Tuesday, March 24, 2026
BREAKING
लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा-बातचीत के जरिए होर्मुज से भारत के कई जहाज निकले अश्विनी वैष्णव ने लॉन्च की तीन बड़ी पहल, एआई कौशल और डिजिटल कंटेंट को मिलेगा बढ़ावा विश्व क्षय रोग दिवस 2026: टीबी उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे अध्यक्षता एलपीजी की पैनिक बुकिंग में आई कमी, कालाबाजारी पर भी कसी नकेल - पेट्रोलियम मंत्रालय संसद में पीएम मोदी के बयान पर प्रियंका गांधी ने उठाई चर्चा की मांग योगी सरकार अगले तीन साल में तैयार करेगी 57 हजार बीमा सखी भारत साझा चुनौतियों से निपटने के लिए रूस के साथ मिलकर काम करेगा: विदेश मंत्री जयशंकर गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या मामले में एक्शन, पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर गिरफ्तार ओटीएस स्कीम को मिला भरपूर समर्थन, सरकार की पारदर्शीनीतियों में करदाताओं का विश्वास बढ़ा: हरपाल सिंह चीमा पंजाब का सार्वभौमिक स्वास्थ्य मॉडल आयुष्मान भारत से बेहतर, बिना शर्त हर परिवार को कवरेज

मनोरंजन

25 साल से साथ निभा रहे फैंस को NTR ने कही दिल की बात

11 अगस्त, 2025 07:48 PM

लोगों के दिलों के बादशाह, NTR, बेमिसाल टैलेंट के मालिक हैं और करोड़ों दिलों पर राज करते हैं। अपनी करिश्माई पर्सनैलिटी और बेमिसाल ऑन-स्क्रीन चार्म के लिए मशहूर, वह हर बार फैंस को हैरान कर देते हैं। उनके चाहने वाले हमेशा उन्हें प्यार और सराहना से सराबोर करते रहते हैं, जिसका नज़ारा हाल ही में हैदराबाद में हुए वॉर 2 इवेंट में फिर से देखने को मिला। अपने होम सिटी में हुए इस इवेंट ने फैंस को दीवाना बना दिया। YRF ने फैंस में एनटीआर के जबरदस्त क्रेज को देखते हुए हैदराबाद को लोकेशन के तौर पर चुना।

हैदराबाद में NTR के आने पर जबरदस्त फैन क्रेज देखने को मिला। फैंस के प्यार से भावुक होकर सुपरस्टार ने एक क्लोज़िंग स्पीच दी और कहा, “मेरी करियर की शुरुआत 25 साल पहले निन्नू चूडालानी फिल्म से हुई थी, जिसे दिवंगत श्री रामोजी राव गरु के बैनर तले लॉन्च किया गया था। उस दिन मैं अकेला था, सिर्फ मेरे माता-पिता साथ थे। मैंने अपने पहले फैन, अदोनी के मुजीब से पूछा, ‘तुम कौन हो?’ उन्होंने कहा, ‘मैं आपका फैन हूं सर, आपके लिए जान भी दे सकता हूं।’ तब तक मेरी कोई फिल्म रिलीज़ भी नहीं हुई थी। उस दिन से आज तक, लाखों फैंस को इस सफर में मेरे साथ देखना, पिछले जन्मों का आशीर्वाद है।”

14 अगस्त को वॉर 2 रिलीज़ होने के साथ ही NTR 2025 और 2026 के सबसे बड़े प्रोजेक्ट्स में नज़र आने वाले हैं। इनमें NTR X Neel नाम की एक दमदार एक्शन फिल्म भी है, जिसे KGF फेम प्रशांत नील डायरेक्ट कर रहे हैं। यह फिल्म 25 जून 2026 को रिलीज़ होगी और इसे माइथ्री मूवी मेकर्स और NTR आर्ट्स बना रहे हैं। इसमें NTR की एक्टिंग की अलग-अलग झलक और उनका पैन-इंडिया स्टारडम दिखेगा। इसके अलावा, वह त्रिविक्रम श्रीनिवास के साथ एक भव्य पौराणिक फिल्म भी कर रहे हैं, जिसमें वे भगवान कुमारस्वामी का दिव्य किरदार निभाएंगे।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

सपनों को उड़ान देने के लिए पंख जरूरी और ये पंख हमारे अपने होते: दिव्या दत्ता

सपनों को उड़ान देने के लिए पंख जरूरी और ये पंख हमारे अपने होते: दिव्या दत्ता

'धुरंधर: द रिवेंज' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 4 दिन में पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा

'धुरंधर: द रिवेंज' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 4 दिन में पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा

राजा शिवाजी का फर्स्ट लुक टीज़र आया सामने, फैंस बोले – “रोंगटे खड़े हो गए”

राजा शिवाजी का फर्स्ट लुक टीज़र आया सामने, फैंस बोले – “रोंगटे खड़े हो गए”

धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बीच रणवीर सिंह का बड़ा खुलासा, बताया क्यों रह गए थे दंग

धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बीच रणवीर सिंह का बड़ा खुलासा, बताया क्यों रह गए थे दंग

अभिनेता सनी देओल ने मां को याद कर पोस्ट की खास तस्वीर

अभिनेता सनी देओल ने मां को याद कर पोस्ट की खास तस्वीर

अनुपम खेर ने 'धुरंधर 2' को बताया एक अनुभव, कहा- पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया

अनुपम खेर ने 'धुरंधर 2' को बताया एक अनुभव, कहा- पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया

'फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले गए आदित्य धर', कंगना रनौत ने बांधे 'धुरंधर-2' की तारीफों के पुल

'फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले गए आदित्य धर', कंगना रनौत ने बांधे 'धुरंधर-2' की तारीफों के पुल

कोहिमा ट्रिप पर शबाना आजमी ने शेयर की जावेद अख्तर संग खूबसूरत तस्वीर

कोहिमा ट्रिप पर शबाना आजमी ने शेयर की जावेद अख्तर संग खूबसूरत तस्वीर

गिरफ्तारी की संभावनाओं के बीच फंसे बादशाह लंदन में कर रहे सैर-सपाटा, 'द ओ2 एरीना' में परफॉर्म करने का मिला मौका

गिरफ्तारी की संभावनाओं के बीच फंसे बादशाह लंदन में कर रहे सैर-सपाटा, 'द ओ2 एरीना' में परफॉर्म करने का मिला मौका

राजामौली ने की 'धुरंधर: द रिवेंज' की जमकर तारीफ, रणवीर सिंह की एक्टिंग को बताया मास्टरक्लास

राजामौली ने की 'धुरंधर: द रिवेंज' की जमकर तारीफ, रणवीर सिंह की एक्टिंग को बताया मास्टरक्लास