Saturday, May 16, 2026
BREAKING
पृथ्वीराज चौहान का जीवन हर भारतीय को अन्याय के विरुद्ध डटकर खड़े होने की प्रेरणा देता है: नायब सैनी कुमारी सैलजा ने भाजपा सरकार की नीतियों को बताया व्यापारी, किसान और मजदूर विरोधी SIR: हरियाणा में गड़बड़ियां रोकने के लिए कांग्रेस ने बनाई निगरानी समिति पंजाब के सरकारी स्कूलों के 72 शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल प्रशिक्षण के लिए फिनलैंड रवाना, भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ को और मजबूती मिलेगी बीबीएमबी के फैसलों में पंजाब को मिले उचित स्थान, तानाशाही और गलत फैसलों को बिल्कुल नहीं करेंगे बर्दाश्त: बरिंदर गोयल आप' द्वारा पंजाब में एस.आई.आर. के दौरान एक भी योग्य वोट हटाने नहीं दी जाएगी : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान मजीठा में कांग्रेस को बड़ा झटका, कई वरिष्ठ नेता आम आदमी पार्टी में शामिल होशियारपुर : 9 घंटे के रेस्क्यू ऑपरेशन के बाद बोरवेल में गिरे बच्चे को सकुशल निकाला गया सेंट्रल बैंक के मेगा MSME कैंप में ₹68 करोड़ के ऋण प्रस्ताव प्राप्त सीएम योगी ने 'गोरखपुर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम' का शिलान्यास किया, कहा- पूर्वी उत्तर प्रदेश के युवाओं के लिए बेहद खास दिन

मनोरंजन

51 रुपये के इनाम से शुरू हुआ था पंकज उधास का सफर, फिर गजल की दुनिया के बन गए सम्राट

16 मई, 2026 07:41 PM

मुंबई : भारतीय संगीत की दुनिया में कुछ आवाजें ऐसी होती हैं, जो वक्त गुजरने के बाद भी लोगों के दिलों में हमेशा के लिए बसी रहती हैं। ऐसी ही एक आवाज थी मशहूर गजल गायक पंकज उधास की। उनकी गजलें लोगों की भावनाएं हुआ करती थीं। उनकी गायकी में ऐसी मिठास थी, जो सीधे दिल को छू जाती थी। इस महान गायक के सफर की शुरुआत एक छोटे से मंच और सिर्फ 51 रुपये के इनाम से हुई थी।

पंकज उधास का जन्म 17 मई 1951 को गुजरात के जेतपुर में एक जमींदार परिवार में हुआ था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटे थे। उनके बड़े भाई मनहर उधास और निर्मल उधास पहले से ही संगीत की दुनिया से जुड़े हुए थे। घर में संगीत का माहौल था, इसलिए बचपन से ही पंकज का मन भी सुरों में लगा हुआ था।

पंकज उधास ने राजकोट की संगीत नाट्य अकादमी में तबला सीखना शुरू किया। बाद में उन्होंने शास्त्रीय संगीत की भी ट्रेनिंग ली। पढ़ाई के साथ-साथ उनका पूरा ध्यान संगीत पर रहता था। उन्होंने मुंबई से विज्ञान विषय में डिग्री भी हासिल की। हालांकि, उनका असली सपना संगीत की दुनिया में अपनी पहचान बनाना था।

उनकी जिंदगी का सबसे खास किस्सा भारत-चीन युद्ध के समय का है। उस दौरान उनके बड़े भाई मनहर उधास का एक स्टेज शो चल रहा था। छोटे से पंकज ने मंच पर जाकर 'ऐ मेरे वतन के लोगों' गीत गाया। उनकी आवाज सुनकर वहां मौजूद एक व्यक्ति इतना भावुक हो गया कि उसने मंच पर ही पंकज को 51 रुपये इनाम में दिए। आज के समय में यह रकम छोटी लग सकती है, लेकिन उस दौर में यह उनके लिए बहुत बड़ी बात थी।

पंकज उधास ने कई इंटरव्यू में कहा कि वही 51 रुपए उनके जीवन का पहला सम्मान था। पंकज के लिए संगीत की दुनिया में पहचान बनाना आसान नहीं था। उन्होंने लंबे समय तक संघर्ष किया। उन्हें फिल्मों में पहला मौका साल 1972 में आई फिल्म 'कामना' से मिला। फिल्म तो सफल नहीं हुई लेकिन उनकी आवाज लोगों को पसंद आई। इसके बाद उन्होंने गजल गायकी की ओर कदम बढ़ाया। उन्होंने उर्दू सीखी ताकि गजल को सही भाव और अंदाज में गा सकें।

साल 1980 में उनका पहला गजल एल्बम 'आहट' रिलीज हुआ। इस एल्बम ने उन्हें नई पहचान दी। इसके बाद 'तरन्नुम', 'महफिल' और 'नायाब' जैसे एल्बम आए, जिन्होंने उन्हें गजल की दुनिया का बड़ा नाम बना दिया। फिर साल 1986 में फिल्म 'नाम' का गाना 'चिट्ठी आयी है' आया और पंकज उधास रातोंरात स्टार बन गए। यह गाना आज भी लोगों की आंखें नम कर देता है।

पंकज उधास ने सिर्फ गजल ही नहीं बल्कि फिल्मों में भी कई यादगार गाने गाए। 'चांदी जैसा रंग है तेरा', 'ना कजरे की धार', 'थोड़ी थोड़ी पिया करो' और 'चुपके चुपके' जैसे गीत आज भी लोगों के दिलों में बसे हुए हैं। उनके योगदान के लिए भारत सरकार ने साल 2006 में उन्हें पद्मश्री सम्मान से नवाजा। बाद में उन्हें मरणोपरांत पद्म भूषण से भी सम्मानित किया गया।

26 फरवरी 2024 को पंकज उधास ने इस दुनिया को अलविदा कह दिया लेकिन उनकी आवाज आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

हेमा मालिनी की सेहत का राज है 'योगासन', बोलीं- मैं हर रोज करती हूं योगाभ्यास, ये मेरी जीवनशैली का हिस्सा

हेमा मालिनी की सेहत का राज है 'योगासन', बोलीं- मैं हर रोज करती हूं योगाभ्यास, ये मेरी जीवनशैली का हिस्सा

ऑडिशन की लाइन से स्टारडम तक, 'प्यार का पंचनामा' ने बदली नुसरत भरूचा की किस्मत

ऑडिशन की लाइन से स्टारडम तक, 'प्यार का पंचनामा' ने बदली नुसरत भरूचा की किस्मत

'जिंदगी कभी सीधी नहीं चलती', मुश्किल दौर को लेकर आयुष्मान खुराना और रकुलप्रीत सिंह ने साझा की अपनी राय

'जिंदगी कभी सीधी नहीं चलती', मुश्किल दौर को लेकर आयुष्मान खुराना और रकुलप्रीत सिंह ने साझा की अपनी राय

विक्की के जन्मदिन पर पिता श्याम कौशल ने बरसाया प्यार, कहा- 'ऐसा बेटा पाकर गर्व महसूस होता है'

विक्की के जन्मदिन पर पिता श्याम कौशल ने बरसाया प्यार, कहा- 'ऐसा बेटा पाकर गर्व महसूस होता है'

‘लुक्खे’ में महिलाओं के खिलाफ अभद्र भाषा के मामले में योगराज सिंह पर एफआईआर

‘लुक्खे’ में महिलाओं के खिलाफ अभद्र भाषा के मामले में योगराज सिंह पर एफआईआर

आखिरी सवाल: साहसी सिनेमा की दमदार मिसाल, बेधड़क सवालों से झकझोरती फिल्म

आखिरी सवाल: साहसी सिनेमा की दमदार मिसाल, बेधड़क सवालों से झकझोरती फिल्म

मां बनने के बाद अभिनेत्रियों को क्यों नहीं मिलता काम, रुबीना दिलैक ने बताई इंडस्ट्री की कड़वी सच्चाई

मां बनने के बाद अभिनेत्रियों को क्यों नहीं मिलता काम, रुबीना दिलैक ने बताई इंडस्ट्री की कड़वी सच्चाई

तीन साल की उम्र से ठुमकने लगी थीं 'धक धक गर्ल', बतौर कथक नृत्यांगना नौवें साल में मिला था स्कॉलरशिप

तीन साल की उम्र से ठुमकने लगी थीं 'धक धक गर्ल', बतौर कथक नृत्यांगना नौवें साल में मिला था स्कॉलरशिप

पीएम मोदी की आर्थिक अपील को विपुल शाह का समर्थन, ‘गवर्नर’ का जिक्र कर बोले- देशभक्ति जिम्मेदारी भी...

पीएम मोदी की आर्थिक अपील को विपुल शाह का समर्थन, ‘गवर्नर’ का जिक्र कर बोले- देशभक्ति जिम्मेदारी भी...

हम रास्ते नहीं बना रहे थे, बस अपनी कहानी जी रहे थे : मनीष रायसिंघानी

हम रास्ते नहीं बना रहे थे, बस अपनी कहानी जी रहे थे : मनीष रायसिंघानी