Friday, June 05, 2026
BREAKING
विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी भारत का विदेशी मुद्रा भंडार 682.2 अरब डॉलर के बेहद मजबूत स्तर पर, अर्थव्यवस्था मजबूत स्थिति में: आरबीआई गवर्नर होर्मुज स्‍ट्रेट फिर खुलेगा और सुरक्षित रहेगा, यूरोपीय देशों की मदद की जरूरत नहीं: अमेरिकी राष्ट्रपति वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच आरबीआई ने वित्त वर्ष 2027 के लिए 6.6% विकास दर और 5.1% मुद्रास्फीति दर रहने का अनुमान लगाया RBI नीति फैसले से पहले शेयर बाजार में मजबूती, सेंसेक्स 350 अंक, निफ्टी 23,500 के पार मैच की परिस्थितियों के हिसाब से खेलना जरूरी, हमने पंत को गेम बदलने के लिए नहीं बोला: गौतम गंभीर इंग्लैंड बनाम न्यूजीलैंड: टेस्ट के पहले दिन गिरे 16 विकेट, काइल जेमीसन ने खोला 'पंजा' विश्व पर्यावरण दिवस पर भूमि पेडनेकर का संदेश, बोलीं-धरती सिर्फ रहने की जगह नहीं, हमारी सबसे बड़ी विरासत मैं चुप नहीं बैठूंगी और न्याय के लिए लड़ती रहूंगी, पति से विवाद के बीच बोलीं एक्ट्रेस सेलिना जेटली फ्रेंच ओपन 2026: क्वालिफायर माजा च्वालिंस्का ने रचा इतिहास, पहली बार पहुंचीं ग्रैंड स्लैम फाइनल में

राष्ट्रीय

54 के हुए योगी आदित्यनाथ: CM के बर्थडे पर रक्षा मंत्री से लेकर मायावती तक... दिग्गजों ने X पर लगा दी बधाइयों की झड़ी

05 जून, 2026 09:42 AM

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बहुजन समाज पार्टी (BSP) की राष्ट्रीय अध्यक्ष मायावती और भारतीय जनता पार्टी (BJP) की उत्तर प्रदेश इकाई के अध्यक्ष पंकज चौधरी समेत कई प्रमुख नेताओं ने शुक्रवार को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के 54वें जन्मदिन पर उन्हें शुभकामना और बधाई दी।

रक्षा मंत्री और लखनऊ से सांसद राजनाथ सिंह ने अपने आधिकारिक 'एक्स' हैंडल पर एक पोस्ट में कहा कि उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय एवं कर्मठ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की हार्दिक शुभकामनायें। सिंह ने पोस्ट में कहा कि उनके नेतृत्व में उत्तर प्रदेश ने सुशासन, सुरक्षा, विकास एवं जनकल्याण के क्षेत्रों में उल्लेखनीय उपलब्धियां अर्जित की हैं। उनके दृढ़ संकल्प और अथक परिश्रम के परिणामस्वरूप आज उत्तर प्रदेश प्रगति और समृद्धि के पथ पर तेज गति से अग्रसर है। रक्षा मंत्री ने कहा कि ईश्वर से प्रार्थना है कि वह उन्हें उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा जनसेवा के लिए निरंतर ऊर्जा और शक्ति प्रदान करें।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष और केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी ने अपने आधिकारिक 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा कि उत्तर प्रदेश के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को जन्मदिन की ढेरों शुभकामनाएं। चौधरी ने कहा कि प्रभु श्री राम से आपके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और मंगलमय जीवन की कामना करता हूं।

बसपा प्रमुख और उप्र की पूर्व मुख्यमंत्री मायावती ने 'एक्स' पर कहा कि उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता योगी आदित्यनाथ को आज उनके जन्मदिन पर हार्दिक बधाई एवं उनके स्वस्थ्य जीवन व दीर्घायु होने की भी शुभकामनायें।

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने अपने बधाई संदेश में 'एक्स' पर कहा कि उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, आपको जन्मदिवस की हार्दिक शुभकामनाएं! मौर्य ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीराम से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं दीर्घायु की कामना करता हूं।

उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने 'एक्स' पर पोस्ट में लिखा कि उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आपको जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं। ईश्वर से आपके उत्तम स्वास्थ्य एवं सुदीर्घ जीवन की मंगलकामना है। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जन्म 5 जून 1972 को हुआ था।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी

विश्व पर्यावरण दिवस पर सीएम योगी ने अपने आवास पर लगाया पौधा, बोले-पर्यावरण बचेगा तो प्रकृति बचेगी

Noida के सेक्टर 75 में आइवी काउंटी के एक अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

Noida के सेक्टर 75 में आइवी काउंटी के एक अपार्टमेंट में लगी भीषण आग, दमकल की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं

Delhi में बड़ा हादसा: सीवेज काम के दौरान भरभराकर गिरी दीवार, मलबे में दबे 3 मजदूर, 1 की मौत

Delhi में बड़ा हादसा: सीवेज काम के दौरान भरभराकर गिरी दीवार, मलबे में दबे 3 मजदूर, 1 की मौत

Bihar Gas Leak: छपरा के कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस का रिसाव, इलाके में मची दहशत, घरों से भागे लोग

Bihar Gas Leak: छपरा के कोल्ड स्टोरेज में अमोनिया गैस का रिसाव, इलाके में मची दहशत, घरों से भागे लोग

प्रकृति का संरक्षण हमारी संस्कृति और संस्कारों का अभिन्न हिस्सा : पीएम मोदी

प्रकृति का संरक्षण हमारी संस्कृति और संस्कारों का अभिन्न हिस्सा : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति रोड्रिगेज, हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता

प्रधानमंत्री मोदी से मिलीं वेनेजुएला की कार्यवाहक राष्ट्रपति रोड्रिगेज, हैदराबाद हाउस में द्विपक्षीय वार्ता

नई दिल्ली में आग का तांडव, राजस्व विभाग के अधिकारी ने कहा- होटलों की जांच की जा रही

नई दिल्ली में आग का तांडव, राजस्व विभाग के अधिकारी ने कहा- होटलों की जांच की जा रही

इस जिले के किसानों को बड़ी राहत, दोगुना हुआ सर्किल रेट, आज से हो जाएगा लागू

इस जिले के किसानों को बड़ी राहत, दोगुना हुआ सर्किल रेट, आज से हो जाएगा लागू

यूपी में जमात को लेकर अलर्ट, लोगों का 24 घंटे में वेरिफिकेशन करेगी पुलिस और खुफिया टीम

यूपी में जमात को लेकर अलर्ट, लोगों का 24 घंटे में वेरिफिकेशन करेगी पुलिस और खुफिया टीम

TMC News: कौन हैं ऋतब्रत बनर्जी, जिन्होंने ढहाई ममता की TMC; भतीजे अभिषेक को कर दिया आउट

TMC News: कौन हैं ऋतब्रत बनर्जी, जिन्होंने ढहाई ममता की TMC; भतीजे अभिषेक को कर दिया आउट