Monday, August 17, 2026
BREAKING
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा नाग पंचमी पर खुले भगवान नागचंद्रेश्वर के पट; भोर में 2:30 बजे खुले बाबा महाकाल के कपाट, बड़ी संख्या में उमड़े श्रद्धालु सावन का तीसरा सोमवार : वाराणसी में भक्तों और कांवड़ियों की उमड़ी भारी भीड़, प्रशासन ने किए खास इंतजाम किसी नेता की आलोचना करना देश की आलोचना नहीं होता - इमरान खान ‘आवारापन 2’ के हिट होते ही इमरान हाशमी ने अनाउंस की अपनी अगली फिल्म, नवंबर 2026 में होगी रिलीज मुकेश खन्ना ने की 'जन गण मन' हटाने की मांग, बोले-'वंदे मातरम को बनाया जाए राष्ट्र गान' यूपी में दिखता है बदलाव, कानून व्यवस्था में बढ़ा लोगों का भरोसा : नाना पाटेकर गाले टेस्ट: भारत के नाम रहा तीसरे दिन का पहला सेशन, लंच ब्रेक तक श्रीलंका ने 5 विकेट खोकर बनाए 99 रन भारत बनाम श्रीलंका: पहली पारी में 462 रन बनाकर ऑलआउट हुई टीम इंडिया, पडिक्कल ने खेली शतकीय पारी सिनसिनाटी ओपन: सैमसनोवा को हराकर तीसरे राउंड में पहुंचीं कोको गॉफ, सबालेंका ने भी दर्ज की जीत

राष्ट्रीय

10 जून को PM मोदी बनाएंगे नया रिकॉर्ड, पंडित नेहरू को भी छोड़ देंगे पीछे

04 जून, 2026 11:41 AM

देश के संसदीय लोकतंत्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एक और मील का पत्थर कायम करने जा रहे हैं। दस जून को वह लोकतांत्रिक रूप से निर्वाचित होकर लगातार सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री पद पर रहने वाले देश के पहले राजनेता बन जाएंगे। अभी देश के पहले प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू के नाम यह उपलब्धि है। इस मामले में मोदी, इंदिरा गांधी के कार्यकाल के आंकड़े को पहले ही पार कर चुके हैं।

नरेंद्र मोदी ने 26 मई, 2014 को प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। वह सत्ता में लगातार 12 साल पूरे कर चुके हैं। मोदी दस जून को प्रधानमंत्री पद पर 4399 दिनों का कार्यकाल पूरा कर लेंगे। इससे पहले जवाहरलाल नेहरू ने अपना पहला लोकसभा चुनाव जीतने के बाद 13 मई, 1952 को प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी। उन्होंने अपने कार्यकाल के अंतिम दिन (निधन तक) 27 मई, 1964 तक इस पद पर निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में लगातार 4398 दिन काम किया था।

इंदिरा गांधी का 4077 दिन का रिकॉर्ड था। इंदिरा गांधी 24 जनवरी, 1966 से 24 मार्च 1977 तक 11 साल और दो माह लगातार प्रधानमंत्री रहीं। हालांकि, वह 14 जनवरी, 1980 से 31 अक्तूबर, 1984 तक फिर प्रधानमंत्री रहीं। हालांकि, वह 14 जनवरी, 1980 से 31 अक्तूबर, 1984 तक फिर देश की प्रधानमंत्री रहीं।

राजनीतिक उपलब्धियां
मोदी पहले ऐसे गैर-कांग्रेसी प्रधानमंत्री हैं, जिन्होंने लगातार दो पूर्ण बहुमत वाले कार्यकाल पूरे किए। वह नेहरू के बाद पहले ऐसे प्रधानमंत्री भी बने जिन्होंने सत्ता में रहते हुए लगातार तीन लोकसभा चुनाव जीते हैं। नेहरू उस दौर में लगातार तीन बार चुनाव जीते जब देश में केवल एक ही बड़ी राजनीतिक पार्टी (कांग्रेस) का दबदबा था। मोदी ने 2024 में लगातार तीसरी बार जीत हासिल की।

वैश्विक जुड़ाव बढ़ा
नेहरू ने अपने जीवनकाल में तीन विदेशी संसदों को संबोधित किया, जबकि प्रधानमंत्री मोदी ने अब तक 19 विदेशी संसदों को संबोधित किया है। यह भारत के बढ़े हुए वैश्विक जुड़ाव और कूटनीतिक पहुंच को दर्शाता है।

संकट में कुशल नेतृत्व
नरेंद्र मोदी संकट के इस आधुनिक दौर के नेता हैं। कोविड महामारी, वैश्विक संघर्ष, आतंकवाद, आर्थिक झटके और भू-राजनीतिक संतुलन जैसी चुनौतियों में उनके नेतृत्व को देश ही नहीं, दुनिया ने सराहा है।

‘अंत्योदय’ तक पहुंच
मोदी सरकार ने ऐसी योजनाएं और बुनियादी सुविधाएं तैयार की हैं कि वे देश के हर नागरिक, विशेषकर समाज की कतार में खड़े अंतिम व्यक्ति (अंत्योदय) तक पहुंच सकें। जो चीजें कभी विलासिता (हवाई यात्रा, हाईस्पीड ट्रेनें, एक्सप्रेसवे) मानी जाती थीं, वे आज आम भारतीय जीवन का एक सामान्य हिस्सा बन चुकी हैं।

विदेशी सम्मान भी ज्यादा
प्रधानमंत्री के तौर पर जवाहर लाल नेहरू को अपने कार्यकाल के दौरान दो विदेशी राजकीय सम्मान मिले थे। इसकी तुलना में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को अपने कार्यकाल में दुनिया भर के देशों से 30 अंतरराष्ट्रीय और सर्वोच्च सम्मान प्राप्त हुए हैं।

पहली बार बिना चुनाव के पीएम बने थे नेहरू
जवाहरलाल नेहरू 15 अगस्त,1947 को ही देश के प्रधानमंत्री बन गए थे, लेकिन संविधान बनने के बाद देश का पहला आम चुनाव 1952 में पूरा हुआ था और उसके बाद नेहरू ने विधिवत रूप से निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में शपथ ली थी। ऐसे में देश के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड अब भी नेहरू के नाम ही रहेगा।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री फडणवीस की पीएम मोदी से मुलाकात, इन मुद्दों पर हुई चर्चा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

एलपीजी की कीमतों में भारी गिरावट से ओएमसी की कमाई पर दबाव, पश्चिम एशिया संकट के बाद बढ़ी लागत ने घटाया मुनाफा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

वैश्विक तनावों के बीच लाल निशान में खुला शेयर बाजार, सेंसेक्स 300 अंक से ज्यादा टूटा

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

पीएम तारिक रहमान के भारत दौरे की 50 फीसदी से ज्यादा संभावना, शेख हसीना मुद्दे पर बरतें संयम: जेएनयू प्रोफेसर

राष्ट्रपति और पीएम मोदी ने लखीसराय मंदिर भगदड़ को लेकर जताया गहरा शोक, पीड़ित परिवारों के प्रति व्यक्त की संवेदनाएं

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

सावन माह में विशेष: बैद्यनाथ ज्योतिर्लिंग, यहां भगवान शिव की पूजा एक दिव्य चिकित्सक के रूप में होती है

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

नीति आयोग का बड़ा अनुमान, 2035 तक भारत बन सकता है 50 अरब डॉलर का टेलीकॉम उपकरण निर्यात केंद्र

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, कहा- सामूहिक संकल्प और एकता से ही देश बढ़ेगा आगे

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद