Monday, October 05, 2026
BREAKING
• जनता दर्शन : सीएम योगी ने कहा- उचित समस्या को लेकर दूसरी बार फरियादी आए तो जवाबदेही तय • पीएम मोदी और स्विस राष्ट्रपति गाय परमेलिन के बीच हैदराबाद हाउस में अहम बैठक • पिछले एक दशक में कला की जगह धीरे-धीरे मनोरंजन लेता जा रहा है : रब्बी शेरगिल • भारत के खिलाफ टी20 सीरीज के लिए वेस्टइंडीज ने आमिर जांगू को किया टीम में शामिल • अगले चरण के जीएसटी सुधार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत' विजन को मिलेगा सपोर्ट : वित्त मंत्री सीतारमण • दिल्ली के रंजीत नगर में एसआईआर को लेकर विशेष कैंप, बीएलओ और अधिकारी कर रहे लोगों की समस्याओं का समाधान • राष्ट्रपति भवन में स्विस राष्ट्रपति का औपचारिक स्वागत, भारत-स्विट्जरलैंड सहयोग को मिलेगा नया आयाम • स्विस राष्ट्रपति गाइ परमेलिन तीन दिवसीय यात्रा पर पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया • मोकामा में गंगा पर नया डबल लाइन रेल पुल परिचालन के लिए तैयार, उत्तर-दक्षिण बिहार की कनेक्टिविटी होगी मजबूत • एआई भारत जैसे उभरते देशों के किसानों को सशक्त बनाने का बन सकता है प्रभावी माध्यम : विश्व बैंक प्रमुख

राष्ट्रीय

10 अक्टूबर के आंदोलन से पहले CJP नेताओं की गिरफ्तारी की आशंका, सौरव दास बोले-तानाशाही से नहीं डरेगा युवा

05 अक्टूबर, 2026 11:47 AM

नई दिल्ली(एजेंसी) : कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सह-संयोजक सौरव दास ने पार्टी के शीर्ष नेताओं की गिरफ्तारी की गंभीर आशंका जताई है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर रविवार देर रात एक पोस्ट साझा करते हुए उन्होंने दावा किया कि सरकार उन्हें और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं को हिरासत में लेने की योजना बना रही है। सौरव दास ने लिखा, "सरकार मुझे, अभिजीत दीपके, आशुतोष रांका, रत्ना सिंह और कॉकरोच जनता पार्टी के अन्य नेताओं को गिरफ्तार करने की तैयारी कर रही है। यदि सरकार को लगता है कि इस तरह की तानाशाही कार्रवाई से आवाज दबा दी जाएगी, तो वह गलतफहमी में है। युवाओं की नई पीढ़ी जाग चुकी है। हमारी सभी से अपील है कि हम जेल में हों या बाहर, अपने अधिकारों और भविष्य के लिए यह लड़ाई जारी रहनी चाहिए।" उन्होंने आगे कहा कि वे जेल जाने या किसी भी स्थिति का सामना करने के लिए तैयार हैं, लेकिन युवाओं की आवाज दबाना सरकार की बड़ी भूल होगी।

10 अक्टूबर को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का आह्वान
सीजेपी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने भी इस मामले पर तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने सौरव दास की पोस्ट को साझा करते हुए गृह मंत्री पर निशाना साधा और लिखा, "कितनों को अरेस्ट करेंगे अमित शाह? 10 अक्टूबर को पूरा देश आ रहा है।"
गौरतलब है कि मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग को लेकर सीजेपी ने 10 अक्टूबर को नई दिल्ली स्थित जंतर-मंतर पर बड़े विरोध प्रदर्शन का ऐलान किया है। हालांकि, दिल्ली पुलिस ने फिलहाल इस प्रदर्शन के लिए अनुमति नहीं दी है।

आप नेता सौरभ भारद्वाज ने बुलाई आपात बैठकें
इस राजनीतिक हलचल के बीच आम आदमी पार्टी (AAP) के वरिष्ठ नेता सौरभ भारद्वाज ने भी केंद्र सरकार की कार्रवाई को लेकर आशंका जताई है। उन्होंने 'एक्स' पर लिखा कि केंद्र सरकार कुछ बड़ा प्लान कर रही है।
आगामी रणनीति को लेकर उन्होंने सोमवार को बैठकों का दौर तय किया है—दोपहर 12 बजे पार्टी के सभी जिला अध्यक्षों, विधानसभा क्षेत्र अध्यक्षों और वार्ड प्रभारियों की बैठक बुलाई गई है, जबकि दोपहर बाद 3 बजे सभी विधायकों और पार्षदों की अहम बैठक होगी।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

जनता दर्शन : सीएम योगी ने कहा- उचित समस्या को लेकर दूसरी बार फरियादी आए तो जवाबदेही तय

जनता दर्शन : सीएम योगी ने कहा- उचित समस्या को लेकर दूसरी बार फरियादी आए तो जवाबदेही तय

पीएम मोदी और स्विस राष्ट्रपति गाय परमेलिन के बीच हैदराबाद हाउस में अहम बैठक

पीएम मोदी और स्विस राष्ट्रपति गाय परमेलिन के बीच हैदराबाद हाउस में अहम बैठक

अगले चरण के जीएसटी सुधार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत' विजन को मिलेगा सपोर्ट : वित्त मंत्री सीतारमण

अगले चरण के जीएसटी सुधार से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 'विकसित भारत' विजन को मिलेगा सपोर्ट : वित्त मंत्री सीतारमण

दिल्ली के रंजीत नगर में एसआईआर को लेकर विशेष कैंप, बीएलओ और अधिकारी कर रहे लोगों की समस्याओं का समाधान

दिल्ली के रंजीत नगर में एसआईआर को लेकर विशेष कैंप, बीएलओ और अधिकारी कर रहे लोगों की समस्याओं का समाधान

राष्ट्रपति भवन में स्विस राष्ट्रपति का औपचारिक स्वागत, भारत-स्विट्जरलैंड सहयोग को मिलेगा नया आयाम

राष्ट्रपति भवन में स्विस राष्ट्रपति का औपचारिक स्वागत, भारत-स्विट्जरलैंड सहयोग को मिलेगा नया आयाम

स्विस राष्ट्रपति गाइ परमेलिन तीन दिवसीय यात्रा पर पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया

स्विस राष्ट्रपति गाइ परमेलिन तीन दिवसीय यात्रा पर पहुंचे भारत, राष्ट्रपति भवन में ‘गार्ड ऑफ ऑनर’ दिया गया

मोकामा में गंगा पर नया डबल लाइन रेल पुल परिचालन के लिए तैयार, उत्तर-दक्षिण बिहार की कनेक्टिविटी होगी मजबूत

मोकामा में गंगा पर नया डबल लाइन रेल पुल परिचालन के लिए तैयार, उत्तर-दक्षिण बिहार की कनेक्टिविटी होगी मजबूत

एआई भारत जैसे उभरते देशों के किसानों को सशक्त बनाने का बन सकता है प्रभावी माध्यम : विश्व बैंक प्रमुख

एआई भारत जैसे उभरते देशों के किसानों को सशक्त बनाने का बन सकता है प्रभावी माध्यम : विश्व बैंक प्रमुख

‘अनुराग, सच्चाई और उदार हृदय विशिष्ट व्यक्तित्व वाले मनुष्य की पहचान’, पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित

‘अनुराग, सच्चाई और उदार हृदय विशिष्ट व्यक्तित्व वाले मनुष्य की पहचान’, पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित

समुद्र में घायल वियतनामी नागरिक की जान बचाने पहुंचा भारतीय सैन्य दल

समुद्र में घायल वियतनामी नागरिक की जान बचाने पहुंचा भारतीय सैन्य दल