Tuesday, March 24, 2026
BREAKING
लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा-बातचीत के जरिए होर्मुज से भारत के कई जहाज निकले अश्विनी वैष्णव ने लॉन्च की तीन बड़ी पहल, एआई कौशल और डिजिटल कंटेंट को मिलेगा बढ़ावा विश्व क्षय रोग दिवस 2026: टीबी उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे अध्यक्षता एलपीजी की पैनिक बुकिंग में आई कमी, कालाबाजारी पर भी कसी नकेल - पेट्रोलियम मंत्रालय संसद में पीएम मोदी के बयान पर प्रियंका गांधी ने उठाई चर्चा की मांग योगी सरकार अगले तीन साल में तैयार करेगी 57 हजार बीमा सखी भारत साझा चुनौतियों से निपटने के लिए रूस के साथ मिलकर काम करेगा: विदेश मंत्री जयशंकर गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या मामले में एक्शन, पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर गिरफ्तार ओटीएस स्कीम को मिला भरपूर समर्थन, सरकार की पारदर्शीनीतियों में करदाताओं का विश्वास बढ़ा: हरपाल सिंह चीमा पंजाब का सार्वभौमिक स्वास्थ्य मॉडल आयुष्मान भारत से बेहतर, बिना शर्त हर परिवार को कवरेज

मनोरंजन

41 के हुए आयुष्मान खुराना, पहले यह था नाम

15 सितंबर, 2025 11:40 AM

मुंबई। बॉलीवुड के जानेमाने अभिनेता और गायक आयुष्मान खुराना आज 41 वर्ष के हो गए हैं। आयुष्मान खुराना का जन्म 14 सितंबर 1984 को चंडीगढ़ में हुआ था। आयुष्मान का असली नाम निशांत खुराना था, लेकिन जब वह तीन साल के हुए तो उनके माता-पिता ने उनका नाम बदलकर आयुष्मान खुराना रख दिया। आयुष्मान जब महज पांच साल के थे, तभी से उन्होंने थिएटर ज्वाइन कर लिया था। उन्होंने चंडीगढ़ के सेंट जॉन हाई स्कूल और डीएवी कॉलेज से पढ़ाई की। उन्होंने अंग्रेजी साहित्य में पढ़ाई की और पंजाब यूनिवर्सिटी के स्कूल ऑफ़ कम्युनिकेशन स्टडीज़ से मास कम्युनिकेशन में मास्टर डिग्री हासिल की। वह डीएवी कॉलेज के आगाज़ और मनःतंत्र के संस्थापक सदस्य थे, जो चंडीगढ़ में सक्रिय थिएटर समूह हैं।

आयुष्मान खुराना ने 2004 में रियलिटी टेलीविजन शो एमटीवी रोडीज का दूसरा सीज़न जीता और एंकरिंग करियर में कदम रखा और एंकरिंग से अपने करियर की शुरूआत की । पत्रकारिता में स्नातक और स्नातकोत्तर की पढ़ाई पूरी करने के बाद, आयुष्मान की पहली नौकरी बिग एफएम, दिल्ली में एक रेडियो जॉकी की थी। रेडियो पर उन्होंने बिग चाय – मान ना मान, मैं तेरा आयुष्मान शो की मेजबानी की। रेडियो के बाद, खुराना युवाओं के लिए एक सूचनात्मक शो, पेप्सी एमटीवी वास्सप, द वॉइस ऑफ़ यंगिस्तान के साथ एमटीवी पर एक वीडियो जॉकी बन गये।

आयुष्मान ने बतौर अभिनेता अपने करियर की शुरूआत वर्ष 2012 में प्रदर्शित फिल्म विक्की डोनर से की।इस फिल्म के लिये उन्हें सर्वश्रेष्ठ सर्वश्रेष्ठ डेब्यू कलाकार के साथ हीं सर्वश्रेष्ठ पार्श्वगायक का भी पुरस्कार प्राप्त हुआ।कहा जाता है कि आयुष्मान फिल्म इंडस्ट्री में आने से पहले ट्रेन में गाना गाते थे।वर्ष 2013 में आयुष्मान की दूसरी फिल्म नौटंकीसाला प्रदर्शित हुई। रोहन सिप्पी के निर्देशन में बनी यह फिल्म टिकट खिड़की पर कोई खास कमाल नही दिखा सकी हालांकि उनका अभिनय अवश्य पसंद किया गया। इसके बाद आयुष्मान ने बेवकूफियां, दम लगा के हइशा,बरेली की बर्फी, हवाईजादा, शुभ मंगलम सावधान और मेरी प्यारी बिंदू जैसी फिल्मों में काम किया।

वर्ष 2018 आयुष्मान खुराना के सिने करियर के लिये महत्वपूर्ण वर्ष साबित हुआ। इस वर्ष आयुष्मान खुराना की फिल्म ‘बधाई हो’ प्रदर्शित हुयी जिसने बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की थी। इस साल उनकी फिल्म ‘अंधाधुन’ भी रिलीज हुई। इस फिल्म में उन्होंने अपने किरदार से दर्शकों को चौंका दिया था। अंधाधुन ने भी बॉक्स ऑफिस पर कामयाबी का परचम लहराया। वर्ष 2019 में प्रदर्शित आयुष्मान की फिल्म ड्रीम गर्ल भी बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुयी। आयुष्मान ने इसके बाद आर्टिकल 15,बाला, गुलाबो सिताबो, शुभ मंगल ज्यादा सावधान,एन एक्शन हीरो ,चंडीगढ़ करे आशिकी, अनेक, डॉक्टर जी और ड्रीमगर्ल 2 जैसी फिल्मों में काम किया है।

वर्ष 2008 में आयुष्मान ने अपनी प्रेमिका ताहिरा कश्यप से शादी की थी। अभिनय के अलावा आयुष्मान खुराना अपनी गायकी के लिए भी जाने जाते हैं। उन्होंने पानी दा रंग, साड्डी गली, मिट्टी दी खुश्बू, इक वारी, हारेया, नज्म नज्म, कान्हा, इक मुलाकात, अरे प्यार कर ले, नैन ना जोड़ीं, माफी, किन्नी सोनी है और रात्ता कालियां समेत कई गाने गाए हैं। वो समय-समय पर अपने बैंड ‘आयुष्मान भव:’ के साथ भी परफॉर्म करते रहते हैं। आयुष्मान खुराना इन दिनों फिल्म थामा में काम कर रहे हैं।

 

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

सपनों को उड़ान देने के लिए पंख जरूरी और ये पंख हमारे अपने होते: दिव्या दत्ता

सपनों को उड़ान देने के लिए पंख जरूरी और ये पंख हमारे अपने होते: दिव्या दत्ता

'धुरंधर: द रिवेंज' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 4 दिन में पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा

'धुरंधर: द रिवेंज' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 4 दिन में पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा

राजा शिवाजी का फर्स्ट लुक टीज़र आया सामने, फैंस बोले – “रोंगटे खड़े हो गए”

राजा शिवाजी का फर्स्ट लुक टीज़र आया सामने, फैंस बोले – “रोंगटे खड़े हो गए”

धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बीच रणवीर सिंह का बड़ा खुलासा, बताया क्यों रह गए थे दंग

धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बीच रणवीर सिंह का बड़ा खुलासा, बताया क्यों रह गए थे दंग

अभिनेता सनी देओल ने मां को याद कर पोस्ट की खास तस्वीर

अभिनेता सनी देओल ने मां को याद कर पोस्ट की खास तस्वीर

अनुपम खेर ने 'धुरंधर 2' को बताया एक अनुभव, कहा- पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया

अनुपम खेर ने 'धुरंधर 2' को बताया एक अनुभव, कहा- पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया

'फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले गए आदित्य धर', कंगना रनौत ने बांधे 'धुरंधर-2' की तारीफों के पुल

'फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले गए आदित्य धर', कंगना रनौत ने बांधे 'धुरंधर-2' की तारीफों के पुल

कोहिमा ट्रिप पर शबाना आजमी ने शेयर की जावेद अख्तर संग खूबसूरत तस्वीर

कोहिमा ट्रिप पर शबाना आजमी ने शेयर की जावेद अख्तर संग खूबसूरत तस्वीर

गिरफ्तारी की संभावनाओं के बीच फंसे बादशाह लंदन में कर रहे सैर-सपाटा, 'द ओ2 एरीना' में परफॉर्म करने का मिला मौका

गिरफ्तारी की संभावनाओं के बीच फंसे बादशाह लंदन में कर रहे सैर-सपाटा, 'द ओ2 एरीना' में परफॉर्म करने का मिला मौका

राजामौली ने की 'धुरंधर: द रिवेंज' की जमकर तारीफ, रणवीर सिंह की एक्टिंग को बताया मास्टरक्लास

राजामौली ने की 'धुरंधर: द रिवेंज' की जमकर तारीफ, रणवीर सिंह की एक्टिंग को बताया मास्टरक्लास