Sunday, June 14, 2026
BREAKING
यमुनानगर में ऑनलाइन निवेश के नाम पर 50 लाख की ठगी, 44 लोग शिकार मतदाता सूची पुनरीक्षण प्रक्रिया पूरी तरह पारदर्शी हो, किसी पात्र मतदाता का वोट न कटे : कुमारी सैलजा रोहतक में सनसनी: तीन दिन से लापता व्यक्ति का शव जोहड़ से बरामद, हत्या के आरोप चिंता में फिरोजपुर में दरिया के किनारे बसे गांवों के लोग, फिर मंडरा रहा खतरा राजनीति मेरे लिए सेवा और लोककल्याण का माध्यम है, पद पाने की कभी इच्छा नहीं रही : अनिल विज गोलियों की गूंज से फिर दहला सोनीपत, वर्चस्व की लड़ाई में चलीं गोलियां, एक आरोपी गिरफ्तार 'CM साहब हरियाणा छोड़ पंजाब में व्यस्त हैं, तो कानून व्यवस्था कैसे सुधरेगी ', सांसद जयप्रकाश का सरकार पर बड़ा हमला बड़ी राहत; कटऑफ से ज्यादा अंक वाले अभ्यर्थियों के हक में हाईकोर्ट का फैसला, CET-2 में बैठने की मिली मंजूरी हरियाणा में कल से शुरू होगी SIR प्रक्रिया, BJP ने भेजे 15,808 BLA-2 आवेदन, कांग्रेस ने 12,858 भेजे फरीदाबाद में 3 हजार से ज्यादा मकान होंगे ध्वस्त, हजारों परिवारों की उड़ी नींद...जानें क्या है बड़ी वजह

राष्ट्रीय

12 वर्षों में स्वास्थ्य सेवाओं को सस्ता और सुलभ बनाया गया, लोगों को बेहतरीन हेल्थकेयर उपलब्ध कराई गई: पीएम मोदी

14 जून, 2026 02:16 PM

केंद्र में अपनी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के अवसर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वास्थ्य क्षेत्र में हुए बदलावों और उपलब्धियों का उल्लेख किया। पीएम मोदी ने कहा कि पिछले एक दशक से अधिक समय में भारत ने गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाओं को अधिक किफायती और सुलभ बनाने की दिशा में व्यापक कार्य किया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में प्रधानमंत्री मोदी ने लिखा, “पिछले 12 सालों में भारत ने अच्छी क्वालिटी वाली हेल्थकेयर को ज्यादा सस्ता और आसानी से उपलब्ध कराने के लिए काम किया है। हमें गर्व है कि हमारी पहचान दुनिया के सबसे बड़े हेल्थकेयर प्रोग्राम, ‘आयुष्मान भारत’ वाले देश के तौर पर है, जो सबसे जरूरतमंद लोगों को बेहतरीन हेल्थकेयर देता है।”

उन्होंने आगे कहा, “पीएम भारतीय जन औषधि परियोजना जैसी दूसरी कोशिशों से दवाएं सस्ती हुई हैं। स्टेंट और घुटने के इम्प्लांट की कीमतें कम हुई हैं और इससे कई लोगों को फायदा हुआ है। साथ ही, ज्यादा संस्थान और सीटें उपलब्ध होने की वजह से लोगों के लिए मेडिकल एजुकेशन भी ज्यादा आसानी से उपलब्ध हो गई है। एक स्वस्थ भारत बनाने के लिए हम अब तक हुई इस प्रगति को और आगे बढ़ाएंगे।”

इससे पहले, पीएम मोदी ने शनिवार को एक्स पोस्ट में लिखा, “एनडीए सरकार युवाओं के नेतृत्व वाले विकास के लिए मजबूती से काम कर रही है। पिछले 12 सालों की एक अहम बात यह रही है कि भारत के युवाओं ने पूरे आत्मविश्वास के साथ अपनी आकांक्षाओं को पूरा करने की दिशा में कदम बढ़ाए हैं।

‘स्टार्टअप इंडिया’, ‘डिजिटल इंडिया’, ‘स्किल इंडिया’ और ‘अटल इनोवेशन मिशन’ जैसी पहलों से एक ऐसा माहौल बना है जो इनोवेशन,एंटरप्रेन्योरशिप और उद्यमशीलता को बढ़ावा देता है।” पोस्ट में पीएम मोदी ने आगे लिखा, “आज भारत दुनिया के प्रमुख स्टार्टअप डेस्टिनेशन में से एक है और इनमें से कई सफलता की कहानियां हमारी युवा शक्ति लिख रही है और वह भी छोटे कस्बों और गांवों से।”

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

ओडिशा में मनाए जाने वाले त्योहार ‘राजा’ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दी बधाई

ओडिशा में मनाए जाने वाले त्योहार ‘राजा’ पर राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने दी बधाई

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हुई

विशाखापत्तनम स्टील प्लांट हादसा: मृतकों की संख्या बढ़कर 10 हुई

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यमुना किनारे सफाई अभियान का किया नेतृत्व, कई भाजपा नेता भी हुए शामिल

दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने यमुना किनारे सफाई अभियान का किया नेतृत्व, कई भाजपा नेता भी हुए शामिल

'कोई दोस्त इतना...' तीन भारतीय नाविकों की मौत पर अमेरिकी रिएक्शन से भड़के शशि थरूर

'कोई दोस्त इतना...' तीन भारतीय नाविकों की मौत पर अमेरिकी रिएक्शन से भड़के शशि थरूर

ममता बनर्जी, महुआ मोइत्रा समेत बड़े नेताओं को मिला नोटिस, काकोली घोष के बेटे ने दे दी धमकी

ममता बनर्जी, महुआ मोइत्रा समेत बड़े नेताओं को मिला नोटिस, काकोली घोष के बेटे ने दे दी धमकी

Air India प्लेन क्रैश में कैसे बची इकलौते यात्री की जान? नई रिपोर्ट में कई खुलासे

Air India प्लेन क्रैश में कैसे बची इकलौते यात्री की जान? नई रिपोर्ट में कई खुलासे

बंगाल में ढह रहा TMC का 'सिंडिकेट राज'; सहमे बाहुबली, घरों पर चल रहे बुलडोजर

बंगाल में ढह रहा TMC का 'सिंडिकेट राज'; सहमे बाहुबली, घरों पर चल रहे बुलडोजर

INDIA की बैठक में क्या बोले राहुल कि बिफरा लेफ्ट, CPM ने कहा- ED और मोदी की मदद करना बंद करें

INDIA की बैठक में क्या बोले राहुल कि बिफरा लेफ्ट, CPM ने कहा- ED और मोदी की मदद करना बंद करें

आतंकवादियों के लिए काल हैं धीरज सेठ, उपेंद्र द्विवेदी के बाद बनेंगे अगले आर्मी चीफ

आतंकवादियों के लिए काल हैं धीरज सेठ, उपेंद्र द्विवेदी के बाद बनेंगे अगले आर्मी चीफ

किसी की मांग का सिंदूर उजड़ा, कहीं चल रही थी शादी की तैयारी; शहीदों के घरों में कोहराम

किसी की मांग का सिंदूर उजड़ा, कहीं चल रही थी शादी की तैयारी; शहीदों के घरों में कोहराम