Thursday, July 02, 2026
BREAKING
महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा "11 वर्षों में डिजिटल क्रांति ने देश के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाई सेवाएं और अवसर",बोले केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल SIR अभियान में खुद आगे आए CM सैनी, गणना प्रपत्र भरकर लोगों को दिया संदेश शिमला पुलिस ने 72 घंटों में सुलझाई चोरी की गुत्थी, ₹50 लाख के गहने बरामद...पंजाब की 2 शातिर महिलाएं गिरफ्तार पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए... तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

पंजाब

13 साल के बच्चे की गला घोंटकर हत्या, वजह जानकर रह जाओगे हैरान

27 जुलाई, 2025 04:29 PM

मानसा: पंजाब के मानसा ज़िले के सरदूलगढ़ के रुड़की गांव से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है, जहां 13 साल के एक मासूम बच्चे की बेरहमी से हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान राजा सिंह के रूप में हुई है, जो गांव में 7वीं कक्षा का छात्र था और कबड्डी का बेहतरीन खिलाड़ी भी था।

परिवार के मुताबिक, राजा सिंह अपने दोस्तों और खेलों में काफी आगे था। मगर रविवार की शाम उस समय परिवार की दुनिया उजड़ गई जब गांव के ही 45 वर्षीय तरलोचन सिंह ने उस पर कबूतर चोरी का इल्ज़ाम लगाकर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

कबूतर चोरी का आरोप बना हत्या की वजह

जानकारी के मुताबिक, आरोपी तरलोचन सिंह अपने दो अन्य साथियों के साथ राजा के घर शिकायत लेकर पहुंचा था। बातचीत के दौरान जब लड़का सामने आया, तो विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी ने गुस्से में आकर उसका गला घोंट दिया। वारदात के बाद परिजनों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी।

पुलिस ने तीन लोगों पर किया केस दर्ज

पुलिस ने हत्या के इस मामले में तरलोचन सिंह समेत तीन लोगों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल मुख्य आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है और अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है।

माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल

बच्चे की मौत से पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है। राजा सिंह के माता-पिता सदमे में हैं और बार-बार बेसुध हो जा रहे हैं। पिता ने बताया कि उनका बेटा न केवल पढ़ाई में अच्छा था बल्कि कबड्डी में गांव का नाम रोशन कर रहा था।

परिजनों का आरोप है कि बिना किसी ठोस सबूत के इतनी बड़ी वारदात को अंजाम देना बेहद निंदनीय है, और उन्होंने आरोपियों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की मांग की है।

गांव में पसरा मातम, स्कूल में शोकसभा

राजा सिंह की हत्या से गांव में ग़म का माहौल है। स्कूल में शोकसभा आयोजित की गई और साथी छात्रों ने मोमबत्तियां जलाकर श्रद्धांजलि दी। ग्रामीणों ने भी प्रशासन से मांग की है कि ऐसे मामलों में फास्ट ट्रैक कोर्ट के ज़रिए जल्द न्याय मिले।

Have something to say? Post your comment

और पंजाब खबरें

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

महिलाओं के बैंक खातों में आए 1000 रुपये

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा

पंजाब राज्य खाद्य आयोग के चेयरमैन बाल मुकंद शर्मा ने समीक्षा बैठक में राशन डिपो, आंगनवाड़ी केंद्रों और मिड-डे मील व्यवस्था का लिया जायजा

पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

पंजाब में बिजली संकट के बीच PSPCL ने बना दिए कंट्रोल रूम, जारी किया हेल्पलाइन नंबर

पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर

पंजाब के सभी टोल प्लाजा होंगे Free, नोट कर लें तारीख, पढ़ें पूरी खबर

बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत

बाढ़ पीड़ितों के लिए मसीहा बने Sonu Sood, 180 परिवारों के सिर पर फिर बनी छत

पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए...

पंजाब में आज से सभी सिविल सर्जन दफ्तरों के काम का तरीका बदला! अब छुट्टियां लेने के लिए...

तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

तख्त श्री हजूर साहिब कानून स्थगित, तरुण चुघ ने महाराष्ट्र सरकार का जताया आभार

करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

करदाताओं के विश्वास और प्रौद्योगिकी-आधारित प्रशासन का परिचायक है पंजाब में जी.एस.टी. प्राप्ति में दर्ज 24.45% की शानदार वृद्धि: हरपाल सिंह चीमा

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत द्वारा बागवानी विभाग के कार्यों की समीक्षा

नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार

नशा छुड़ाऊ केंद्र के मालिक समेत दो व्यक्ति सात आधुनिक पिस्तौलों के साथ गिरफ्तार