Saturday, September 05, 2026
BREAKING
मुख्यमंत्री सुखबिंदर सिंह सुक्खू के गृह विधानसभा क्षेत्र नादौन में 15 रूटों पर ई बस सुविधा मिलने से जनता गदगद सांसद निधि के पैसे खर्च न होने पर कंगना रनौत नाराज, अधिकारियों को लगाई फटकार मोदी के सेवा भाव और जनता के बीच सेतु बनेंगे भाजपा कार्यकर्ता : डॉ. अर्चना गुप्ता शिक्षक दिवस पर राज्यपाल प्रो. असीम कुमार घोष और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने किया शिक्षकों को सम्मानित बारिश में डूबा विकास मॉडल, कचरे और सीवर की समस्याओं से त्रस्त जनता : कुमारी सैलजा आयुष्मान भारत योजना के भुगतान को लेकर आईएमए के आरोपों पर हरियाणा सरकार का जवाब, 'दबाव बनाने की कोशिश' प्रधानमंत्री मोदी के 25 वर्षों के सेवा एवं सुशासन को जन-जन तक पहुंचाएगा ‘सेवा संकल्प अभियान’: मुख्यमंत्री सैनी मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में पंजाब कैबिनेट द्वारा खरीफ सीजन 2026-27 के लिए धान की खरीद से संबंधित तीन महत्वपूर्ण नीतियों को मंजूरी मेरा सपना पंजाब को वैश्विक शिक्षा केंद्र बनाना है- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान टेंट एवं डेकोर इंडस्ट्री के इस अनूठे एक्सपो में बड़ी संख्या में पहुंचे विजिटर्स और कारोबारी, आयोजकों ने जताया आभार

मनोरंजन

100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए तैयार 'भूत बंगला', पांच दिनों में किया शानदार कलेक्शन

22 अप्रैल, 2026 05:06 PM

मुंबई : अक्षय कुमार, राजपाल यादव और वामिका गब्बी स्टार फिल्म 'भूत बंगला' ने दर्शकों का दिल जीतने के साथ ही बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की और वीकेंड के साथ फिल्म की कमाई बढ़ती जा रही है। जल्द ही फिल्म सेंचुरी पूरी करने के लिए तैयार है। फिल्म में शानदार कॉमेडी से दिल जीतने वाले राजपाल यादव ने फिल्म का शानदार कलेक्शन शेयर किया है। अक्षय कुमार अभिनीत फिल्म 'भूत बंगला' ने बॉक्स ऑफिस पर शानदार शुरुआत की है और पूरे भारत में 97.75 करोड़ का कलेक्शन करने में कामयाब रही है जबकि वैश्विक स्तर पर फिल्म का कलेक्शन 102 करोड़ से ज्यादा का है। फिल्म के पहले दिन के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन भारत में 21.60 करोड़, दूसरे दिन 25.65 करोड़, तीसरे दिन 30.20 करोड़ और चौथे और पांचवें दिन तकरीबन 20 करोड़ की कमाई की है। हालांकि फिल्म सेंचुरी से चूक गई है लेकिन जल्द ही 100 करोड़ के क्लब में शामिल होने के लिए तैयार है।

'भूत बंगला' की विदेशों में कमाई की रफ्तार बहुत धीमी है। फिल्म के प्रोडक्शन हाउस द्वारा जारी किए गए आकंड़ों को देखे तो पहले दिन फिल्म ने विदेशों में 9 करोड़, दूसरे दिन 9.10 करोड़ और तीसरे दिन 6.50 करोड़ की कमाई की थी। कुल मिलाकर फिल्म वैश्विक स्तर पर 100 करोड़ का आकंड़ा पार चुकी है।

बता दें कि फिल्म 'भूत बंगला' से दर्शकों को बहुत सारी उम्मीदें हैं क्योंकि अभिनेता लंबे समय बाद निर्देशक प्रियदर्शन के साथ पर्दे पर लौट रहे हैं। अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी ने जब भी साथ काम किया है, तब दर्शकों को सिनेमाघरों में हंसी से लोटपोट देखा है। दोनों ने साथ में आखिरी बार 'खट्टा-मीठा' में काम किया था। इस जोड़ी ने मिलकर 'हेरा-फेरी,' 'दे दना दन,' 'गरम मसाला,' 'हे बेबी,' और
'भूल-भुलैया' जैसी हिट फिल्में साथ में दी हैं। यही कारण है कि दर्शकों को फिल्म से बहुत ज्यादा उम्मीदें हैं।

पहले फिल्म को मेकर्स 10 अप्रैल को रिलीज करने वाले थे लेकिन 'धुरंधर द रिवेंज' की धमाकेदार कमाई और बॉक्स ऑफिस पर तेजी से बढ़ती रफ्तार की वजह से फिल्म की रिलीज को आगे बढ़ा दिया गया था। फिल्म को 17 अप्रैल को रिलीज किया गया और एक दिन पहले यानी 16 अप्रैल, को फिल्म का पेड-प्रीव्यू रखा गया था।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Mirzapur The Movie Box Office Day 1: मुन्ना भैया के कहर से कांप उठा बॉक्स ऑफिस, पहले ही दिन कमा डाले इतने करोड़

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

Bigg Boss 20 में बवाल काटने आ रही भोजपुरी सुपरस्टार की बेटी, पिता भी रह चुके हैं इस शो का हिस्सा, TRP में आ सकता है बूम?

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

हनुमान अंश के डायरेक्टर की एक OTT प्लेटफार्म वालों ने की थी बेज्जती, बोले-बुरे तरीके से किया रिजेक्ट

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

जानिए फिल्म ‘हनुमान अंश’ की रिलीज से पहले क्यों किए गए थे 8 बड़े मंगलवार को भंडारे?

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

Bigg Boss 20 के सेट से वायरल हुआ सलमान खान का लुक, पहली बार 'काउबॉय' अंदाज में आएंगे नजर, फैंस हुए एक्साइटेड

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

नीति मोहन ने 'माहिया' को बताया प्यार और अपनापन बयां करने वाला गीत, बोलीं- इसमें सच्चा एहसास है

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

भारती सिंह और हर्ष लिंबाचिया ने मनाई जन्माष्टमी, बोलीं- 'दो नन्हे बाल कृष्ण को देखकर दिल खुश हो जाता है'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

'द ट्रेटर्स 2' की जीत पर क्रिस्टल डिसूजा ने खोला राज, बोलीं- 'ज्यादा सफाई देती तो पकड़ी जाती'

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

बेटियों के साथ जयपुर की गलियों में घूमीं लीजा रे, राजस्थानी थाली से कला और शॉपिंग तक का लिया मजा

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री

मीनाक्षी शेषाद्रि ने फिर ताजा की 'ओ मेरे ख्वाबों के शहजादे' की यादें, बदले अंदाज में दिखीं अभिनेत्री