढ़ी मुश्किलें, पति-ससुर ने भेजा नोटिस, झूठे आरोपों और मीडिया ट्रायल पर आपत्ति

राष्ट्रीय

8 से 10 मकानों में रखे गए थे 453 नेपाली बेरोजगार, नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर ठगी गिरोह का पर्दाफाश

31 मई, 2026 01:32 PM

कुशीनगर: कुशीनगर के कसया में पिछले चार महीने से दो स्थानों पर नेटवर्किंग मार्केटिंग के नाम ठगी गिरोह का ट्रेनिंग सेंटर चल रहा था। इसमें शामिल 453 बेरोजगार प्रशिक्षु कसया के सपहा रोड पर आठ से दस मकानों में कराये का कमरा लेकर रहते थे। नेपाल के सात नामजद और आठ से दस अज्ञात के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। 8 से 10 मकानों में रखे गए थे 453 नेपाली बेरोजगार, नेटवर्क मार्केटिंग के नाम पर ठगी गिरोह का पर्दाफाश
उत्तर प्रदेश के कुशीनगर के कसया में पिछले चार महीने से दो स्थानों पर नेटवर्किंग मार्केटिंग के नाम ठगी गिरोह का ट्रेनिंग सेंटर संचालित हो रहा था। इसमें शामिल 453 बेरोजगार प्रशिक्षु कसया के सपहा रोड पर आठ से दस मकानों में कराये का कमरा लेकर रहते थे। कसया पुलिस ने शनिवार की देर रात चौकी इंचार्ज की तहरीर पर नेपाल के सात नामजद और आठ से दस अज्ञात के खिलाफ जालसाजी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच में जुटी है। सभी नामजद को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है।


नेपाल दूतावास की पहल पर उच्चाधिकारियों के आदेश पर कसया पुलिस समेत आठ टीमों ने कसया कस्बा के सपहा रोड पर पिछले चार महीने से दो स्थानों पर चल रहे ट्रेनिंग सेंटर की गहन जांच करने के साथ सर्च ऑपरेशन चलाई। पुलिस ने नेपाली नागरिकों को कथित चेन मार्केटिंग सिंडिकेट एवं ऑनलाइन ठगी से जुड़ी गतिविधियों में जबरन शामिल 453 युवक युवतियों को मुक्त करा कर महराजगंज जिले होते हुए नेपाली दूतावास के जिम्मेदारों को सुपुर्द कर दी है। कसया थाने में देर रात नौ बजे चौकी इंचार्ज कसया गौरव श्रीवास्तव की तहरीर पर नेटवर्किंग मार्केटिंग चलाने पर सात नेपालियों तथा बिना जांच परख किए आठ से दस अज्ञात मकान मालिकों के खिलाफ जालसाजी समेत विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच में जुटी है। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक आशुतोष सिंह ने बताया कि चौकी इंचार्ज की तहरीर पर सात नामजद व आठ से दस अज्ञात के खिलाफ विभिन्न धाराओं में केस दर्ज किया जा रहा है। वहीं सीओ कसया कुंदन सिंह ने बताया कि पूरे मामले की पुलिस जांच कर रही है।


फरवरी 2026 में बिहार से आए थे नेपाली ठग
पडरौना के कसया कस्बा के सपहा रोड पर फरवरी 2026 में नेटवर्किंग व मार्केटिंग चलाने वाले जालसाज नेपाली युवक व युवतियों के साथ पहुंचे थे। इसके बाद कसया के सपहा रोड पर दो ट्रेनिंग सेंटर खोल कर कौशल विकास समेत विभिन्न प्रकार के ट्रेनिंग देते थे। स्थानीय लोगों को पूछने पर कोई कुछ भी बोलने को तैयार नहीं होता था। यकायक सपहा रोड पर काफी संख्या में नेपाली युवक व युवतियों को देख कर कुछ लोग सोशल मीडिया पर सवाल खड़े किए थे, लेकिन कहीं से किसी प्रकार की कोई शिकायत नहीं मिलने पर मामला ठंडे बस्ते में चला गया था।

एक लाख रुपये तक लेकर दिखाया था सब्जबाग
नेपाल के आधा दर्जन से अधिक ठगों ने बिहार के बाद कुशीनगर के कसया में नेपाली बेरोजगार युवक व युवतियों से रूपये ऐंठ का नौकरी समेत आर्थिक आत्मनिर्भर बनाने का सब्जाबाग दिखाए थे। इनमें 453 युवक युवतियां शामिल रहे हैं। उनको पुलिस ने आठ बसों के माध्यम से नेपाल भेज दिया है। बताया जाता है कि इन नेपाली ठगों के पास बिहार राज्य की नंबर प्लेट लगी लग्जरी गाड़ियां, बुलेट , स्कूटी और ई-स्कूटी थीं। इनके द्वारा बेरोजगार नेपाली युवाओं में टारगेट पर लेकर 20 से एक लाख रूपये तक वसूली करते थे। पुलिस नेपाली ठगों के साथ बिना एग्रीमेंट किए मकान किराया पर देने वाले मकान मालिकों को जांच के दायरे में लेकर पूछताछ करेगी। एएसपी सिद्धार्थ वर्मा ने बताया कि कसया थाने में सात नेपाली ठगों के खिलाफ केस दर्ज किया गया है।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर राष्ट्र ने किया नमन, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

लोकमाता अहिल्याबाई होल्कर की जयंती पर राष्ट्र ने किया नमन, पीएम मोदी समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

ताज में अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी, गाइड से सुनी शाहजहां-मुमताज की प्रेम कहानी

ताज में अमरीकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी टिफनी, गाइड से सुनी शाहजहां-मुमताज की प्रेम कहानी

यूपी में बच्चों की खरीद-फरोख्त का खुलासा, अस्पतालों में फैला जाल; हकीकत जान हैरान रह जाएंगे आप

यूपी में बच्चों की खरीद-फरोख्त का खुलासा, अस्पतालों में फैला जाल; हकीकत जान हैरान रह जाएंगे आप

अयोध्या में चला स्वच्छता अभियान, मेयर ने कहा- 50 हजार लोगों ने सफाई के लिए भेजे ऑनलाइन संकल्प

अयोध्या में चला स्वच्छता अभियान, मेयर ने कहा- 50 हजार लोगों ने सफाई के लिए भेजे ऑनलाइन संकल्प

अंग्रेजों के जमाने का बना पुल टूट कर रामगंगा नहर में गिरा, सामने आई बड़ी लापरवाही

अंग्रेजों के जमाने का बना पुल टूट कर रामगंगा नहर में गिरा, सामने आई बड़ी लापरवाही

यूपी में बिजली संकट के बीच बड़ा फैसला, संविदा कर्मचारियों की फिर होगी भर्ती

यूपी में बिजली संकट के बीच बड़ा फैसला, संविदा कर्मचारियों की फिर होगी भर्ती

पूर्वोत्तर रेलवे को मिली नई अमृत भारत, गोरखपुर से मुंबई-दिल्ली रूट पर चलेगी ट्रेन, जानें किराया

पूर्वोत्तर रेलवे को मिली नई अमृत भारत, गोरखपुर से मुंबई-दिल्ली रूट पर चलेगी ट्रेन, जानें किराया

हेलमेट न होता तो मर सकते थे अभिषेक; भतीजे को अस्पताल से घर लेकर गईं ममता, BJP पर कई आरोप

हेलमेट न होता तो मर सकते थे अभिषेक; भतीजे को अस्पताल से घर लेकर गईं ममता, BJP पर कई आरोप

ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद ऐक्शन में शुभेंदु अधिकारी सरकार, पांच गिरफ्तार

ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी पर हमले के बाद ऐक्शन में शुभेंदु अधिकारी सरकार, पांच गिरफ्तार

गुरिंदरवीर सिंह, आम और गर्मी: प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’ में क्या-क्या शामिल

गुरिंदरवीर सिंह, आम और गर्मी: प्रधानमंत्री मोदी की ‘मन की बात’ में क्या-क्या शामिल