Tuesday, July 07, 2026
BREAKING
जींद की धरती से हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ होना हरियाणा के साथ-साथ पूरे देश के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि: डा. अर्चना गुप्ता मेक इन इंडिया, नई शिक्षा नीति और आत्मनिर्भर भारत डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विजन को आगे बढ़ाने वाले कदम : जेपी नड्डा डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी का जीवन राष्ट्र सेवा, त्याग और सिद्धांतों का प्रेरणास्रोत : नायब सिंह सैनी मजबूत नेतृत्व और पारदर्शी कार्यप्रणाली से ही सशक्त बनता है संगठन: अशोक बुवानीवाला कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित होगी हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी की जनरल बॉडी की बैठक स्वास्थ्य विभाग द्वारा 7 जुलाई से 22 जुलाई तक चलाया जाएगा 'शून्य निवारणीय मातृ मृत्यु' पखवाड़ा पंजाब कांग्रेस ने 2027 चुनाव से पहले फिर दोहराई 2021 सिद्धू-कैप्टन की कहानी, रंधावा खुले तौर पर चन्नी के साथ PSEB: बोर्ड कक्षाओं के विद्यार्थियों को राहत, बर्थ सर्टीफिकेट को लेकर नई हिदायतें जारी गुरदासपुर में ऑपरेशन प्रहार का तीसरा पड़ाव शुरू, पुलिस ने कई संदिग्धों को हिरासत में लिया दिलजीत दोसांझ की फिल्म 'सतलुज' के OTT से हटाने के मामले में बोले मनजीत सिंह जी.के., खड़े किए सवाल

मनोरंजन

25 OTT Platforms पर प्रतिबंध लागू होने पर Sonu Sood का आया बयान! पढ़ें क्या कहा

27 जुलाई, 2025 04:35 PM

नई दिल्ली: भारतीय सरकार ने 25 ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर प्रतिबंध लगा दिया है। जिसमें Ullu, ALTT, Desiflix जैसे बड़े नाम भी शामिल थे। अब इस कदम को लेकर अभिनेता सोनू सूद का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा, "यह कदम बहुत अच्छा है, देर आए पर दुरुस्त आए। हमें गर्व है कि सरकार ने यह सख्त कदम उठाया है, जिससे समाज को फायदा होगा।"

#WATCH | Delhi | On the government banning 25 OTT platforms over obscene content, Actor Sonu Sood said, "... Our government has done an excellent job. Better late than never. Well done. We are very proud that our government has taken this strict step, which will ultimately… pic.twitter.com/otmEZvQgVD

— ANI (@ANI) July 26, 2025
अश्लील सामग्री के प्रसार को रोकने के लिए सरकार का अहम निर्णय

सूचना और प्रसारण मंत्रालय (MIB) ने इन प्लेटफॉर्म्स को तत्काल प्रभाव से बंद करने का आदेश दिया है। सरकार का यह कदम अश्लील सामग्री के प्रसार को रोकने के लिए उठाया गया है, क्योंकि इन प्लेटफॉर्म्स द्वारा प्रसारित कंटेंट भारतीय कानूनी और सांस्कृतिक मानकों का उल्लंघन कर रहे थे। मंत्रालय का कहना है कि यह कंटेंट न केवल समाज पर नकारात्मक प्रभाव डाल रहा था, बल्कि बच्चों और युवाओं के बीच गलत संदेश भी फैला रहा था।

प्रतिबंधित ऐप्स की लिस्ट

गौरतलब है कि सरकार ने जिन ऐप्स पर प्रतिबंध लगाया है, उनमें प्रमुख नाम शामिल हैं:

Ullu

ALTT

Desiflix

Big Shots

Boomex

Navrasa Light

Gulab App

Kangan App

Bull App

Jalwa App

Wow Entertainment

Look Entertainment

HitPrime

Feneo

ShowX

Sol Talkies

Adda TV

HotX VIP

Halchal App

MoodX

NeonX VIP

Fugi

Mojflix

Triflicks

कानूनी उल्लंघन पर कार्रवाई

इन ऐप्स के खिलाफ सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम, 2000 की धारा 67 और 67A, भारतीय न्याय संहिता 2023 की धारा 294, और महिलाओं के अश्लील चित्रण (निषेध) अधिनियम, 1986 की धारा 4 के तहत कार्रवाई की गई है। सरकार के अनुसार, इन प्लेटफॉर्म्स ने संचालन के लिए कानूनी अनुमति नहीं ली थी और उनकी सामग्री का उचित मॉडरेशन भी नहीं किया गया था।

सुप्रीम कोर्ट का निर्देश और सरकार की प्रतिबद्धता

इस मामले में सर्वोच्च न्यायालय ने भी सरकार से ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर अश्लील सामग्री के प्रसार को लेकर कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया था। अप्रैल में कोर्ट ने इस मामले में याचिका पर सुनवाई करते हुए कहा था कि यह मामला उनका नहीं है और सरकार को इसे लेकर आवश्यक कदम उठाने चाहिए।

इंटरनेट सेवा प्रदाताओं को निर्देश

सरकार ने इंटरनेट सेवा प्रदाताओं (ISP) को इन प्रतिबंधित ऐप्स और वेबसाइट्स तक सार्वजनिक पहुंच रोकने के लिए निर्देश जारी किए हैं। इसके अलावा, मंत्रालय ने दूरसंचार विभाग के निदेशक से भी इन नियमों का पालन कराने के लिए मदद मांगी है।

सरकार की कड़ी निगरानी

यह कदम सरकार की डिजिटल मीडिया पर कड़ी निगरानी और कानूनी ढांचे का पालन सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल है। सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह कार्रवाई देश में शिष्टाचार और कानूनी ढांचे का पालन सुनिश्चित करने के लिए की गई है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

पहली बार पर्दे पर दिखेगी ऋचा चड्ढा और अली फजल की जोड़ी, नई फिल्म को लेकर दोनों ने जताई खुशी

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

जब पूरी तरह हार मान चुकी थीं विद्या बालन, फिर आया एक फोन कॉल- 'तुम ही मेरी परिणीता हो'

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

भारत में बैन हुई दिलजीत दोसांझ की सतलुज, जी5 ने जारी किया आधिकारिक बयान

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

वरिष्ठ कलाकारों को न पहचानने की बहस फिजूल, अगर युवा मुझे नहीं जानते तो इसमें उनकी गलती नहीं : हर्ष छाया

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

'बेबी डू डाई डू' की स्टारकास्ट ने खोले कई राज, हुमा कुरैशी ने किरदार से जुड़ी दिलचस्प जानकारी की साझा

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

Main Vaapas Aaunga Box Office Day 23: शनिवार को 'मैं वापस आऊंगा' का काटा बवाल, 'अल्फा' की आंधी में कमा डाले इतने करोड़

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

LockUpp 2: मुझे लड़कियां पसंद है…गौरव खन्ना की पत्नी आकांक्षा चमोला ने कहा-शादी से पहले थे संबंध

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

नाना पाटेकर के आगे बेस्ट एक्टर का अवॉर्ड हार गए थे सलमान खान, श्रीदेवी को इस हीरोइन ने पछाड़ा

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

'27 मिलियन फॉलोअर्स कम बॉट्स ज्यादा', 'लॉक अप 2' के इस कंटेस्टेंट पर कंगना रनौत ने कसा तंज, वीडियो हो रहा वायरल

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार

पंकज पाराशर की ओटीटी सीरीज को लेकर अभिनेत्री शीना चौहान ने की बात, निभाएंगी निगेटिव किरदार