Saturday, September 05, 2026
BREAKING
मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में 15 रूटों पर ई बस सुविधा मिलने से जनता गदगद सांसद निधि के पैसे खर्च न होने पर कंगना रनौत नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार मोदी के सेवा भाव और जनता के बीच सेतु बनेंगे भाजपा कार्यकर्ता : डॉ. अर्चना गुप्ता शिक्षक दिवस पर राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया शिक्षकों को सम्मानित बारिश में डूबा विकास मॉडल, कचरे और सीवर की समस्याओं से त्रस्त जनता : कुमारी सैलजा आयुष्मान भारत योजना के भुगतान को लेकर आईएमए के आरोपों पर हरियाणा सरकार का जवाब, 'दबाव बनाने की कोशिश' प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा एवं सुशासन को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: मुख्यमंत्री सैनी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट द्वारा खरीफ सीजन 2026-27 के लिए धान की खरीद से संबंधित तीन महत्वपूर्ण नीतियों को मंजूरी मेरा सपना पंजाब को वैश्विक शिक्षा केंद्र बनाना है- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान टेंट एवं डेकोर इंडस्ट्री के इस अनूठे एक्सपो में बड़ी संख्या में पहुंचे विजिटर्स और कारोबारी, आयोजकों ने जताया आभार

मनोरंजन

71 की उम्र में अनुपम खेर की फिटनेस कर देगी हैरान, जिम में बहा रहे जमकर पसीना

28 अप्रैल, 2026 10:28 AM

मुंबई : 71 साल की उम्र में जहां लोग अपने काम से आराम लेकर जीवन को सुकून से जीने के बारे में सोचते हैं, वहीं अभिनेता अनुपम खेर पहले से ज्यादा एक्टिव हो चुके हैं।

वे न सिर्फ फिल्म, थिएटर और सोशल वर्क कर रहे हैं, बल्कि अपनी फिटनेस पर भी पूरा ध्यान दे रहे हैं। 71 की उम्र में अभिनेता की जिम वीडियो किसी को भी प्रेरित कर सकती है।

अनुपम खेर सोशल मीडिया पर अपनी बातों से फैंस को मोटिवेट करते रहते हैं। इस बार उन्होंने जिम वीडियो पोस्ट कर फैंस को हैरान कर दिया है। अभिनेता वीडियो में शर्टलेस होकर रेजिस्टेंस एक्सरसाइज कर रहे हैं। अभिनेता का कहना है कि यह वीडियो उन्हें उस वक्त प्रेरित करती है, जब उनका व्यायाम करने का बिल्कुल भी मन नहीं करता है।

अनुपम खेर ने कैप्शन में लिखा, "व्यायाम करने से न सिर्फ मेरा शरीर मजबूत होता है, बल्कि मेरा मन भी शांत होता है। इससे मुझे शांति का अनुभव होता है, मेरा ध्यान और भी केंद्रित होता है। इससे एक ऐसा अनुशासन मिलता है जो व्यायाम सत्र समाप्त होने के काफी समय बाद तक मेरे साथ रहता है।"

अनुपम खेर का मानना है कि एक्सरसाइज की वीडियो युवाओं को भी स्वास्थ्य के प्रति भी लोगों को प्रेरित करती हैं क्योंकि कभी-कभी लगता है कि स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता फैलाना सभी का दायित्व है। उन्होंने लिखा, "कभी-कभी, प्रतिबद्धता सिर्फ व्यक्तिगत नहीं होती... यह एक ऐसा वादा बन जाता है जो आप पूरी दुनिया के सामने करते हैं।"

अभिनेता अपनी बातों से लेकर अपने मॉर्निंग कोट्स से भी लोगों को प्रेरित करते हैं। वे जिंदगी को सही तरीके से जीने के तरीके भी बताते हैं और बुरे समय में कैसे खुद को संभालना है, ऐसे विषयों पर भी खुलकर बात करते हैं। उन्होंने बीते दिन ही लिखा था, "फूंक मारने से दीपक बुझ जाता है, लेकिन अगरबत्ती नहीं! क्योंकि जो महकता है, उसे कोई भी बुझा नहीं सकता और जो जलता है, वह खुद-ब-खुद बुझ जाता है।"

बता दें कि फिलहाल अभिनेता अपने म्यूजिकल थिएटर शो 'जाने-पहचाने अनजाने' के शो में बिजी हैं। उनके शो दिल्ली से लेकर बेंगलुरु तक में आयोजित किए जा रहे हैं। इससे पहले अभिनेता ऑटोबायोग्राफी शो 'कुछ भी हो सकता है' को लेकर सुर्खियों में थे।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री