Wednesday, March 25, 2026
BREAKING
केंद्र योजनाओं की राशि का समयबद्ध उपयोग सुनिश्चित करें अधिकारी : नायब सिंह सैनी किसानों पर 32.65 लाख करोड़ रुपयों का कर्ज चिंताजनक, एमएसपी की गारंटी नहीं, आय दोगुनी का वादा जुमला साबित : सैलजा छात्रवृत्ति घोटाले में बड़ा खुलासा, 44.59 लाख रुपये की धोखाधड़ी मामले में तीन आरोपियों के खिलाफ चालान पेश सेवा वितरण में सुधार हेतु हरियाणा राइट टू सर्विस कमीशन–त्रिपुरा सरकार के बीच समझौता पंचकूला FD घोटाले पर भूपेंद्र हुड्डा का हमला, बोले- ‘घोटालों की फैक्ट्री बन गई है सरकार’ Himachal : तीन नए सैटेलाइट शहरों के विकास के लिए MoU साइन अग्निवीरों को 20% नौकरी आरक्षण की सिफारिश, गृह मंत्री ने राज्यों के मुख्यमंत्रियों को लिखा पत्र संशोधित टोल नीति से 228 करोड़ के राजस्व का अनुमान, सीमावर्ती निवासियों को राहत संभव, निजी वाहन मुक्त मनाली और शिमला में कचरे का वैज्ञानिक निपटान गंभीर चुनौती, विधानसभा में बोले विक्रमादित्य सिंह HP Assembly Budget Session : किसी ने बिजली का मुद्दा उठाया, कोई सडक़-स्वास्थ्य की दिक्कत लेकर आया

चंडीगढ़

4 लाख लेकर भी शादी में हेलिकॉप्टर नहीं भेजा:चंडीगढ़ कंज्यूमर कमीशन ने एविएशन कंपनी पर ठोका जुर्माना, जालंधर से हिमाचल जाना था

07 दिसंबर, 2022 05:30 PM

पूरी रकम लेने के बावजूद शादी वाले दिन हेलिकॉप्टर की सेवा न देने पर दिल्ली की जेट सर्व एविएशन प्राइवेट लिमिटेड को चंडीगढ़ डिस्ट्रिक्ट कंज्यूमर कमीशन ने हर्जाना भरने के आदेश दिए हैं। जारी आदेशों में दूल्हे को हुई मानसिक पीड़ा के रूप में 25 हजार रुपए हर्जाना अदा करने को कहा गया है।

वहीं एविएशन कंपनी को कहा गया है कि शिकायतकर्ता के हेलिकॉप्टर बुकिंग के लिए दिए 4 लाख रुपए भी 9 प्रतिशत ब्याज सहित वापस करें। इसके अलावा 8 हजार रुपए अदालती खर्च के रूप में भरने के आदेश दिए गए हैं। चंडीगढ़ सेक्टर 30-बी के अमनदीप जोशी ने यह शिकायत दायर की थी।

अथॉरिटी से मंजूरी भी ले ली थी
कमीशन ने कहा कि प्रतिवादी पक्ष के निर्देशों पर शिकायतकर्ता ने हेलिकॉप्टर की सुरक्षित लैंडिंग और टेक-ऑफ को लेकर संबंधित अथॉरिटी से आवश्यक मंजूरियां ली थी। हालांकि इसके बावजूद प्रतिवादी पक्ष सेवा प्रदान नहीं करवा सकी। इसे सेवा में कोताही और गलत व्यापारिक गतिविधियां बताया गया।

जालंधर से ऊना और फिर वापस जालंधर का रुट था
दायर शिकायत के मुताबिक अमनदीप ने अपनी शादी के लिए संबंधित कंपनी का हेलिकॉप्टर बुक किया था। 23 फरवरी, 2019 को शादी जालंधर में रखी गई थी। जालंधर से ऊना (हिमाचल प्रदेश) और ऊना से जालंधर के लिए यह बुकिंग थी। एविएशन कंपनी ने 4,20,375 रुपए का रेट कोटेशन भेजा था। इसमें उड़ान का रेट, ट्रिप प्लान और बाकी खर्चे शामिल थे।

सेफ लैंडिंग के प्रबंध किए मगर हेलिकॉप्टर ने लैंड नहीं किया
24 जनवरी, 2019 को शिकायतकर्ता ने 1 लाख रुपए एयरलोजिक एविएशन सॉल्यूशंस को दिए थे। शिकायतकर्ता ने कहा कि 20 फरवरी को उन्होंने 3 लाख रुपए और दिए। 21 फरवरी को प्रतिवादी पक्ष के कर्मियों ने हेलिकॉप्टर के सुरक्षित टेक-ऑफ और लैंडिंग के आवश्यक इन्फ्रास्ट्रक्चर लगा दिया था। इसके बावजूद 23 फरवरी को न तो हेलिकॉप्टर आया और न ही प्रतिवादी पक्ष ने उनके फोन का जवाब दिया। मामले में बाकी 20,375 रुपए सर्विस मुहैया करवाए जाने के बाद शिकायतकर्ता को देनी थी।

कंपनी की ओर से कोई पेश नहीं हुआ
शिकायतकर्ता को अपनी शादी में एविएशन कंपनी की सेवाओं में कोताही बरतने के चलते काफी दिक्कत झेलनी पड़ी। वहीं आरोपों के मुताबिक कंपनी ने उन्हें रिफंड भी नहीं किया। जबकि इसे लेकर लीगल नोटिस भी भेजे गए थे। वहीं कमीशन द्वारा नोटिस भेजने के बावजूद प्रतिवादी पक्ष की ओर से कोई पेश नहीं हुआ तो उसे एक्स-पार्टे घोषित कर दिया गया था।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

Chandigarh में दिन-दिहाड़े बड़ी वारदात! GYM से बाहर निकलते ही युवक को सरेआम गोलियों से भूना

Chandigarh में दिन-दिहाड़े बड़ी वारदात! GYM से बाहर निकलते ही युवक को सरेआम गोलियों से भूना

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर-32 कॉलोनी में नए सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर-32 कॉलोनी में नए सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन

मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में बड़े सुधारों की जरूरत पर जोर दिया

मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में बड़े सुधारों की जरूरत पर जोर दिया

चंडीगढ़ में एक्सटेंशन या नया चेहरा, SSP कंवरदीप कौर का कार्यकाल पूरा, PM टेबल पर फाइल

चंडीगढ़ में एक्सटेंशन या नया चेहरा, SSP कंवरदीप कौर का कार्यकाल पूरा, PM टेबल पर फाइल

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को बांटी गई सिलाई मशीन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को बांटी गई सिलाई मशीन

कमांडेंट कमल सिसोदिया: साहस और महिला सशक्तिकरण की मिसाल

कमांडेंट कमल सिसोदिया: साहस और महिला सशक्तिकरण की मिसाल

गौडिया मठ के पूर्व आचार्य भागवत महाराज का 100 वा जन्मदिन मनाया

गौडिया मठ के पूर्व आचार्य भागवत महाराज का 100 वा जन्मदिन मनाया

सेक्टर-52 पुलिस चौकी में रक्तदान शिविर, 59 लोगों ने किया रक्तदान

सेक्टर-52 पुलिस चौकी में रक्तदान शिविर, 59 लोगों ने किया रक्तदान