Sunday, August 16, 2026
BREAKING
"खरगे जी,कांग्रेस ने देश को क्या दिया बताने के साथ विभाजन और 1984 का भी हिसाब बताये", अनिल विज ने जमकर साधा निशाना हांसी में CM के प्रोग्राम का विरोध का मामला; पुलिस ने करीब 200 लोगों पर किया मामला दर्ज, जीवन कुंडू हत्याकांड का कर रहे थे विरोध Haryana में 29 गांवों में जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक, सरकार ने लिया बड़ा फैसला... जानिए क्या है वजह आम जनता को बड़ा तोहफा, Independence Day पर हरियाणा के 23 जिलों में शुरू हुई मुफ्त एम्बुलेंस सेवा पिछले 12 वर्षों में Haryana ने विकास के हर क्षेत्र में नए कीर्तिमान स्थापित किए, स्वतंत्रता दिवस के मौके पर बोले CM सैनी छोटी उम्र में सफर शुरु किया...आज 96 की उम्र में बीन वादक हवा सिंह को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने किया सम्मानित; CM सैनी ने दी बधाई 'आज दिन चढ़या'... पहली फिल्म से बाहर, फिर 'लंगड़ा त्यागी' ने जीती सबसे बड़ी 'लड़ैया' हेमलता बाली : 'अंखियों के झरोखों से' मिली प्रसिद्धि, 38 भाषाओं में गाए 5 हजार से अधिक गाने स्वतंत्रता दिवस पर राज्यपाल का संदेश, पंजाबवासियों से की खास अपील महेश मांजरेकर बहुमुखी प्रतिभा के धनी, राजनीति में भी आजमाया किस्मत

राष्ट्रीय

27वें कारगिल विजय दिवस पर जयशंकर ने वीर शहीदों को किया नमन, बोले- उनका साहस देश के लिए प्रेरणा

26 जुलाई, 2026 04:48 PM

नई दिल्ली : भारत इस साल 27वां कारगिल विजय दिवस मना रहा है। इस मौके पर भारत की राष्ट्रपति और प्रथम नागरिक द्रौपदी मुर्मु, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह समेत तमाम मंत्रियों और नेताओं की तरफ से शुभकामनाएं आ रही हैं। वहीं, भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने भी कारगिल विजय दिवस की शुभकामनाएं दीं।

यह दिन भारत के इतिहास में गौरव की किरण की तरह चमकता है। यह 1999 की उस शानदार विजय का प्रतीक है जब हमारे सैनिकों ने बर्फ से ढकी चोटियों और दुश्मन की लगातार गोलाबारी का सामना करते हुए, बेजोड़ साहस और अटूट संकल्प के साथ कारगिल की चोटियों पर फिर से विजय हासिल की थी। 26 जुलाई को, लद्दाख की दुर्गम पहाड़ियों पर तिरंगा एक बार फिर शान से लहराया, जो बलिदान, वीरता और अटूट राष्ट्रीय भावना का प्रतीक है।

भारत के विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "कारगिल विजय दिवस पर, देश की रक्षा करने वाले हमारे बहादुर सैनिकों के साहस और वीरता का सम्मान करें। उनकी सेवा और बलिदान को हमेशा याद रखा जाएगा।"

वहीं, इस अवसर पर, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कारगिल युद्ध स्मारक पर ध्वजारोहण समारोह के साथ शौर्य विजय यात्रा (मोटरसाइकिल रैली) का समापन किया। इस दौरान उन्होंने लद्दाख में भारतीय सेना को भी संबोधित किया।

उन्होंने कहा, "जो तिरंगा कारगिल वॉर मेमोरियल पर इतनी शान से लहरा रहा है, इसकी आन, बान और शान की एक बहुत बड़ी कीमत है। आज से ठीक 27 वर्ष पूर्व, 1999 की इसी जुलाई में, हमारी मातृभूमि पर एक कायरतापूर्ण और कुटिल हमला हुआ था। पाकिस्तान ने, अपनी सेना के घुसपैठियों के माध्यम से, छल-बल और चालबाजी का सहारा लेते हुए, हमारी चोटियों पर कब्जा कर लिया था। ये वो चोटियां थीं, जो सर्दियों में खाली रहती थीं और दुश्मन ने उसी संधिकाल का फायदा उठाया। लेकिन दुश्मन, हमारी सेना के शौर्य और संकल्प की ऊंचाई को भांपने में चूक गया। हमारे जवानों ने सिर्फ पहाड़ की ऊंचाइयों को ही नहीं बल्कि मानवीय सीमाओं की हर परिभाषा को भी पार करके दिखाया।"

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, "आज भी हमारी माएं अपने बच्चों को जब वीरता की कहानियां सुनाती है, तो उनकी कहानियों में कैप्टन मनोज पांडे, कैप्टन विक्रम बत्रा और इन जैसे न जाने कितने वीरों का जिक्र होता है। हमने इन वीरों को अपनी धरोहर बना कर रखा है और आने वाली न जाने कितनी पीढ़ियां इनके शौर्य से प्रेरणा लेती रहेंगी। कारगिल विजय दिवस, हमारे लिए एक सामान्य दिन भर नहीं है। यह हर उस युवा के लिए प्रेरणा का दिन है, जो व्यक्तिगत सफलता और राष्ट्रीय कर्तव्य के बीच का अंतर समझना चाहता है। यह दिन हमें सिखाता है कि 'त्याग' और 'सेवा' का भाव ही किसी भी राष्ट्र की रीढ़ होता है।"

उन्होंने कहा कि हमारे सैनिकों ने हमेशा अपने शौर्य का परिचय दिया है। अभी हाल ही में हमने ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का एक वर्ष पूरा किया। उस ऑपरेशन के दौरान, हमारी सेनाओं ने आतंकवादियों और उनके सरपरस्तों को ऐसा जवाब दिया है, जिसे वे आजीवन नहीं भूल पाएंगे। हमारा मकसद साफ है कि अब पाकिस्तान से कोई बात नहीं होगी, और अगर बात होगी भी तो सिर्फ पीओके को लेकर होगी, जो कि भारत का हिस्सा है, जिस पर पाकिस्तान ने अवैध तरीके से कब्जा किया था।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 5,000 विशेष अतिथि शामिल हुए

देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े 5,000 विशेष अतिथि शामिल हुए

ऐतिहासिक पल: लाल किले पर पहली बार हुआ ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन, आसमान में दिखा तिरंगा

ऐतिहासिक पल: लाल किले पर पहली बार हुआ ‘वंदे मातरम’ का सामूहिक गायन, आसमान में दिखा तिरंगा

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 16-17 अगस्त को तमिलनाडु के दौरे पर, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन 16-17 अगस्त को तमिलनाडु के दौरे पर, कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने फिजी के उच्चायुक्त से की मुलाकात, भारत-फिजी के बीच चुनावी सहयोग बढ़ाने पर जोर

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने फिजी के उच्चायुक्त से की मुलाकात, भारत-फिजी के बीच चुनावी सहयोग बढ़ाने पर जोर

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी

रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने स्वतंत्रता दिवस पर राष्ट्रपति मुर्मु और प्रधानमंत्री मोदी को बधाई दी

श्रीनगर का लाल चौक तिरंगे से सराबोर, पर्यटकों ने ‘तनावपूर्ण’ अतीत से आए बदलाव का किया स्वागत

श्रीनगर का लाल चौक तिरंगे से सराबोर, पर्यटकों ने ‘तनावपूर्ण’ अतीत से आए बदलाव का किया स्वागत

‘हर भारतीय को अभिभूत किया’, लाल किले पर पहली बार वंदे मातरम की धुन बजाए जाने पर रक्षा मंत्री की प्रतिक्रिया

‘हर भारतीय को अभिभूत किया’, लाल किले पर पहली बार वंदे मातरम की धुन बजाए जाने पर रक्षा मंत्री की प्रतिक्रिया

युवाओं के लिए मुफ्त कोचिंग, न्यूक्लियर एनर्जी और सिविल डिफेंस में सुधार सहित प्रधानमंत्री मोदी ने की 6 बड़ी घोषणाएं

युवाओं के लिए मुफ्त कोचिंग, न्यूक्लियर एनर्जी और सिविल डिफेंस में सुधार सहित प्रधानमंत्री मोदी ने की 6 बड़ी घोषणाएं

सरकार ने कीमतों में वृद्धि के बावजूद किसानों को सस्ती दरों पर यूरिया दिया: पीएम मोदी

सरकार ने कीमतों में वृद्धि के बावजूद किसानों को सस्ती दरों पर यूरिया दिया: पीएम मोदी

पीएम मोदी ने भारत को नवाचार का केंद्र बनाने, एक करोड़ युवाओं को AI प्रशिक्षण देने पर दिया जोर

पीएम मोदी ने भारत को नवाचार का केंद्र बनाने, एक करोड़ युवाओं को AI प्रशिक्षण देने पर दिया जोर