Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
जींद की धरती से हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ होना हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: डा. अर्चना गुप्ता मेक इन इंडिया, नई शिक्षा नीति और आत्मनिर्भर भारत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विजन को आगे बढ़ाने वाले कदम : जेपी नड्डा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और सिद्धांतों का प्रेरणास्रोत : नायब सिंह सैनी मजबूत नेतृत्व और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ही सशक्त बनता है संगठन: अशोक बुवानीवाला कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होगी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जनरल बॉडी की बैठक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 जुलाई से 22 जुलाई तक चलाया जाएगा 'शून्य निवारणीय मातृ मृत्यु' पखवाड़ा पंजाब कांग्रेस ने 2027 चुनाव से पहले फिर दोहराई 2021 सिद्धू-कैप्टन की कहानी, रंधावा खुले तौर पर चन्नी के साथ PSEB: बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को राहत, बर्थ सर्टीफिकेट को लेकर नई हिदायतें जारी गुरदासपुर में ऑपरेशन प्रहार का तीसरा पड़ाव शुरू, पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' के OTT से हटाने के मामले में बोले मनजीत सिंह जी.के., खड़े किए सवाल

मनोरंजन

50 साल की हुईं अमीषा पटेल, पहली ही फिल्म ब्लॉक बस्टर

09 जून, 2025 12:20 PM

मुंबई। बॉलीवुड की जानीमानी अभिनेत्री अमीषा पटेल आज 50 वर्ष की हो गईं। नौ जून, 1975 को मुंबई में जन्मीं अमीषा पटेल ने अपने सिने करियर की शुरुआत वर्ष 2000 में प्रदर्शित राकेश रोशन निर्मित-निर्देशित ब्लॉक बस्टर फिल्म ‘कहो ना प्यार है’ से की थी। यह ऋतिक रोशन की भी बतौर अभिनेता पहली फिल्म थी। अमीषा ने फिल्मों में कदम रखने से पहले कुछ वक्त थिएटर भी किया। उन्होंने अपने अभिनय करियर की शुरुआत सत्यदेव दुबे के थिएटर ग्रुप से की थी। उन्होंने नाटकों में अभिनय किया, जिसमें वह नीलम (1999) नामक एक उर्दू भाषा के नाटक में भी शामिल थीं, जिसे तनवीर खान ने लिखा। इसके बाद अमीषा ने मॉडलिंग का रुख किया।

अमीषा पटेल ने इसके बाद वर्ष 2001 में सन्नी देओल के साथ गदर एक प्रेम कथा में काम किया। फिल्म में अपने दमदार अभिनय के लिए अमीषा सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्मफेयर पुरस्कार के लिए नामांकित की गईं। वर्ष 2002 में प्रदर्शित फिल्म ‘हमराज’ में अमीषा पटेल के अभिनय का नया रूप दर्शकों को देखने को मिला। इस फिल्म के लिए उन्हें एकबार फिर से सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री के फिल्म फेयर पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया। इसके बाद अमीषा ने ये है जलवा, परवाना, एलान, जमीर, वादा जैसी कई असफल फिल्मों में काम किया। वर्ष 2005 में अमीष पटेल को आमिर खान के साथ ‘मंगल पांडे’ में काम करने का अवसर मिला, हालांकि यह फिल्म टिकट खिडक़ी पर कोई खास कमाल नहीं दिखा सकी। वर्ष 2007 में प्रदर्शित फिल्म हनीमून ट्रैवलस प्रा. लिमिटेड अमीषा पटेल के करियर की एक और हिट फिल्म साबित हुई। इसके बाद अमीषा ने भुलभुलैया और रेस-2 जैसी सुपरहिट फिल्मों में भी अभिनय किया। अमीषा पटेल ने अपने सिने करियर में हिंदी के अलावा तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम किया है। वर्ष 2023 में अमीषा पटेल ने गदर 2 के साथ सफल वापसी की, जो उनकी पहले की हिट गदर: एक प्रेम कथा की सीक्वल थी।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार