Tuesday, March 24, 2026
BREAKING
ईरान युद्ध पर घिरे ट्रंप, यूएस डेमोक्रेट्स ने उठाए सवाल, कहा- इस युद्ध का कोई स्पष्ट लक्ष्य या रणनीति नहीं असम राइफल्स के डीजी ने भारत-म्यांमार सीमा और कश्मीर घाटी में चौकसी बढ़ाने का किया आह्वान कतर एयरवेज की 25 उड़ानों से 7,750 भारतीयों की हुई वतन वापसी, दूतावास ने जारी की सुरक्षा सलाह लोग अक्सर पूछते हैं कि हम किसके पक्ष में हैं? मेरा जवाब है, हम भारत के साथ हैं : पीएम मोदी मध्य पूर्व में हिंसा की बड़ी कीमत चुका रहे बच्चे, संघर्ष में अब तक 2100 से ज्यादा हताहत : संयुक्त राष्ट्र ग्लोबल संकेतों का असर, भारतीय शेयर बाजार में जोरदार तेजी वर्क प्रेशर और बढ़ते स्क्रीन टाइम से हैं परेशान? महामुद्रा के अभ्यास से शरीर को करें रिचार्ज गर्भावस्था में कमजोरी, चक्कर और थकान? हो सकता है एनीमिया, जानें क्या करें क्या सभी के लिए अंकुरित आहार का सेवन है लाभकारी? जान लें ये जरूरी बात एनसीआर में एक बार फिर बदलेगा मौसम, 26 मार्च को गरज के साथ बारिश का अलर्ट

मनोरंजन

11 जुलाई से जियोहॉटस्टार पर स्ट्रीम होगी स्पेशल ऑप्स 2

20 जून, 2025 03:30 PM

नई दिल्ली। फ्राइडे स्टोरीटेलर्स निर्मित और नीरज पांडे रचित स्पेशल ऑप्स-2, 11 जुलाई से जियोहॉटस्टार पर, मॉडर्न जासूसी की नई परिभाषा लेकर आ रहा है। इस बार दिल्ली की फिज़ाओं में सिर्फ़ राजनीति नहीं, खुफिया मिशनों की सनसनी भी तैर रही है स्पेशल ऑप्स 2 की ताक़तवर टीम राजधानी दिल्ली पहुंची। इस दौरान शो के प्रमुख चेहरे के के मेनन, नीरज पांडे, शिवम नायर, करण टैकर, ताहिर राज भसीन और विनय पाठक एक मंच पर एकत्रित हुए. सभी ने अपने-अपने किरदारों, कहानी की परतों और स्पेशल ऑप्स की बढ़ती दुनिया को लेकर दिलचस्प अनुभव साझा किए। क्रिएटर नीरज पांडे से जब पूछा गया कि क्या इस सीजन की कहानी असली इंटेलिजेंस से प्रेरित है, तो उन्होंने कहा कि साइबर सुरक्षा और डिजिटल खतरों को अब हम भविष्य की नहीं, आज की चुनौती के रूप में देख रहे हैं। जिस तरह हम डिजिटल दुनिया में अपनी पहचान और लेनदेन को संभालते हैं, वो हमें और अधिक असुरक्षित बनाता है। इस सीजन में जो कुछ आप देखेंगे, वो काफी हद तक असली खुफिया अधिकारियों से मिली बातचीत और उनके अनुभवों से प्रेरित है। असलियत ही हमेशा हमारी कहानी का आधार रही है।

केके मेनन, जो एक बार फिर ‘हिम्मत सिंह’ के किरदार में नजऱ आएंगे, ने कहा कि एक अभिनेता के लिए सबसे आसान चीज़ तब होती है जब लेखन बेहतरीन हो। बस संवादों के पीछे छिपे भाव को समझना होता है, और वही निभाना होता है। जो भी आपने देखा या महसूस किया, उसका सारा श्रेय लेखन को जाता है। करण टैकर, जो इस सीजन में और भी मज़बूत भूमिका में हैं, ने कहा कि किसी भी किरदार का विकास लेखन के ज़रिए ही होता है, और इसका पूरा श्रेय जाता है नीरज सर को। इस बार की कहानी में एक्शन, ड्रामा और इमोशन,सब कुछ कई गुना बढ़ गया है। स्पेशल ऑप्स का यूनिवर्स अब और भी विशाल हो गया है। विनय पाठक, जो एक बार फिर ‘अब्बास शेख’ के रूप में वापसी कर रहे हैं, ने बड़े ही सहज लेकिन गूढ़ अंदाज़ में कहा कि काम एक बार कर लिया तो समझो खाना खा लिया, अब यदि उसी प्लेट से दोबारा खाना हो तो मेहनत बढ़ जाती है। इसके साथ ही उन्होंने अपने खास अंदाज़ में दिल्ली पुलिस को लेकर भी एक बात जोड़ी, दिल्ली पुलिस देश की सबसे होशियार फोर्स है। हम सभी को कभी न कभी उनका अनुभव हुआ होगा – मुझे भी हुआ है! वो तेज़ हैं, सडक़-समझदार हैं और हमेशा अलर्ट रहते हैं।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

आरके स्टूडियो रिन्यूअल की खबरें गलत, करीना कपूर बोलीं, फिलहाल कोई योजना नहीं

आरके स्टूडियो रिन्यूअल की खबरें गलत, करीना कपूर बोलीं, फिलहाल कोई योजना नहीं

श्रीलीला ने कार्तिक आर्यन के लिए कह दी बड़ी बात

श्रीलीला ने कार्तिक आर्यन के लिए कह दी बड़ी बात

सपनों को उड़ान देने के लिए पंख जरूरी और ये पंख हमारे अपने होते: दिव्या दत्ता

सपनों को उड़ान देने के लिए पंख जरूरी और ये पंख हमारे अपने होते: दिव्या दत्ता

'धुरंधर: द रिवेंज' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 4 दिन में पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा

'धुरंधर: द रिवेंज' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 4 दिन में पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा

राजा शिवाजी का फर्स्ट लुक टीज़र आया सामने, फैंस बोले – “रोंगटे खड़े हो गए”

राजा शिवाजी का फर्स्ट लुक टीज़र आया सामने, फैंस बोले – “रोंगटे खड़े हो गए”

धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बीच रणवीर सिंह का बड़ा खुलासा, बताया क्यों रह गए थे दंग

धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बीच रणवीर सिंह का बड़ा खुलासा, बताया क्यों रह गए थे दंग

अभिनेता सनी देओल ने मां को याद कर पोस्ट की खास तस्वीर

अभिनेता सनी देओल ने मां को याद कर पोस्ट की खास तस्वीर

अनुपम खेर ने 'धुरंधर 2' को बताया एक अनुभव, कहा- पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया

अनुपम खेर ने 'धुरंधर 2' को बताया एक अनुभव, कहा- पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया

'फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले गए आदित्य धर', कंगना रनौत ने बांधे 'धुरंधर-2' की तारीफों के पुल

'फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले गए आदित्य धर', कंगना रनौत ने बांधे 'धुरंधर-2' की तारीफों के पुल

कोहिमा ट्रिप पर शबाना आजमी ने शेयर की जावेद अख्तर संग खूबसूरत तस्वीर

कोहिमा ट्रिप पर शबाना आजमी ने शेयर की जावेद अख्तर संग खूबसूरत तस्वीर