Friday, September 04, 2026
BREAKING
17 घंटे 39 मिनट चली हरियाणा विधानसभा की कार्यवाही, 15 विधेयक और 2 सरकारी संकल्प पारित हरियाणा सरकार ने गन्ना किसानों के लिए सब्सिडी योजनाओं का किया ऐलान शिक्षकों की भूमिका केवल पढ़ाने तक सीमित नहीं, विद्यार्थियों के मार्गदर्शक और प्रेरणास्रोत बनें : राज्यपाल घोष कैग रिपोर्ट ने खोली भाजपा सरकार के ‘पारदर्शी सुशासन’ की पोल: राव नरेंद्र सिंह दलित सम्मान और संवैधानिक अधिकारों से समझौता स्वीकार नहीं : कुमारी सैलजा हरियाणा: सोनीपत के खरखौदा में केएमपी एक्सप्रेसवे ट्रक से टकराई इको कार, तीन लोगों की मौत हरसिमरत कौर बादल ने 'आप' सरकार पर लगाए गंभीर आरोप, कहा-पंजाब में आवाज उठाने वालों को दबाया जा रहा मोहाली में CP-67 मॉल के बाहर चली गोलियां, इलाके में दहशत का माहौल Golden Temple में बेअदबी से मचा हड़कंप! माथा टेकने पहुंचा युवक, फिर कर दी ऐसी हरकत... Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

हिमाचल

41 अफसर लगाए इलेक्शन ऑब्जर्बर, चुनाव आयोग ने पंचायत और नगर निकाय चुनावों के लिए सौंपी जिम्मेदारी

02 मई, 2026 08:21 PM

शिमला : हिमाचल प्रदेश में आगामी पंचायत और नगर निकाय चुनावों को लेकर स्टेट इलेक्शन कमीशन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी कड़ी में इलेक्शन कमिश्नर अनिल खाची ने राज्य भर में चुनाव प्रक्रिया की निगरानी के लिए 41 आईएएस, आईएफएस, एचएएस और एचपीएफएस अधिकारियों को इलेक्शन ऑब्जर्वर के रूप में तैनात किया है। इस संबंध में औपचारिक आदेश भी जारी कर दिए गए हैं। सभी नियुक्त ऑब्जर्वरों को तुरंत अपनी ड्यूटी ज्वाइन करने के निर्देश दिए गए हैं।

साथ ही उन्हें चुनाव से जुड़े आवश्यक दस्तावेज और दिशा-निर्देश शिमला स्थित मुख्यालय से प्राप्त करने को कहा गया है। आयोग ने पहले शहरी निकाय चुनावों के लिए नियुक्त किए गए ऑब्जर्वरों की जगह अब नए अधिकारियों को विभिन्न नगर निगम, नगर परिषद और ब्लॉक स्तर पर जिम्मेदारी सौंपी है। बिलासपुर जिले में नगर परिषद बिलासपुर, नगर परिषद घुमारवीं, बिलासपुर ब्लॉक और घुमारवीं ब्लॉक के लिए आईएएस रोहित जम्वाल की जगह अब एचएएस अधिकारी दीप्ति मंढोत्रा को ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। वहीं, राम कुमार गौतम की जगह सुनील को नई जिम्मेदारी दी गई है।

यहां ये अधिकारी रखेंगे चुनावी गतिविधियों पर नजर
नगर निगम पालमपुर, बैजनाथ और पालमपुर ब्लॉक के चुनावों के लिए राम कुमार गौतम के स्थान पर आईएएस सुनील शर्मा को ऑब्जर्वर बनाया गया है। इसी तरह कुल्लू जिले में नगर परिषद कुल्लू, नगर परिषद मनाली, नगर पंचायत भुंतर, नग्गर ब्लॉक, कुल्लू ब्लॉक और भुंतर ब्लॉक के लिए आईएएस नीरज कुमार की जगह आईएएस राजीव कुमार को तैनात किया गया है। सोलन जिले में नगर निगम सोलन, नगर पंचायत कंडाघाट, सोलन ब्लॉक, कंडाघाट ब्लॉक और धर्मपुर ब्लॉक के लिए अश्वनी कुमार के स्थान पर दोरजे छेरिंग को ऑब्जर्वर नियुक्त किया गया है। वहीं, धर्मशाला नगर निगम, कांगड़ा नगर परिषद, धर्मशाला ब्लॉक, कांगड़ा और रेत ब्लॉक के लिए विनय सिंह की जगह आईएएस प्रदीप कुमार को ऑब्जर्वर बनाया गया है। चुनाव आयोग के अनुसार इन नियुक्तियों का उद्देश्य चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष, पारदर्शी और सुचारू रूप से संपन्न कराना है। सभी ऑब्जर्वर अपने-अपने क्षेत्रों में चुनावी गतिविधियों पर नजर रखेंगे।

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

Shimla: सस्ते राशन डिपुओं में सिर्फ 33 रुपए मिलेगी चीनी, बाजार में 70-75 रुपए दाम

"हिमाचल की चुनौतियों का तकनीकी समाधान खोजें युवा", दीक्षांत समारोह में बोले राज्यपाल कविंद्र गुप्ता

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

लोगों को जल्द मिलेगी बड़ी राहत, 50 वर्ष के इंतजार के बाद सुजानपुर में बन रहा बस स्टैंड

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा: पुलिस भर्ती के लिए आए 98,719 आवेदन, अब आवेदन तिथि नहीं बढ़ेगी : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

विधानसभा : सिंगल टीचर वाले स्कूलों के लिए नई नीति लाएंगे : सुक्खू

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

Shimla: बिना मंत्रिमंडल गठन के सीएम सुक्खू ने की तालाबंदी, आज भी 3214 स्कूलों में एक ही शिक्षक : जयराम

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

विधानसभा : सरकारी विश्वविद्यालयों में लोक सेवा आयोग से होगी शिक्षकों की भर्ती

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

Shimla: हिम चंडीगढ़ अति आधुनिक और टिकाऊ शहरी केंद्र के रूप में होगा विकसित : सीएम

विधानसभा : जनगणना के बाद ओबीसी आरक्षण पर होगा फैसला : सुक्खू

विधानसभा : जनगणना के बाद ओबीसी आरक्षण पर होगा फैसला : सुक्खू

विधानसभा: पात्र पंचायत चौकीदार होंगे नियमित : सुक्खू

विधानसभा: पात्र पंचायत चौकीदार होंगे नियमित : सुक्खू