Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

राष्ट्रीय

114वें अंतरराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में भारत की मजबूत उपस्थिति

10 जून, 2026 01:24 PM

श्रम एवं रोजगार तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने 9 जून को स्विट्जरलैंड के जिनेवा में आयोजित 114वें अंतरराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन (आईएलसी) में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। इस दौरान उन्होंने समावेशी विकास, लैंगिक समानता और सामाजिक संवाद के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

सम्मेलन के दौरान मंत्री ने कई उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठकों में हिस्सा लिया और विभिन्न देशों के साथ श्रम, रोजगार, कौशल विकास तथा सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।

नेपाल के युवा, श्रम एवं रोजगार मंत्री रामजी यादव के साथ बैठक में नेपाल ने भारत के डिजिटल पोर्टलों की सराहना की। भारत ने कहा कि ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के तहत नेपाल उसकी प्राथमिकता वाला साझेदार है। दोनों पक्षों ने कौशल विकास, श्रम गतिशीलता और डिजिटल तकनीक साझा करने पर सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। साथ ही दोनों देशों के श्रमिकों के कल्याण और अवसरों को बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

अंगोला की लोक प्रशासन, श्रम एवं सामाजिक सुरक्षा मंत्री टेरेसा रोड्रिग्स डायस के साथ बैठक में श्रम एवं रोजगार, कौशल विकास, व्यावसायिक प्रशिक्षण, सामाजिक सुरक्षा और कार्यबल प्रशिक्षण में सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा हुई। अंगोला ने भारत की डिजिटल सार्वजनिक सेवाओं की सराहना करते हुए ज्ञान साझेदारी की इच्छा जताई। भारत ने रोजगार सेवाओं, श्रमिक पंजीकरण, नौकरी एवं कौशल मिलान से जुड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म विकसित करने में तकनीकी सहायता और क्षमता निर्माण का प्रस्ताव दिया।

मॉरीशस के श्रम एवं औद्योगिक संबंध मंत्री मुहम्मद रेजा कासम उतीम के साथ बैठक में दोनों देशों के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और लोकतांत्रिक संबंधों की सराहना की गई। मॉरीशस ने श्रम एवं रोजगार क्षेत्र में भारत द्वारा विकसित डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना की प्रगति की प्रशंसा की। भारत ने डिजिटल समाधान विकसित करने में मॉरीशस को तकनीकी सहयोग जारी रखने का आश्वासन दिया।

इसके अलावा शोभा करंदलाजे ने फ्रांस, ब्रिटेन, दक्षिण कोरिया, अमेरिका और कनाडा के श्रम मंत्रियों से भी मुलाकात की। बैठकों में भारत से कुशल मानव संसाधन के वैध प्रवासन, कौशल की पारस्परिक मान्यता और मांग आधारित कौशल प्रशिक्षण जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

देशवासियों को प्रेरणा देता है वीरांगनाओं का त्याग और बलिदान, रानी अवंती बाई महान क्रांतिकारी : सीएम योगी

देशवासियों को प्रेरणा देता है वीरांगनाओं का त्याग और बलिदान, रानी अवंती बाई महान क्रांतिकारी : सीएम योगी

‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प

‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प

सीएम भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर

सीएम भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार

सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार

स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं

स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह