Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

बाज़ार

15 महीने के हाई पर पहुंची कच्चे तेल की कीमतें, कई शहरों में बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम

02 मार्च, 2026 01:09 PM

अमेरिका-ईरान टकराव के बाद मिडिल ईस्ट में बढ़े तनाव का सीधा असर वैश्विक तेल बाजार पर दिखा। सोमवार को कच्चे तेल की कीमतों में तेज उछाल आया और दाम करीब 7% चढ़कर 15 महीने के उच्च स्तर तक पहुंच गए। ईरान और इजराइल के बीच हमलों के तेज होने से टैंकरों को नुकसान और शिपमेंट में बाधा की खबरों ने सप्लाई को लेकर चिंता बढ़ा दी है।

इन शहरों में बढ़ गए पेट्रोल-डीजल के दाम
क्रूड की कीमतों में बढ़ोतरी का असर सरकारी तेल कंपनियों की ओर से जारी पेट्रोल-डीजल की खुदरा कीमतों पर भी दिखा। आज कई शहरों में तेल के दाम बढ़े हैं। सरकारी तेल कंपनियों के अनुसार, गौतम बुद्ध नगर यानी नोएडा में पेट्रोल 22 पैसे गिरावट के साथ 94.90 रुपए प्रति लीटर और डीजल 28 पैसे टूटकर 88.01 रुपए लीटर बिक रहा है। गाजियाबाद में पेट्रोल 14 पैसे महंगा होकर 94.89 रुपए लीटर हो गया है तो डीजल 17 पैसे महंगा होकर 88.03 रुपए लीटर पहुंच गया है। बिहार की राजधानी पटना में पेट्रोल 36 पैसे सस्‍ता होकर 105.23 रुपए लीटर हो गया तो डीजल 33 पैसे गिरावट के साथ 91.49 रुपए लीटर बिक रहा है।

15 महीने के उच्च स्तर पर तेल
अंतरराष्ट्रीय बाजार में Brent Crude फ्यूचर्स 82.37 डॉलर प्रति बैरल तक पहुंच गया, जो जनवरी 2025 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर है। भारतीय समयानुसार सुबह 7 बजे ब्रेंट करीब 6.22% की तेजी के साथ 77.40 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार कर रहा था।

वहीं अमेरिकी WTI Crude 6.95% उछलकर 71.68 डॉलर प्रति बैरल पर पहुंच गया और सत्र के दौरान 75.33 डॉलर तक गया, जो जून 2025 के बाद का उच्चतम स्तर है।

शिपिंग रूट पर खतरा
रिपोर्ट्स के मुताबिक खाड़ी तट के पास कम से कम तीन टैंकरों को निशाना बनाया गया। ईरान ने होर्मुज स्ट्रेट में नेविगेशन रोकने की चेतावनी दी है। यह जलडमरूमध्य वैश्विक तेल आपूर्ति का अहम मार्ग है और दुनिया के लगभग 20% तेल की आवाजाही यहीं से होती है। ऐसे में सप्लाई बाधित होने की आशंका से बाजार में घबराहट बढ़ी है।

क्या 100 डॉलर पार करेगा तेल?
यूके के बड़े बैंक Barclays ने ब्रेंट क्रूड का अनुमान बढ़ाकर 100 डॉलर प्रति बैरल कर दिया है। विश्लेषकों का मानना है कि यदि तनाव लंबा खिंचता है और सप्लाई प्रभावित होती है, तो कीमतें 90–100 डॉलर के दायरे में पहुंच सकती हैं।

इस बीच OPEC+ ने अप्रैल से प्रतिदिन 2.06 लाख बैरल उत्पादन बढ़ाने पर सहमति जताई है लेकिन विशेषज्ञों का कहना है कि यदि होर्मुज स्ट्रेट बाधित होता है तो अतिरिक्त उत्पादन भी पर्याप्त नहीं होगा।

वैश्विक भंडार की स्थिति
International Energy Agency (IEA) ने कहा है कि वह हालात पर नजर रखे हुए है। एजेंसी के अनुसार वैश्विक तेल भंडार फिलहाल 74 दिनों की मांग को कवर करने लायक है, जो ऐतिहासिक औसत के करीब है। जरूरत पड़ने पर रणनीतिक भंडार (SPR) जारी किए जा सकते हैं।

Have something to say? Post your comment

और बाज़ार खबरें

एफएसएसएआई के नोटिस के बाद खाद्य कंपनियों ने भ्रामक दावों को हटाया, लेबल और उत्पादों में किया बदलाव

एफएसएसएआई के नोटिस के बाद खाद्य कंपनियों ने भ्रामक दावों को हटाया, लेबल और उत्पादों में किया बदलाव

ग्लोबल स्पेस मार्केट में 10% हिस्सेदारी हासिल कर सकता है भारत : अमेरिकी वाणिज्य विभाग

ग्लोबल स्पेस मार्केट में 10% हिस्सेदारी हासिल कर सकता है भारत : अमेरिकी वाणिज्य विभाग

वैश्विक तनावों के बीच बाजार में गिरावट की लहर, सेंसेक्स 300 अंक फिसला, निफ्टी मेटल पर सबसे ज्यादा दबाव

वैश्विक तनावों के बीच बाजार में गिरावट की लहर, सेंसेक्स 300 अंक फिसला, निफ्टी मेटल पर सबसे ज्यादा दबाव

भारत का निर्यात जुलाई में 19.63 प्रतिशत बढ़कर 44.24 अरब डॉलर

भारत का निर्यात जुलाई में 19.63 प्रतिशत बढ़कर 44.24 अरब डॉलर

मिले-जुले रुख के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स चढ़ा और निफ्टी फिसला

मिले-जुले रुख के साथ बंद हुआ शेयर बाजार, सेंसेक्स चढ़ा और निफ्टी फिसला

RBI ने कर्ज की ब्याज दरों को लेकर नए मसौदा नियम जारी किए

RBI ने कर्ज की ब्याज दरों को लेकर नए मसौदा नियम जारी किए

भ्रामक दावों और स्वच्छता नियमों के गंभीर उल्लंघन पर एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन; एबी एंटरप्राइज, जाइका ऑर्गेनिक्स और नारायणी फूड्स के लाइसेंस निलंबित

भ्रामक दावों और स्वच्छता नियमों के गंभीर उल्लंघन पर एफएसएसएआई का बड़ा एक्शन; एबी एंटरप्राइज, जाइका ऑर्गेनिक्स और नारायणी फूड्स के लाइसेंस निलंबित

भारत के ऑटो सेक्टर की बिक्री जुलाई में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची, यात्री वाहनों में 34.3 प्रतिशत का उछाल: सियाम

भारत के ऑटो सेक्टर की बिक्री जुलाई में रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंची, यात्री वाहनों में 34.3 प्रतिशत का उछाल: सियाम

सेंसेक्स 188 अंक गिरकर बंद, महंगाई के आंकड़ों का निवेशकों को इंतजार

सेंसेक्स 188 अंक गिरकर बंद, महंगाई के आंकड़ों का निवेशकों को इंतजार

नई क्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर के कोई सबूत नहीं मिले, यह बाजार के लिए बड़ा सुधार: सेबी प्रमुख

नई क्लोजिंग ऑक्शन सेशन में हेरफेर के कोई सबूत नहीं मिले, यह बाजार के लिए बड़ा सुधार: सेबी प्रमुख