Wednesday, June 10, 2026
BREAKING
पश्चिम एशिया में बढ़ते तनावों के बीच कीमती धातुओं में गिरावट, सोना और चांदी 1.4 प्रतिशत फिसले 'लॉक अप: सच या सजा': जेल के अंदर फराह खान और रितेश देशमुख की एंट्री ने बढ़ाया सस्पेंस 'अल्फा' का दमदार टीजर रिलीज: आलिया को 18वें जन्मदिन पर मिला पहला मिशन, एक्शन अवतार से फैंस को चौंकाया भारतीय टीम की बढ़ी मुश्किलें, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से बाहर हो सकते हैं हार्दिक पांड्या महिला टी20 विश्व कप: इन पांच युवा खिलाड़ियों के प्रदर्शन पर रहेगी निगाहें, नंदिनी शर्मा का नाम भी शामिल एशियन गेम्स 2026 के लिए पाकिस्तान टीम का ऐलान, साहिबजादा फरहान को सौंपी गई कप्तानी हाइपरटेंशन की समस्या से राहत दिलाइगा बद्ध कोणासन, रोजाना 15 मिनट के अभ्यास से मिलेंगे कई फायदे भीषण गर्मी में डिहाइड्रेशन से बचाव करेंगे ये नेचुरल ड्रिंक्स, पूरे दिन बनी रहेगी एनर्जी पीएम मोदी का ज्ञान, नेतृत्व और समर्पण अद्वितीय : केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर फोकस, हैदराबाद में जुटेंगे उद्योग जगत के दिग्गज

राष्ट्रीय

114वें अंतरराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन में भारत की मजबूत उपस्थिति

10 जून, 2026 01:24 PM

श्रम एवं रोजगार तथा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम राज्य मंत्री शोभा करंदलाजे ने 9 जून को स्विट्जरलैंड के जिनेवा में आयोजित 114वें अंतरराष्ट्रीय श्रम सम्मेलन (आईएलसी) में भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। इस दौरान उन्होंने समावेशी विकास, लैंगिक समानता और सामाजिक संवाद के प्रति भारत की प्रतिबद्धता को रेखांकित किया।

सम्मेलन के दौरान मंत्री ने कई उच्चस्तरीय द्विपक्षीय बैठकों में हिस्सा लिया और विभिन्न देशों के साथ श्रम, रोजगार, कौशल विकास तथा सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।

नेपाल के युवा, श्रम एवं रोजगार मंत्री रामजी यादव के साथ बैठक में नेपाल ने भारत के डिजिटल पोर्टलों की सराहना की। भारत ने कहा कि ‘पड़ोसी प्रथम’ नीति के तहत नेपाल उसकी प्राथमिकता वाला साझेदार है। दोनों पक्षों ने कौशल विकास, श्रम गतिशीलता और डिजिटल तकनीक साझा करने पर सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की। साथ ही दोनों देशों के श्रमिकों के कल्याण और अवसरों को बढ़ाने की प्रतिबद्धता दोहराई गई।

अंगोला की लोक प्रशासन, श्रम एवं सामाजिक सुरक्षा मंत्री टेरेसा रोड्रिग्स डायस के साथ बैठक में श्रम एवं रोजगार, कौशल विकास, व्यावसायिक प्रशिक्षण, सामाजिक सुरक्षा और कार्यबल प्रशिक्षण में सहयोग को मजबूत करने पर चर्चा हुई। अंगोला ने भारत की डिजिटल सार्वजनिक सेवाओं की सराहना करते हुए ज्ञान साझेदारी की इच्छा जताई। भारत ने रोजगार सेवाओं, श्रमिक पंजीकरण, नौकरी एवं कौशल मिलान से जुड़े डिजिटल प्लेटफॉर्म विकसित करने में तकनीकी सहायता और क्षमता निर्माण का प्रस्ताव दिया।

मॉरीशस के श्रम एवं औद्योगिक संबंध मंत्री मुहम्मद रेजा कासम उतीम के साथ बैठक में दोनों देशों के ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और लोकतांत्रिक संबंधों की सराहना की गई। मॉरीशस ने श्रम एवं रोजगार क्षेत्र में भारत द्वारा विकसित डिजिटल सार्वजनिक अवसंरचना की प्रगति की प्रशंसा की। भारत ने डिजिटल समाधान विकसित करने में मॉरीशस को तकनीकी सहयोग जारी रखने का आश्वासन दिया।

इसके अलावा शोभा करंदलाजे ने फ्रांस, ब्रिटेन, दक्षिण कोरिया, अमेरिका और कनाडा के श्रम मंत्रियों से भी मुलाकात की। बैठकों में भारत से कुशल मानव संसाधन के वैध प्रवासन, कौशल की पारस्परिक मान्यता और मांग आधारित कौशल प्रशिक्षण जैसे विषयों पर चर्चा हुई।

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

पीएम मोदी का ज्ञान, नेतृत्व और समर्पण अद्वितीय : केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी

पीएम मोदी का ज्ञान, नेतृत्व और समर्पण अद्वितीय : केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी

ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर फोकस, हैदराबाद में जुटेंगे उद्योग जगत के दिग्गज

ऊर्जा सुरक्षा और आत्मनिर्भरता पर फोकस, हैदराबाद में जुटेंगे उद्योग जगत के दिग्गज

सिलेंडर पर प्रतिदिन सिर्फ 30 पैसे का पड़ा असर, विपक्ष फैला रहा है भ्रम: हरदीप सिंह पुरी

सिलेंडर पर प्रतिदिन सिर्फ 30 पैसे का पड़ा असर, विपक्ष फैला रहा है भ्रम: हरदीप सिंह पुरी

रिकॉर्ड कार्यकाल पर प्रधानमंत्री मोदी बोले- जनसेवा ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी

रिकॉर्ड कार्यकाल पर प्रधानमंत्री मोदी बोले- जनसेवा ही सुशासन की सबसे बड़ी कसौटी

एनसीआर के मौसम ने बदली करवट: गरज-चमक, आंधी और बारिश को लेकर चेतावनी जारी

एनसीआर के मौसम ने बदली करवट: गरज-चमक, आंधी और बारिश को लेकर चेतावनी जारी

‘नेतृत्व नहीं, एक युग की चेतना हैं पीएम मोदी’, सबसे लंबे कार्यकाल पर बोले योगी आदित्यनाथ

‘नेतृत्व नहीं, एक युग की चेतना हैं पीएम मोदी’, सबसे लंबे कार्यकाल पर बोले योगी आदित्यनाथ

केंद्र ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को जारी किए 95,692 करोड़ रुपए, 1 जुलाई से नई व्यवस्था लागू

केंद्र ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को जारी किए 95,692 करोड़ रुपए, 1 जुलाई से नई व्यवस्था लागू

फ्रांस और स्लोवाकिया जाएंगे पीएम मोदी, G-7 शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

फ्रांस और स्लोवाकिया जाएंगे पीएम मोदी, G-7 शिखर सम्मेलन में लेंगे भाग

विश्वास, विकास और जनकल्याण के 12 वर्ष: पीएम मोदी ने कहा- सेवा, सुशासन और समृद्धि के पथ पर निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे

विश्वास, विकास और जनकल्याण के 12 वर्ष: पीएम मोदी ने कहा- सेवा, सुशासन और समृद्धि के पथ पर निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे

पीएम मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित : राजनाथ सिंह

पीएम मोदी के नेतृत्व में 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित : राजनाथ सिंह