Wednesday, June 10, 2026
BREAKING
भगवंत मान सरकार कर्मचारियों, मजदूरों और हाशिये पर मौजूद समुदायों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध; किसी भी चिंता को नजरअंदाज नहीं किया जाएगा: हरपाल सिंह चीमा माई भागो प्रिपरेटरी इंस्टीट्यूट की कैडेट दीक्षा शर्मा का इंडियन नेवल अकादमी में प्री-कमीशन प्रशिक्षण के लिए चयन युद्ध नशों विरुद्ध: नशा तस्करी के वित्तीय ढांचे को ध्वस्त करने के लिए अवैध हवाला संचालकों के खिलाफ 3-दिवसीय राज्यव्यापी विशेष अभियान शुरू पंजाब विधानसभा स्पीकर ने नागरिकों से 10 लाख रुपये तक की मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा का लाभ उठाने और स्वस्थ रहने की अपील की छत्तबीर चिड़ियाघर स्कूल क्लब में चार वर्षों के दौरान 4,850 स्कूल पंजीकृत, 4.2 लाख से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा हरदीप सिंह मुंडियां ने 48 ज़िला सिस्टम मैनेजरों और सहायक सिस्टम मैनेजरों को नियुक्ति पत्र सौंपे पंजाब पुलिस के ‘स्टूडेंट पुलिस कैडेट’ कार्यक्रम को मिला बड़ा समर्थन; पंजाब भर के 280 स्कूलों के लगभग 11,200 विद्यार्थी उठा रहे हैं लाभ विश्व फैटी लिवर दिवस 2026: फैटी लिवर रोग यकृत स्वास्थ्य के लिए बड़ी चुनौती बना; भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ से समय पर जांच और उपचार को मिल रहा बल मान सरकार द्वारा पटियाला में हाइब्रिड सफाई मॉडल की शुरुआत; पटियाला को पंजाब का सबसे स्वच्छ शहर बनाने के लिए 30 दिनों का लक्ष्य निर्धारित बुजुर्ग मां की पुकार पर तत्काल कार्रवाई; डॉ. बलजीत कौर के नेतृत्व में मिला न्याय

हिमाचल

5877 करोड़ के 42 औद्योगिक प्रस्ताव मंजूर, नए उद्योगों में 13,355 लोगों को मिलेगा रोजगार

10 जून, 2026 08:11 PM

शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित सिंगल विंडो स्वीकृति एवं अनुश्रवण प्राधिकरण की बैठक में 5877.01 करोड़ के प्रस्तावित निवेश वाले 42 औद्योगिक निवेश प्रस्तावों को मंज़ूरी प्रदान की गई। इससे राज्य में 13,355 रोजगार के अवसर पैदा होने की संभावना है। बैठक में दी गईं स्वीकृतियां एक प्रगतिशील और समावेशी औद्योगिक वातावरण बनाने के प्रति राज्य सरकार की मज़बूत प्रतिबद्धता को उजागर करती हैं। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने ऐसे श्रम-प्रधान उद्योगों को बढ़ावा देने पर ज़ोर दिया, जो हिमाचल प्रदेश के युवाओं के लिए अधिक से अधिक रोजग़ार के अवसर पैदा कर सकें।

साथ ही उन्होंने एक ऐसा प्रगतिशील औद्योगिक वातावरण बनाने की प्रतिबद्धता जताई, जो आर्थिक विकास और पर्यावरण की स्थिरता के बीच संतुलन बनाए रखे। उन्होंने विभाग को अगले दो महीनों के भीतर नई हिमाचल प्रदेश औद्योगिक नीति को अधिसूचित करने का निर्देश दिया, ताकि हिमाचल दूसरे पड़ोसी राज्यों के साथ मुकाबला कर सके।

प्रदेश में औद्योगिक निवेश रूपांतरण दर 57 प्रतिशत
उद्योग मंत्री हर्षवर्धन चौहान ने राज्य के निवेशक-अनुकूल वातावरण पर प्रकाश डालते हुए कहा कि हिमाचल प्रदेश कई क्षेत्रों, विशेषकर रक्षा और फार्मा में तेजी से एक आकर्षक निवेश गंतव्य के रूप में उभर रहा है। पिछले तीन वर्षों के आंकड़ों के अनुसार, औद्योगिक निवेश रूपांतरण दर 57 प्रतिशत है, जो 32 सेे 35 प्रतिशत की राष्ट्रीय औसत से कहीं अधिक है। बैठक में मुख्य सचिव कमलेश कुमार पंत, प्रधान सचिव वित्त देवेश कुमार, वित्त सचिव डा. अभिषेक जैन, मुख्यमंत्री के सचिव राकेश कंवर, श्रम एवं रोजगार सचिव प्रियंका बसु इंग्टी, पर्यावरण, विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी सचिव सुशील कुमार सिंगला, उद्योग निदेशक यूनुस और अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी शामिल हुए।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

PM Surya Ghar Yojana: पीएम सूर्य घर योजना में हिमाचल का डंका, देशभर में मिला तीसरा स्थान

PM Surya Ghar Yojana: पीएम सूर्य घर योजना में हिमाचल का डंका, देशभर में मिला तीसरा स्थान

श्रम एवं रोजगार विभाग की सभी सेवाओं को किया जाए ऑनलाइन, CM ने अधिकारियों को दिए निर्देश

श्रम एवं रोजगार विभाग की सभी सेवाओं को किया जाए ऑनलाइन, CM ने अधिकारियों को दिए निर्देश

दो दिन के लिए शिमला आएंगे जेपी नड्डा, 12-13 जून को दौरा, मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर करेंगे लोगों से संवाद

दो दिन के लिए शिमला आएंगे जेपी नड्डा, 12-13 जून को दौरा, मोदी सरकार के 12 साल पूरे होने पर करेंगे लोगों से संवाद

विपक्ष को कोसने की बजाय अपनी सरकार की 10 गारंटियों को पूरा करें मुख्यमंत्री : विश्व चक्षु

विपक्ष को कोसने की बजाय अपनी सरकार की 10 गारंटियों को पूरा करें मुख्यमंत्री : विश्व चक्षु

PM नरेंद्र मोदी के साथ बैठक करेंगे सीएम सुक्खू

PM नरेंद्र मोदी के साथ बैठक करेंगे सीएम सुक्खू

नेताओं-अफसरों को डिस्काउंट नहीं, सरकार ने टूरिज्म के होटलों में खाने से लेकर रूम रेंट पर छूट का प्रावधान हटाया

नेताओं-अफसरों को डिस्काउंट नहीं, सरकार ने टूरिज्म के होटलों में खाने से लेकर रूम रेंट पर छूट का प्रावधान हटाया

मशोबरा में खुला प्रदेश का पहला महिला नशा मुक्ति केंद्र, टांडा अस्पताल में खोला जाएगा दूसरा केंद्र

मशोबरा में खुला प्रदेश का पहला महिला नशा मुक्ति केंद्र, टांडा अस्पताल में खोला जाएगा दूसरा केंद्र

CM सुक्खू ने 246 करोड़ रुपए की भूमिगत यूटिलिटी डक्ट परियोजना की रखी आधारशिला

CM सुक्खू ने 246 करोड़ रुपए की भूमिगत यूटिलिटी डक्ट परियोजना की रखी आधारशिला

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने जनगणना अभियान के तहत की स्व-गणना

नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने जनगणना अभियान के तहत की स्व-गणना

हिमाचल में नीली क्रांतिः 1,553 युवाओं को मिले रोजगार और स्वरोजगार के अवसर

हिमाचल में नीली क्रांतिः 1,553 युवाओं को मिले रोजगार और स्वरोजगार के अवसर