Sunday, September 20, 2026
BREAKING
अमेरिका से बातचीत के लिए पहले माननी होंगी शर्तें, कोई दूसरा रास्ता नहीं: मोहसिन रेजाई भारत-अमेरिका युद्ध अभ्यास में गरजी एम777 तोप, तबाह किए सभी लक्ष्य मुंबई कोस्टल रोड पर लग्जरी कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मौ*त, 1 गंभीर रूप से घायल मात्र 250 रुपए से संवार सकते हैं बच्चे का भविष्य! जानिए एनपीएस वात्सल्य स्कीम में क्यों बढ़ रही निवेशकों की रुचि गुजरात: मुख्यमंत्री ने गणेशोत्सव में लिया हिस्सा, राज्य के लोगों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की 'ड्रग्स के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ें', पंजाब के लोगों से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अपील जर्मनी के दो राज्यों में चुनाव, दांव पर चांसलर मर्ज का राजनीतिक भविष्य! केन्या में भारत के उच्चायुक्त ने आगामी उच्च स्तरीय आदान-प्रदान के संभावित परिणामों की समीक्षा की तमिल सुपरस्टार की बेटी और फिल्म निर्माता सौंदर्या रजनीकांत, एक्टिंग की जगह ग्राफिक डिजाइनर शुरू किया करियर भारत के खिलाफ वनडे-टी20 सीरीज के लिए कैरेबियन टीम घोषित, कामिल पूरण पहली बार टी20 टीम में शामिल

राष्ट्रीय

30 लाख का इनामी नक्सली कमांडर ढेर, मुठभेड़ में बाल-बाल बचे डिप्टी एसपी और हेड कांस्टेबल

20 सितंबर, 2026 12:31 PM

उत्तर प्रदेश एटीएस की वाराणसी टीम ने रविवार तड़के रामनगर थाना क्षेत्र के लंका मैदान के पास मुठभेड़ में 30 लाख रुपये के इनामी प्रतिबंधित नक्सली संगठन तृतीय प्रस्तुति कमेटी (TPC) के कमांडर बृजेश गंझू उर्फ गोपाल सिंह को मार गिराया। उस पर झारखंड सरकार ने 25 लाख और एटीएस ने पांच लाख रुपये का इनाम घोषित किया था।

पुलिस के मुताबिक, इनामी नक्सली बृजेश गंझू झारखंड के चतरा जिले के लावालौंग थाना क्षेत्र के लूटू गांव का रहने वाला था। वह रविवार तड़के अपने एक साथी के साथ मोटरसाइकिल से टेंगरा मोड़ से रामनगर होते हुए मुगलसराय की ओर जा रहा था। इसी दौरान मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर एटीएस टीम ने उसे रोकने का प्रयास किया। आरोप है कि रुकने के बजाय बृजेश मोटरसाइकिल से कूद गया और एटीएस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी।

बाल-बाल बचे डिप्टी एसपी और हेड कांस्टेबल
पुलिस के अनुसार, जवाबी कार्रवाई में बृजेश गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल रामनगर के लालबहादुर शास्त्री अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि बृजेश की ओर से की गई फायरिंग में यूपी एटीएस के डिप्टी एसपी विपिन राय और हेड कांस्टेबल नितेंद्र कृष्ण की बुलेटप्रूफ जैकेट पर भी गोली लगी। हालांकि, दोनों पुलिसकर्मी सुरक्षित हैं।

टीपीसी का कमांडर था बृजेश गंझू
पुलिस के मुताबिक, बृजेश गंझू टीपीसी का प्रमुख कमांडर था और उसके खिलाफ झारखंड में कई आपराधिक मामले दर्ज थे। उस पर झारखंड सरकार की ओर से 25 लाख और एटीएस की ओर से पांच लाख रुपये का इनाम घोषित था। मुठभेड़ के बाद पुलिस और सुरक्षा एजेंसियों ने घटनास्थल की घेराबंदी कर जांच शुरू कर दी है।

ट्रांसपोर्टरों और ठेकेदारों से वसूली करता था नक्सली
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक बृजेश गंझू ट्रांसपोर्टरों, कोयला खनन कंपनियों और ठेकेदारों से वसूली करता था। करीब आठ साल पहले झारखंड पुलिस ने एक्शन लेते हुए उसके घर की कुर्की की कार्रवाई की थी।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

भारत-अमेरिका युद्ध अभ्यास में गरजी एम777 तोप, तबाह किए सभी लक्ष्य

भारत-अमेरिका युद्ध अभ्यास में गरजी एम777 तोप, तबाह किए सभी लक्ष्य

मुंबई कोस्टल रोड पर लग्जरी कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मौ*त, 1 गंभीर रूप से घायल

मुंबई कोस्टल रोड पर लग्जरी कार के दुर्घटनाग्रस्त होने से तीन लोगों की मौ*त, 1 गंभीर रूप से घायल

गुजरात: मुख्यमंत्री ने गणेशोत्सव में लिया हिस्सा, राज्य के लोगों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की

गुजरात: मुख्यमंत्री ने गणेशोत्सव में लिया हिस्सा, राज्य के लोगों की खुशहाली के लिए प्रार्थना की

'ड्रग्स के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ें', पंजाब के लोगों से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अपील

'ड्रग्स के खिलाफ निर्णायक लड़ाई लड़ें', पंजाब के लोगों से केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की अपील

केन्या में भारत के उच्चायुक्त ने आगामी उच्च स्तरीय आदान-प्रदान के संभावित परिणामों की समीक्षा की

केन्या में भारत के उच्चायुक्त ने आगामी उच्च स्तरीय आदान-प्रदान के संभावित परिणामों की समीक्षा की

तमिलनाडु के 15 जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान, चेन्नई में शाम को हल्की बारिश की संभावना

तमिलनाडु के 15 जिलों में भारी बारिश का पूर्वानुमान, चेन्नई में शाम को हल्की बारिश की संभावना

मुंबई के लालबाग में गणपति पंडाल के बाहर करंट लगने से एक बच्ची की मौ*त, 4 की हालत गंभीर

मुंबई के लालबाग में गणपति पंडाल के बाहर करंट लगने से एक बच्ची की मौ*त, 4 की हालत गंभीर

भाजपा की आईटी और सोशल मीडिया टीम की बैठक, नितिन नवीन और बीएल संतोष करेंगे अध्यक्षता

भाजपा की आईटी और सोशल मीडिया टीम की बैठक, नितिन नवीन और बीएल संतोष करेंगे अध्यक्षता

डूसू चुनाव में एबीवीपी की जीत पर गृह मंत्री अमित शाह का बयान : राष्ट्र विरोधी ताकतों को स्पष्ट संदेश, देश का युवा नेशन फर्स्ट के साथ

डूसू चुनाव में एबीवीपी की जीत पर गृह मंत्री अमित शाह का बयान : राष्ट्र विरोधी ताकतों को स्पष्ट संदेश, देश का युवा नेशन फर्स्ट के साथ

केतन अग्रवाल हत्याकांड: 5053 पन्नों की चार्जशीट में साजिश का पूरा ब्योरा

केतन अग्रवाल हत्याकांड: 5053 पन्नों की चार्जशीट में साजिश का पूरा ब्योरा