Saturday, June 27, 2026
BREAKING
भारत-ब्रिटेन सीईटीए के लिए देशभर में 1,000 सलाहकार होंगे तैनात : पीयूष गोयल एआई, परमाणु, अंतरिक्ष और क्वांटम प्रौद्योगिकियां तय करेंगी भविष्य के विकास की दिशा : डॉ. जितेंद्र सिंह जांगू-चेज ने कराई वेस्टइंडीज की वापसी, दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक मजबूत स्थिति में कैरेबियाई टीम महिला टी20 विश्व कप: चमारी अटापट्टू की दमदार पारी, श्रीलंका ने स्कॉटलैंड को 3 विकेट से हराया बर्थडे स्पेशल : रॉकस्टार से बॉलीवुड के चार्टबस्टर किंग तक, विशाल ददलानी ने ऐसे शुरू किया सफर सोना इस हफ्ते धड़ाम, चांदी का दाम 15 हजार रुपए से अधिक घटा क्या लो ब्लड प्रेशर से बढ़ता है अल्जाइमर का खतरा? 8 लाख लोगों पर हुई रिसर्च में बड़ा खुलासा कतर हादसा: रास लाफ़ान ब्लास्ट में मारे गए सभी 12 भारतीयों के शव वतन लौटे Pakistan Earthquake: पाकिस्तान में सुबह दो बार कांपी धरती, लगातार भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत का माहौल बालिका बधु फेम Shivshakti Sachdev ने गुपचुप कर ली सगाई ! सोशल मीडिया पर शेयर की मंगेतर संग Photos

राजनीति

'2027 में यूपी से BJP की विदाई तय और जनता इसके लिए पूरी तरह तैयार', सपा चीफ अखिलेश यादव का दावा

08 जून, 2025 04:51 PM

 लखनऊ में छत्रपति शिवाजी महाराज के राज्याभिषेक दिवस समारोह के दौरान समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर कड़ी टिप्पणी की। उन्होंने कहा कि बीजेपी की राजनीति झूठ और दुष्प्रचार पर आधारित है और उसका मातृ संगठन नागपुर का बिना पंजीकरण वाला संगठन है, जो समाज में नफरत और दूरी फैलाता है।

बीजेपी पर आरोप, गोएबल्स से भी आगे

अखिलेश यादव ने कहा कि बीजेपी ने अपने प्रचार में हिटलर के प्रचार मंत्री गोएबल्स को भी पीछे छोड़ दिया है। उन्होंने दावा किया कि 2027 में उत्तर प्रदेश से बीजेपी की विदाई तय है और जनता इसके लिए पूरी तरह तैयार हो चुकी है।

छत्रपति शिवाजी महाराज की विरासत को बढ़ा रही है सपा

इस मौके पर अखिलेश यादव ने छत्रपति शिवाजी महाराज के आदर्शों और उनकी विरासत को याद किया। उन्होंने कहा कि शिवाजी महाराज ने बिना किसी भेदभाव के सभी धर्मों और समुदायों का सम्मान किया और सबको साथ लेकर राज्य चलाया। उनकी सेना में मुस्लिम सेनापति नूर खान बेग भी थे और कई अन्य लोग थे जो अलग-अलग समुदायों से थे।

अखिलेश यादव ने बताया कि समाजवादी पार्टी भी इसी पंथनिरपेक्षता की विरासत को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि आगरा में छत्रपति शिवाजी महाराज का भव्य म्यूजियम बनाया जाएगा और लखनऊ के रिवरफ्रंट पर उनकी बड़ी प्रतिमा स्थापित की जाएगी। यह प्रतिमा खास होगी क्योंकि इसमें शिवाजी महाराज सोने के सिंहासन पर विराजमान होंगे।

2027 में सपा सरकार बनाने का किया दावा

कार्यक्रम में उपस्थित सरदार सेना के नेताओं ने भी कहा कि 2027 में उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनेगी और मुख्यमंत्री के रूप में अखिलेश यादव प्रदेश की कमान संभालेंगे। अखिलेश यादव ने बीजेपी पर भ्रष्टाचार और गरीबों के पैसे की लूट का भी आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार गरीबों और पिछड़े वर्गों के साथ अन्याय कर रही है और जनता परेशान है। उन्होंने कहा कि केवल पिछड़ा, दलित और अल्पसंख्यक (पीडीए) ही बीजेपी को रोक सकते हैं और इसके लिए लंबी लड़ाई लड़ी जाएगी।

यह कार्यक्रम लखनऊ के डॉ. राममनोहर लोहिया सभागार में आयोजित किया गया था, जिसका आयोजन सरदार सेना के प्रमुख आर.एस. पटेल ने किया था। संचालन सतेन्द्र पटेल ने संभाला। समारोह में समाजवादी पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद थे। अखिलेश यादव ने शिवाजी महाराज के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

Have something to say? Post your comment

और राजनीति खबरें

NDA हुई लोकसभा में 300 पार तो INDIA में हाहाकार, इस रूठे दल को मनाने में जुटे

NDA हुई लोकसभा में 300 पार तो INDIA में हाहाकार, इस रूठे दल को मनाने में जुटे

यादव-यादव होगा; भाजपा CM के बचाव में खड़े हुए अखिलेश तो क्या बोले ओवैसी

यादव-यादव होगा; भाजपा CM के बचाव में खड़े हुए अखिलेश तो क्या बोले ओवैसी

घर का टूटा ताला, अब छिन जाएगी पार्टी? चक्रव्यूह में फंसते जा रहे ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी

घर का टूटा ताला, अब छिन जाएगी पार्टी? चक्रव्यूह में फंसते जा रहे ममता के भतीजे अभिषेक बनर्जी

अभिषेक बनर्जी पर हमला, लगे चोर-चोर के नारे; राहुल गांधी बोले- यह भाजपा की...

अभिषेक बनर्जी पर हमला, लगे चोर-चोर के नारे; राहुल गांधी बोले- यह भाजपा की...

अब गांधी नहीं, PM मोदी; विदेश में भारत का ब्रांड एंबेसडर कौन वाले सवाल पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

अब गांधी नहीं, PM मोदी; विदेश में भारत का ब्रांड एंबेसडर कौन वाले सवाल पर केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत

साइलेंट किलर है 'हाइपरटेंशन', जानें क्यों जरूरी है रोजाना ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग

साइलेंट किलर है 'हाइपरटेंशन', जानें क्यों जरूरी है रोजाना ब्लड प्रेशर मॉनिटरिंग

विपक्ष को न बहस में रुचि है, न ही लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय प्रक्रियाओं के प्रति सम्मानः जेपी नड्डा

विपक्ष को न बहस में रुचि है, न ही लोकतांत्रिक मूल्यों एवं संसदीय प्रक्रियाओं के प्रति सम्मानः जेपी नड्डा

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

गांधीनगर में संगठन सशक्तिकरण पर मंथन, नितिन नबीन ने दिए रणनीतिक संकेत

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार

केंद्रीय बजट 2026: रक्षा क्षेत्र के लिए 7.85 लाख करोड़ रुपए आवंटित, राजनाथ सिंह ने जताया पीएम मोदी का आभार

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बनेगा फार्मा और मेडिकल डिवाइस हब

योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यूपी बनेगा फार्मा और मेडिकल डिवाइस हब