Thursday, August 06, 2026
BREAKING
Monsoon: दिल्ली-एनसीआर में देर रात से हो रही बारिश, बादलों के कारण तापमान में गिरावट दर्ज 2035 तक बनेगा भारत का अंतरिक्ष स्टेशन, 2027 में लॉन्च होगा पहला मानव मिशन ‘गगनयान’ कुछ साल पेट्रोल-डीजल की गाड़ियां खरीदने से बचें, E20 नीति पर केजरीवाल ने उठाए सवाल केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा बाढ़ प्रभावित अरुणाचल प्रदेश का दौरा करेंगे, राहत कार्यों की लेंगे जानकारी सुख-साधनों को देने वाली मातृभूमि की हम सदैव करें सेवा : पीएम मोदी भूस्खलन से बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग, नारायणबगड़–कर्णप्रयाग मुख्य सड़क और NH-5 बंद गोल्ड ने बनाया नया रिकॉर्ड, MCX पर ₹1.49 लाख प्रति 10 ग्राम के पार पहुंचा भाव LIC के सबसे बड़े OFS से सरकार की बड़ी कमाई, ₹31,552 करोड़ जुटाए वैश्विक दबाव के बावजूद भारतीय बाजार की सपाट शुरुआत, डिफेंस सेक्टर में जोरदार खरीदारी 16वीं जूनियर हॉकी चैंपियनशिप में ओडिशा, पंजाब, झारखंड और मध्य प्रदेश सेमीफाइनल में

राष्ट्रीय

2035 तक बनेगा भारत का अंतरिक्ष स्टेशन, 2027 में लॉन्च होगा पहला मानव मिशन ‘गगनयान’

06 अगस्त, 2026 01:03 PM

केंद्रीय विज्ञान एवं अंतरिक्ष मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने संसद को बताया कि भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन (बीएएस) को वर्ष 2035 तक संचालन में लाने का लक्ष्य है। इसरो ने पांच मॉड्यूल वाले भारतीय अंतरिक्ष स्टेशन की समग्र संरचना तैयार कर ली है। सरकार ने बीएएस-01 के पहले मॉड्यूल के विकास और प्रक्षेपण को मंजूरी दे दी है। बीएएस-01 की सिस्टम इंजीनियरिंग तथा विभिन्न उप-प्रणालियों की तकनीकी विकास गतिविधियां इसरो के विभिन्न केंद्रों और इकाइयों में जारी हैं।

जितेंद्र सिंह ने बुधवार को लोकसभा में एक लिखित उत्तर में जानकारी देते हुए कहा कि व्योममित्र हाफ-ह्यूमनॉइड सहित पहली बार विकसित की जा रही विभिन्न तकनीकों को मान्य करने के लिए पहला मानव रहित प्रायोगिक मिशन 2026 की चौथी तिमाही में लक्षित है। इसके बाद पहले मानवयुक्त मिशन जैसी संरचना वाले दो और मानवरहित मिशन तथा पहला मानवयुक्त गगनयान मिशन वर्ष 2027 तक भेजने का लक्ष्य रखा गया है।

अंतरिक्ष विभाग के अनुसार, गगनयान मिशन के अंतर्गत मानव अंतरिक्ष उड़ान के लिए आवश्यक मानकों को प्रमाणित करने वाली विकास गतिविधियों में निम्नलिखित शामिल हैं-

मानव रेटेड प्रक्षेपण यान (एचएलवीएम3): सभी प्रोपल्शन चरणों और संरचनाओं का विकास तथा जमीनी परीक्षण पूरा हो चुका है।

ऑर्बिटल मॉड्यूल: क्रू मॉड्यूल और सर्विस मॉड्यूल की प्रोपल्शन प्रणालियों का विकास, परीक्षण और प्रमाणीकरण पूरा हो चुका है। पर्यावरण नियंत्रण एवं जीवन रक्षक प्रणाली (ईसीएलएसएस) का इंजीनियरिंग मॉडल तैयार किया गया है। अवरोहण प्रणाली, क्रू मॉड्यूल को सीधा रखने वाली प्रणाली, ताप सुरक्षा प्रणाली और एंड-टू-एंड एवियोनिक्स का विकास और परीक्षण भी पूरा हो चुका है।

क्रू एस्केप सिस्टम (सीईएस): पांच प्रकार की मोटर विकसित कर उनका स्थैतिक परीक्षण किया गया है। सीईएस की सभी संरचनाएं तैयार कर प्रमाणित की जा चुकी हैं।

बुनियादी ढांचा: ऑर्बिटल मॉड्यूल तैयारी सुविधा, गगनयान नियंत्रण केंद्र, गगनयान नियंत्रण सुविधा, अंतरिक्ष यात्री प्रशिक्षण केंद्र तथा दूसरे प्रक्षेपण परिसर में आवश्यक संशोधन पूरे किए जा चुके हैं।

परीक्षण मिशन: उड़ान के दौरान क्रू एस्केप सिस्टम के सत्यापन के लिए पहला टेस्ट व्हीकल मिशन टीवी-डी1 सफलतापूर्वक पूरा किया गया है। अवरोहण प्रणाली के परीक्षण के लिए इंटीग्रेटेड एयर ड्रॉप टेस्ट-01 (आईएडीटी-01) और आईएडीटी-02 भी सफलतापूर्वक पूरे किए गए हैं। टीवी-डी2 मिशन की तैयारियां जारी हैं।

उड़ान संचालन और संचार नेटवर्क: ग्राउंड नेटवर्क का कॉन्फिगरेशन अंतिम रूप दिया जा चुका है। आईडीआरएसएस-1 फीडर स्टेशन और स्थलीय संचार लिंक स्थापित किए जा चुके हैं। अन्य अंतरिक्ष एजेंसियों के साथ सहयोग के लिए समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए हैं।

क्रू रिकवरी ऑपरेशन: रिकवरी संसाधनों को अंतिम रूप दे दिया गया है और रिकवरी योजना तैयार कर ली गई है।

20,193 करोड़ रुपए के बजटीय आवंटन को मंजूरी

इसके साथ ही गगनयान के लिए विकसित नई प्रणालियों के प्रदर्शन हेतु विभिन्न जमीनी योग्यता परीक्षण भी जारी हैं। मंत्रिमंडल ने सितंबर 2024 में 8 मिशनों को पूरा करने के लिए 20,193 करोड़ रुपये के बजटीय आवंटन को मंजूरी दी थी।

मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम के लिए इसरो का कई अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसियों के साथ सहयोग

इसरो मानव अंतरिक्ष कार्यक्रम के विभिन्न क्षेत्रों में कई अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसियों के साथ सहयोग कर रहा है। यूरोपीय अंतरिक्ष एजेंसी के सहयोग से गगनयान मिशनों के लिए नेटवर्क संचालन सहायता उपलब्ध कराई जा रही है। ऑस्ट्रेलियाई अंतरिक्ष एजेंसी के साथ समझौते के अंतर्गत गगनयान मिशनों के लिए क्रू और क्रू मॉड्यूल की रिकवरी में सहयोग किया जा रहा है। फ्रांस की राष्ट्रीय अंतरिक्ष एजेंसी के सहयोग से इसरो के फ्लाइट सर्जनों और ग्राउंड सपोर्ट टीमों को प्रशिक्षण दिया गया है।

इसके अलावा, इसरो और रूस की राज्य अंतरिक्ष एजेंसी रोस्कोस्मोस के बीच मानव अंतरिक्ष उड़ान कार्यक्रम में सहयोग के लिए समझौता हुआ है। इसके अंतर्गत क्रू सीट, व्यूपोर्ट, फ्लाइट सूट, विंड टनल परीक्षण जैसी प्रणालियों की आपूर्ति के साथ-साथ पहले बैच के गगनयात्रियों को गागरिन कॉस्मोनॉट प्रशिक्षण केंद्र में सामान्य अंतरिक्ष उड़ान प्रशिक्षण प्रदान किया गया है।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

Monsoon: दिल्ली-एनसीआर में देर रात से हो रही बारिश, बादलों के कारण तापमान में गिरावट दर्ज

Monsoon: दिल्ली-एनसीआर में देर रात से हो रही बारिश, बादलों के कारण तापमान में गिरावट दर्ज

कुछ साल पेट्रोल-डीजल की गाड़ियां खरीदने से बचें, E20 नीति पर केजरीवाल ने उठाए सवाल

कुछ साल पेट्रोल-डीजल की गाड़ियां खरीदने से बचें, E20 नीति पर केजरीवाल ने उठाए सवाल

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा बाढ़ प्रभावित अरुणाचल प्रदेश का दौरा करेंगे, राहत कार्यों की लेंगे जानकारी

केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा बाढ़ प्रभावित अरुणाचल प्रदेश का दौरा करेंगे, राहत कार्यों की लेंगे जानकारी

सुख-साधनों को देने वाली मातृभूमि की हम सदैव करें सेवा : पीएम मोदी

सुख-साधनों को देने वाली मातृभूमि की हम सदैव करें सेवा : पीएम मोदी

भूस्खलन से बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग, नारायणबगड़–कर्णप्रयाग मुख्य सड़क और NH-5 बंद

भूस्खलन से बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग, नारायणबगड़–कर्णप्रयाग मुख्य सड़क और NH-5 बंद

गुजरात सरकार का ऐतिहासिक कदम, पंचायतों में ऑडिट के बाद 'एग्जिट कॉन्फ्रेंस' अनिवार्य

गुजरात सरकार का ऐतिहासिक कदम, पंचायतों में ऑडिट के बाद 'एग्जिट कॉन्फ्रेंस' अनिवार्य

उत्तर प्रदेश: प्रतापगढ़ में 100 साल पुराना जर्जर मकान ढहने से परिवार के 6 लोगों की मौत, एक युवक जिंदा बचा

उत्तर प्रदेश: प्रतापगढ़ में 100 साल पुराना जर्जर मकान ढहने से परिवार के 6 लोगों की मौत, एक युवक जिंदा बचा

DA Hike: 8वें वेतन आयोग से पहले DA में 3% का इजाफा तय, 63% होगा महंगाई भत्ता

DA Hike: 8वें वेतन आयोग से पहले DA में 3% का इजाफा तय, 63% होगा महंगाई भत्ता

पीएम मोदी और टेड सारंडोस की मुलाकात, भारत की क्रिएटिव इकोनॉमी को बढ़ावा देने पर जोर

पीएम मोदी और टेड सारंडोस की मुलाकात, भारत की क्रिएटिव इकोनॉमी को बढ़ावा देने पर जोर

कंटेनर ट्रेन ऑपरेटरों को बड़ी राहत, सिंगल ऑल इंडिया लाइसेंस से सभी रेल मार्गों पर परिचालन

कंटेनर ट्रेन ऑपरेटरों को बड़ी राहत, सिंगल ऑल इंडिया लाइसेंस से सभी रेल मार्गों पर परिचालन