Tuesday, March 24, 2026
BREAKING
ईरान युद्ध पर घिरे ट्रंप, यूएस डेमोक्रेट्स ने उठाए सवाल, कहा- इस युद्ध का कोई स्पष्ट लक्ष्य या रणनीति नहीं असम राइफल्स के डीजी ने भारत-म्यांमार सीमा और कश्मीर घाटी में चौकसी बढ़ाने का किया आह्वान कतर एयरवेज की 25 उड़ानों से 7,750 भारतीयों की हुई वतन वापसी, दूतावास ने जारी की सुरक्षा सलाह लोग अक्सर पूछते हैं कि हम किसके पक्ष में हैं? मेरा जवाब है, हम भारत के साथ हैं : पीएम मोदी मध्य पूर्व में हिंसा की बड़ी कीमत चुका रहे बच्चे, संघर्ष में अब तक 2100 से ज्यादा हताहत : संयुक्त राष्ट्र ग्लोबल संकेतों का असर, भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी वर्क प्रेशर और बढ़ते स्क्रीन टाइम से हैं परेशान? महामुद्रा के अभ्यास से शरीर को करें रिचार्ज गर्भावस्था में कमजोरी, चक्कर और थकान? हो सकता है एनीमिया, जानें क्या करें क्या सभी के लिए अंकुरित आहार का सेवन है लाभकारी? जान लें ये जरूरी बात एनसीआर में एक बार फिर बदलेगा मौसम, 26 मार्च को गरज के साथ बारिश का अलर्ट

चंडीगढ़

13वां श्री विश्वकर्मा पूजा समारोह का हुआ आयोजन

17 सितंबर, 2024 04:55 PM

चंडीगढ़(रोशन लाल) : श्री विश्वकर्मा पूजा समिति, चंडीगढ़ द्वारा रायपुर खुर्द में 13वां विश्वकर्मा पूजा समारोह का आयोजन समिति के प्रधान दिलीप यादव के नेतृत्व में किया गया। इस अवसर भव्य हवन कर भगवान श्री विश्वकर्मा की मंत्रोच्चारण के साथ पूजा विधि विधान से की गई।

इस अवसर पर भाजपा, चंडीगढ़ के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष व हिमाचल प्रदेश के सह-प्रभारी संजय टंडन ने मुख्यअतिथि के तौर पर शिरकत की जबकि कार्यक्रम में विशिष्ठ अतिथि के तौर पर नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर व पार्षद हरजीत सिंह, पूर्व डिप्टी मेयर अनिल दुबे, तथा अन्यों में जीत सिंह, मंगत राम, दलबीर सिंह, नौनिहाल सिंह सोढी, लक्ष्मण सिंह उपस्थित है।

वहीं दूसरी ओर समिति द्वारा भगवान श्री विश्वकर्मा जी का जागरण व भजन समारोह आयोजित किया गया। जिसमें भजन गायकों ने एक से बढ़कर एक भजन गाकर श्रद्धालुओं मंत्र मुग्ध कर दिया। इतना ही नही इस अवसर पर भजन गायकों ने सुंदर भजनों में ओम् हरे विश्वकर्मा प्यारा, कोटि कोटि नमन हमारा.,हे विश्वकर्मा जय हो तुम्हारी, आदि ’नारायण जय हो तुम्हारी’ जैसे भजन गाकर श्रद्धालुओं को भाव विभोर कर दिया।

इस अवसर पर समिति के प्रधान दिलीप यादव ने बताया कि समिति द्वारा 13वर्षों से भगवान विश्वकर्मा जी की पूजा अर्चना करती आ रही है। उन्होंने बताया कि भगवान विश्वकर्मा जी का मूर्ति विसर्जन 18 सितंबर का घग्गर नदी में विधि विधान से किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को सफल बनाने में सुनील ठेकेदार, सिंघासन यादव, संजय झा, पंकज पांडेय, राजन गिरि, अमित कुमार, राजेश्वर यादव, अमोध यादव, राजीव गिरी, कर्म कुशवाहा, मुन्नी लाल, ललित कुमार राऊत, शर्मानंद ठाकुर,जयकरन यादव, जितेन्द्र कुशवाहा, राकेश चौहान, विरेंदर गुप्ता, गुरदेव यादव, पवन यादव ने विशेष योगदान दिया, जिनका वे आभार व्यक्त करते हैं। उन्होंने बताया कि भगवान के पूजन के उपरांत विशाल भंडारा आयोजित किया गया था।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

Chandigarh में दिन-दिहाड़े बड़ी वारदात! GYM से बाहर निकलते ही युवक को सरेआम गोलियों से भूना

Chandigarh में दिन-दिहाड़े बड़ी वारदात! GYM से बाहर निकलते ही युवक को सरेआम गोलियों से भूना

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर-32 कॉलोनी में नए सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन

सांसद मनीष तिवारी ने सेक्टर-32 कॉलोनी में नए सीसीटीवी कैमरों का किया उद्घाटन

मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में बड़े सुधारों की जरूरत पर जोर दिया

मनीष तिवारी ने चंडीगढ़ में बड़े सुधारों की जरूरत पर जोर दिया

चंडीगढ़ में एक्सटेंशन या नया चेहरा, SSP कंवरदीप कौर का कार्यकाल पूरा, PM टेबल पर फाइल

चंडीगढ़ में एक्सटेंशन या नया चेहरा, SSP कंवरदीप कौर का कार्यकाल पूरा, PM टेबल पर फाइल

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को बांटी गई सिलाई मशीन

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में महिलाओं को बांटी गई सिलाई मशीन

कमांडेंट कमल सिसोदिया: साहस और महिला सशक्तिकरण की मिसाल

कमांडेंट कमल सिसोदिया: साहस और महिला सशक्तिकरण की मिसाल

गौडिया मठ के पूर्व आचार्य भागवत महाराज का 100 वा जन्मदिन मनाया

गौडिया मठ के पूर्व आचार्य भागवत महाराज का 100 वा जन्मदिन मनाया

सेक्टर-52 पुलिस चौकी में रक्तदान शिविर, 59 लोगों ने किया रक्तदान

सेक्टर-52 पुलिस चौकी में रक्तदान शिविर, 59 लोगों ने किया रक्तदान