Friday, August 14, 2026
BREAKING
ग्लोबल स्पेस मार्केट में 10% हिस्सेदारी हासिल कर सकता है भारत : अमेरिकी वाणिज्य विभाग 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आज पीएम मोदी का संदेश- ‘एकजुटता की राष्ट्रीय भावना को और सशक्त करें’ शिवराज सिंह चौहान और प्रल्हाद जोशी आज पंजाब-हरियाणा दौरे पर, CBDC आधारित DBT की करेंगे शुरुआत अमेरिका के राज्यों ने 15 अगस्त को ‘इंडिया डे’ किया घोषित, दुनियाभर में 80वें स्वतंत्रता दिवस की धूम वैश्विक तनावों के बीच बाजार में गिरावट की लहर, सेंसेक्स 300 अंक फिसला, निफ्टी मेटल पर सबसे ज्यादा दबाव 'आवारापन 2' रिव्यू: इमरान हाशमी की शिवम पंडित के किरदार में दमदार वापसी, गुस्से, प्रायश्चित और मुक्ति की तलाश का नया चैप्टर कैनेडियन ओपन: झांग शुआई और कैटरीना सिनियाकोवा ने महिला डबल्स का खिताब जीता कैनेडियन ओपन: इगा स्वियाटेक ने जीता महिला एकल का खिताब, एलेना रायबाकिना 6-2, 6-3 से हारीं लाइल रॉबर्टसन: डेब्यू करते हुए फेंका वनडे क्रिकेट इतिहास का चौथा सर्वश्रेष्ठ स्पेल

राष्ट्रीय

15 अगस्त पर पूरे बिहार में हाई अलर्ट; सभी आईजी, डीआईजी, एसपी को पटना से क्या ऑर्डर मिला?

14 अगस्त, 2026 11:15 AM

बिहार पुलिस मुख्यालय ने स्वतंत्रता दिवस को लेकर सभी जिलों को अलर्ट किया है। केंद्र और राज्य की खुफिया एजेंसियों से मिले इनपुट को देखते हुए पुलिस मुख्यालय ने जोन व क्षेत्र में तैनात आईजी, डीआईजी समेत सभी जिलों के एसपी, एसएसपी और रेल पुलिस को सतर्क रहने के निर्देश दिए हैं।

मुख्यालय के निर्देश पर रेलवे स्टेशन, बस अड्डे, धार्मिक स्थल सहित भीड़ भाड़ वाले बाजार और संवेदनशील इलाकों में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती होगी। इसके लिए केंद्रीय बल सहित बी-सैप, रिजर्व जिला पुलिस और होमगार्ड की अतिरिक्त टुकड़ियां पटना सहित संवेदनशील जिलों में भेजी गयी हैं। शनिवार को स्वतंत्रता दिवस है। सभी जिलों में प्रभारी मंत्री झंडोत्तोलन करेंगे।

मुख्यालय ने वरीय पुलिस पदाधिकारियों को सार्वजनिक गश्ती बढ़ाने और उसकी निगरानी के निर्देश दिए गये हैं। सीसीटीवी से भी लगातार निगरानी रखी जायेगी। प्रमुख सार्वजनिक स्थलों पर सादे वेश में पुलिसकर्मी तैनात होंगे। पुलिस मुख्यालय सूत्रों के मुताबिक आतंकी और उग्रवादी धमकियों के मद्देनजर भारत-नेपाल सीमा से जुड़े और पूर्व में उग्रवाद प्रभावित रहे जिलों के एसपी को विशेष चौकसी बरतने को कहा गया है।

गांधी मैदान में दंडाधिकारी तैनात रहेंगे
बिहार पुलिस ने पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान सहित सभी राजकीय समारोह स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत रखने के निर्देश दिए हैं। समारोह स्थलों पर त्रि-स्तरीय सुरक्षा घेरा रहेगा। आसपास के क्षेत्रों और प्रवेश मार्गों पर कड़ी निगरानी रखी जायेगी। मैदान के अंदर और बाहर दंडाधिकारियों तथा पुलिस बल की तैनाती की जायेगी।

क्या बोले अधिकारी?
स्वतंत्रता दिवस को लेकर एहतियातन पुलिस चौकसी बढ़ाई गई है। पुलिस पदाधिकारियों को अलर्ट रहने के निर्देश दिए गये हैं। भारत-नेपाल सीमा, रेलवे सहित सार्वजनिक स्थलों पर पुलिस की गश्ती व कड़ी निगरानी रहेगी। -केएस अनुपम, एडीजी (विधि व्यवस्था)

पटना में ड्रोन से होगी निगरानी, सुरक्षा सख्त
स्वतंत्रता दिवस पर ऐतिहासिक गांधी मैदान में आयोजित होने वाले मुख्य राजकीय समारोह की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समारोह की ड्रोन से निगरानी की जाएगी। गुरुवार को गांधी मैदान में दंडाधिकारियों व पुलिस पदाधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग के दौरान प्रमंडलीय आयुक्त मयंक वरवड़े ने कहा कि 15 अगस्त का मुख्य समारोह पूरे उत्साह के साथ मनाया जाएगा। सभी कार्यक्रम निर्धारित समय पर और सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हों, इसके लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

1500 से ज्यादा पुलिस बल की तैनाती
गांधी मैदान और आसपास के इलाके में कड़े सुरक्षा प्रबंध किए हैं। क्षेत्र में 1500 से ज्यादा पुलिस बल की तैनाती की गई है। गांधी मैदान को चार सेक्टर में बांट कर सुरक्षा व्यवस्था की गई। गांधी मैदान के अंदर एक अस्थायी पुलिस थाना बनाया गया है। इसमें एसएचओ सहित 24 पुलिस कर्मियों की तैनाती की गई है। बीते एक हफ्ते से कर्मी चौकसी बरत रहे हैं। क्षेत्र में लगातार गश्त की जा रही है। सीसीटीवी कैमरों से भी इलाके में चप्पे-चप्पे पर नजर रखी जा रही है।

होटल और लॉज की जांच
गांधी मैदान के अलावा प्रमुख रेलवे स्टेशन और बस स्टैंड के आसपास भी पुलिस ने चौकसी बढ़ा दी है। आपराधिक और असामाजिक तत्वों की गिरफ्तारी के लिए सीमावर्ती इलाकों में बने चेक पोस्ट के अलावा शहर के तमाम प्रमुख चौक-चौराहों पर भी सघन वाहन जांच की जा रही है। पुलिस की टीम गांधी मैदान के आसपास स्थित होटलों और लॉज की जांच कर रही है। होटल संचालक और मैनेजर को बिना दस्तावेज किसी को भी नहीं ठहराने के निर्देश दिए गए हैं।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राष्ट्र को संबोधित करेंगी राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आज पीएम मोदी का संदेश- ‘एकजुटता की राष्ट्रीय भावना को और सशक्त करें’

विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर आज पीएम मोदी का संदेश- ‘एकजुटता की राष्ट्रीय भावना को और सशक्त करें’

शिवराज सिंह चौहान और प्रल्हाद जोशी आज पंजाब-हरियाणा दौरे पर, CBDC आधारित DBT की करेंगे शुरुआत

शिवराज सिंह चौहान और प्रल्हाद जोशी आज पंजाब-हरियाणा दौरे पर, CBDC आधारित DBT की करेंगे शुरुआत

मायावती की ब्राह्मण समाज से अपील, बोली-बसपा से जुड़े रहे, 2007 की तरह मिलेगा सम्मान

मायावती की ब्राह्मण समाज से अपील, बोली-बसपा से जुड़े रहे, 2007 की तरह मिलेगा सम्मान

80वें स्वतंत्रता दिवस पर 1,057 कर्मचारियों को वीरता और सेवा पदक से किया गया सम्मानित

80वें स्वतंत्रता दिवस पर 1,057 कर्मचारियों को वीरता और सेवा पदक से किया गया सम्मानित

चिप डिजाइन से लेकर स्वदेशी एआई मॉडल तक, भारत बना रहा मजबूत तकनीकी इकोसिस्टम: सरकार

चिप डिजाइन से लेकर स्वदेशी एआई मॉडल तक, भारत बना रहा मजबूत तकनीकी इकोसिस्टम: सरकार

स्वतंत्रता दिवस पर सभी जिलों में वंदे मातरम् वाटिका की स्थापना कराएगी योगी सरकार

स्वतंत्रता दिवस पर सभी जिलों में वंदे मातरम् वाटिका की स्थापना कराएगी योगी सरकार

उत्तराखंड सुरंग हादसा : चमोली में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, अब तक 4 शव बरामद

उत्तराखंड सुरंग हादसा : चमोली में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी, अब तक 4 शव बरामद

रांची: अनशनकारी देवेंद्र और हबीबा ने सीएम से की अपील, 'हमारी बातें सुनिए, हम आपके ही बच्चे हैं'

रांची: अनशनकारी देवेंद्र और हबीबा ने सीएम से की अपील, 'हमारी बातें सुनिए, हम आपके ही बच्चे हैं'

झारखंड : कोडरमा में कांवड़ियों से भरी बस ट्रक से टकराई, तीन की मौत, 50 से अधिक घायल

झारखंड : कोडरमा में कांवड़ियों से भरी बस ट्रक से टकराई, तीन की मौत, 50 से अधिक घायल