Saturday, April 18, 2026
BREAKING
जनता के सहयोग से जल्द होगा 'नशा मुक्त पंजाब' का सपना: बलतेज पन्नू कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा रक्षा सेवा कल्याण विभाग के कार्यों की प्रगति का जायजा भारतीय महिला हॉकी टीम की जबरदस्त वापसी, अर्जेंटीना के खिलाफ सीरीज 2-2 पर खत्म हीरो से जीरो बने रिंकू सिंह, आईपीएल 2026 में लगातार असफलता ने बढ़ाई केकेआर की परेशानी हमारा एकमात्र लक्ष्य आईपीएल खिताब जीतना है: श्रेयस अय्यर पूर्व कप्तान सरफराज अहमद हेड कोच बने, पाकिस्तान ने बांग्लादेश टेस्ट सीरीज के लिए टीम घोषित की सरहद पार से नशा तस्करी करने वाले मॉड्यूल के दो व्यक्ति 64.6 किलो हेरोइन समेत अमृतसर से काबू आंगनवाड़ी वर्करों और हेल्परों की भलाई को पंजाब सरकार द्वारा विशेष प्राथमिकता : डॉ. बलजीत कौर* पटियाला के ड्राइवर की मां ने कैंसर को हराया ; मुख्यमंत्री सेहत योजना बनी मुश्किल समय की सहारा ऐतिहासिक रहा बजट सत्र, कांग्रेस पर लगा महिला विरोधी होने का अमिट दाग : रिजिजू

मनोरंजन

8 घंटे की शिफ्ट पर छिड़ी जंग : दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के काम करने के तरीके में बड़ा अंतर

18 अप्रैल, 2026 04:58 PM

मुंबई : हिंदी सिनेमा में आठ घंटे काम करने का मुद्दा दोबारा गरमा गया है। दीपिका पादुकोण ने मां बनने के बाद सिनेमा में आठ घंटे की शिफ्ट की मांग की थी। उनका कहना था कि इंडस्ट्री में 8 घंटे से ज्यादा काम करने को प्रतिबद्धता मान लिया गया है। वहीं इस मुद्दे को दोबारा हवा देते हुए कंगना रनौत ने हालिया इंटरव्यू में एक्ट्रेस का सपोर्ट किया, जिसके बाद इंडस्ट्री में दोबारा 8 घंटों की शिफ्ट को लेकर बहस छिड़ गई है लेकिन क्या आप जानते हैं कि काम के मामले में दीपिका पादुकोण और उनके पति रणवीर सिंह दोनों की राय बहुत अलग है। दीपिका पादुकोण जहां आठ घंटे की शिफ्ट को मेंटल और फिजिकल हेल्थ से जोड़कर देखती हैं, वहीं रणवीर सिंह के लिए काम ही सब कुछ है। उन्होंने धुरंधर में लगातार बिना ब्रेक लिए काम किया था। जिसका खुलासा, वे कई पोस्ट में कर चुके हैं। निर्देशक आदित्य धर ने खुद बताया था कि रणवीर सिंह समेत पूरी टीम ने 16-18 घंटे काम किया था।

वहीं अभिनेता ने एक पुराने इंटरव्यू में भी खुलासा किया था कि उनकी वजह से उनके बाकी को-स्टार को भी परेशानी होती थी, क्योंकि वह आठ घंटे की शिफ्ट पर यकीन नहीं करते। उन्होंने कहा था, हिंदी सिनेमा में या एक फिल्म को बनाने में आठ घंटे में काम कर पाना बहुत मुश्किल है, तो थोड़ा ज्यादा कर लो शूटिंग, क्योंकि मैं काम को 'ट्रांजेक्शन' या सिर्फ एक लेन-देन के रूप में नहीं देखता।"

उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा था कि मेरे को-स्टार भी मुझसे परेशान हैं क्योंकि उनको लगता है कि मेरी वजह से उन्हें भी शिफ्ट से ज्यादा काम करना पड़ेगा और मैं सिनेमा के शिफ्ट स्टैंडर्ड को खराब कर रहा हूं, लेकिन अगर जो चीज हमें सीन के लिए चाहिए, अगर वह आठ घंटे में नहीं निकली तो क्या हुआ, थोड़ा सा और कर लो शूटिंग।

बता दें कि रणवीर सिंह का बयान दीपिका पादुकोण के बयान से पहले आया था, जब दोनों साथ में कई फिल्में कर रहे थे। हालांकि दीपिका के बयान का बहुत सारे सिलेब्स ने सपोर्ट किया, सिवाय रणवीर सिंह के। जबकि संदीप रेड्डी वांगा और फराह खान जैसे निर्देशकों ने जमकर विरोध किया। यही कारण था कि दीपिका पादुकोण ने संदीप रेड्डी वांगा की फिल्म 'स्पिरिट' को ठुकरा दिया था, जिसके बाद तृप्ति डिमरी को फिल्म में कास्ट किया गया।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

फर्श से अर्श तक अरशद वारसी: अनाथ हुए लेकिन नहीं हारी हिम्मत, आज हैं बॉलीवुड के 'कॉमेडी किंग'

फर्श से अर्श तक अरशद वारसी: अनाथ हुए लेकिन नहीं हारी हिम्मत, आज हैं बॉलीवुड के 'कॉमेडी किंग'

बॉक्स ऑफिस पर भूत-बंगला का जादू, कर डाला 21 करोड़ रुपए का कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस पर भूत-बंगला का जादू, कर डाला 21 करोड़ रुपए का कलेक्शन

वरुण–मृणाल का ‘वियाह करवा दो जी’ रिलीज़, शादी सीज़न का नया एंथम बनने की तैयारी

वरुण–मृणाल का ‘वियाह करवा दो जी’ रिलीज़, शादी सीज़न का नया एंथम बनने की तैयारी

रोहित शेट्टी केस : यूपी एसटीएफ और मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, आगरा से पंद्रहवां आरोपी भी अरेस्ट

रोहित शेट्टी केस : यूपी एसटीएफ और मुंबई क्राइम ब्रांच की कार्रवाई, आगरा से पंद्रहवां आरोपी भी अरेस्ट

इम्तियाज, रहमान और इरशाद की 'म्यूजिकल ट्रिनिटी' की वापसी, नया गाना 'क्या कमाल है' आउट

इम्तियाज, रहमान और इरशाद की 'म्यूजिकल ट्रिनिटी' की वापसी, नया गाना 'क्या कमाल है' आउट

आरडी. बर्मन से लेकर जतिन-ललित तक, दिग्गज संगीतकारों के साथ काम कर चमके मोंटी शर्मा

आरडी. बर्मन से लेकर जतिन-ललित तक, दिग्गज संगीतकारों के साथ काम कर चमके मोंटी शर्मा

अपारशक्ति ने एक समोसे के लिए तय किया दिल्ली से आगरा का सफर

अपारशक्ति ने एक समोसे के लिए तय किया दिल्ली से आगरा का सफर

'मटका किंग' में 60-70 के दशक की मुंबई को जीना रहा खास अनुभव : कृतिका कामरा

'मटका किंग' में 60-70 के दशक की मुंबई को जीना रहा खास अनुभव : कृतिका कामरा

'जन नायकन' लीक मामला : तमिलनाडु साइबर क्राइम पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

'जन नायकन' लीक मामला : तमिलनाडु साइबर क्राइम पुलिस ने मुख्य आरोपी को किया गिरफ्तार

अरिजीत सिंह की फैन बनीं निकिता गांधी, कहा- 'उनके सफर से मैंने बहुत कुछ सीखा है'

अरिजीत सिंह की फैन बनीं निकिता गांधी, कहा- 'उनके सफर से मैंने बहुत कुछ सीखा है'