Monday, August 17, 2026
BREAKING
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा नाग पंचमी पर खुले भगवान नागचंद्रेश्वर के पट; भोर में 2:30 बजे खुले बाबा महाकाल के कपाट, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु सावन का तीसरा सोमवार : वाराणसी में भक्तों और कांवड़ियों की उमड़ी भारी भीड़, प्रशासन ने किए खास इंतजाम किसी नेता की आलोचना करना देश की आलोचना नहीं होता - इमरान खान ‘आवारापन 2’ के हिट होते ही इमरान हाशमी ने अनाउंस की अपनी अगली फिल्म, नवंबर 2026 में होगी रिलीज मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन' हटाने की मांग, बोले-'वंदे मातरम को बनाया जाए राष्ट्र गान' यूपी में दिखता है बदलाव, कानून व्यवस्था में बढ़ा लोगों का भरोसा : नाना पाटेकर गाले टेस्ट: भारत के नाम रहा तीसरे दिन का पहला सेशन, लंच ब्रेक तक श्रीलंका ने 5 विकेट खोकर बनाए 99 रन भारत बनाम श्रीलंका: पहली पारी में 462 रन बनाकर ऑलआउट हुई टीम इंडिया, पडिक्कल ने खेली शतकीय पारी सिनसिनाटी ओपन: सैमसनोवा को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं कोको गॉफ, सबालेंका ने भी दर्ज की जीत

पंजाब

36 वर्षों बाद मिले स्कूल के साथी, छात्र जीवन की यादें ताजा की

23 मार्च, 2026 07:44 PM

खरड़ (प्रीत पत्ती) : वर्षों की दूरी मिटाते हुए टैगोर निकेतन मॉडल स्कूल के बैच साल 1990 के पूर्व छात्रों ने एक यादगार समारोह आयोजित किया। इस समारोह में 11 से अधिक पूर्व छात्रों ने एकत्र होकर पुरानी स्मृतियों को ताजा किया। साथ ही नए अनुभव भी साझा किए। इस अवसर पर हरमिंदर सिंह, राजेश उनियाल, एडवोकेट अमित शर्मा, दिनेश राबरा ने जानकारी देते हुए बताया कि दोस्ती जितनी पुरानी हो, वह उतना ही एक-दूसरे के प्रति विश्वास और भरोसा पैदा करती है, और यदि यह दोस्ती स्कूल के समय की हो, तो फिर बात ही क्या। पुराना दोस्त यदि अचानक मिल जाए तो उसे देखते ही पुरानी यादें ताजा हो जाती हैं। लेकिन यदि 11 दोस्त वर्षों बाद एक-दूसरे से मिलें तो इसे आप क्या कहेंगे? जरा सोचिए वो नजारा क्या होगा, लेकिन ऐसा नजारा हकीकत में देखने को मिला। सभी मित्रों ने एक दूसरे को गले लगाया और ख़ुशी का इजहार किया कुछ मित्र तो इस समय भावुक भी हो गए जिनकी आँखों से अश्रु टपकने लगे। उन्होंने बताया कि 36 साल बाद पुराने छात्र मिले तो इन्हें देखकर ज़रा भी यह नहीं लग रहा था कि ये उम्रदराज़ हो चुके हैं। कोई बच्चों की तरह उछल रहा था, तो कोई मस्ती के मूड में था। एक-दूसरे से मिलकर इन्होंने अपने पुराने दिनों को याद किया। इस दौरान उन्होंने एक-दूसरे के प्रति वही दोस्ताना व्यवहार किया जो बरसों पहले किया करते थे। यह सारा नज़ारा अद्भुत था। खुशी के माहौल का आकर्षण इतना ज़्यादा था वह इस शाम को अलविदा भी नहीं कहना चाहते थे। उन्होंने बताया कि जल्द हम सभी छात्र मिलकर समाज भलाई के कार्ये करेंगे। आगामी दिनों में सभी मित्र खरड़ स्थित टैगोर निकेतन मॉडल स्कूल में गुरुजनो को मिलने के उपरांत दोबारा क्लास रूम में बैठेंगे। इस अवसर पर दलवीर सिंह वैनीपाल, राजकुमार, परमजीत सिंह, राजेश जोशी, रजनीश सूद, अमरीक सिंह, राजेश कौशिक उपस्थित थे।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

केंद्र का पंजाब को एक और बड़ा तोहफा! 1,419 करोड़ रुपये का प्रोजेक्ट मंजूर

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

बड़ी खबर: 21 अगस्त को पंजाब बंद का ऐलान! पढ़े पूरा मामला

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

सभी सरकारी कर्मचारियों को उनके हक का DA दे पंजाब सरकार : तरुण चुघ

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

पठानकोट में 80वां स्वतंत्रता दिवस धूमधाम से मनाया गया

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर पंजाब ने ‘युद्ध नशों विरुद्ध’ के जमीनी स्वयंसेवकों को किया सम्मानित

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

स्वतंत्रता दिवस समारोह के बीच पटियाला के खेल संस्थान में हादसा, कई लोग घायल

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

पंजाब के 3 जिलों में सोमवार को स्कूल-कॉलेज रहेंगे बंद, स्वतंत्रता दिवस समारोह में हुआ ऐलान

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

भाजपा पंजाब कार्यालय में मनाया गया स्वतंत्रता दिवस, प्रदेश अध्यक्ष केवल सिंह ढिल्लों ने फहराया तिरंगा

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट

कैबिनेट मंत्रियों हरपाल सिंह चीमा और तरुनप्रीत सिंह सौंद ने शहीद मास्टर करनैल सिंह ईसड़ू को श्रद्धा के फूल किए भेंट