Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

चंडीगढ़

“जीएसटी: विकसित भारत के लिए एक महत्वपूर्ण संचालक ”: विशेषज्ञ

10 जुलाई, 2024 05:25 PM

चंडीगढ़, : पंजाब, चंडीगढ़ और हरियाणा के व्यापार और उद्योग संघ के सदस्यों ने बुधवार को यहां एक निजी होटल, सेक्टर 43 में “जीएसटी- विकसित भारत के लिए एक महत्वपूर्ण संचालक” विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया।

सत्र का उद्घाटन मनोज कुमार श्रीवास्तव आईआरएस, चीफ कमिश्नर सीजीएसटी पंचकूला ने किया। अन्य वरिष्ठ अधिकारी विकास कुमार आईआरएस, प्रिंसिपल कमिश्नर सीजीएसटी लुधियाना; हरदीप बत्रा ,आईआरएस, कमिश्नर ऑडिट लुधियाना; राजन दत्त आईआरएस, कमिश्नर सीजीएसटी पंचकूला; कुमार गौरव धवन, आईआरएस, कमिश्नर, सीजीएसटी जालंधर ने ट्रेड मेंबर्स से बातचीत की, उनकी शिकायतों का समाधान किया और ट्रेड सुझावों को सीबीआईसी के समक्ष रखने का आश्वासन दिया। मनोज कुमार श्रीवास्तव ने पिछले 7 वर्षों में जीएसटी में उनके योगदान के लिए ट्रेड मेंबर्स और अधिकारियों को सम्मानित किया।

मुख्य वक्ता के रूप में सीएस संजय मल्होत्रा, प्रख्यात इनडायरेक्ट टैक्स विशेषज्ञ ने जीएसटी में हाल ही में किए गए संशोधनों, सीबीआईसी द्वारा जारी किए गए सरक्यूलर्स और 53 वीं जीएसटी कॉउंसिल की बैठक की सिफारिशों से सदस्यों को अवगत कराया, जिसमें “जीएसटी- विकसित भारत के लिए एक महत्वपूर्ण संचालक” के रोडमैप पर प्रकाश डाला गया। उन्होंने फर्जी चालान और कर चोरी से निपटने के लिए जीएसटी कॉउंसिल द्वारा लगाए गए अनुपालन और नियंत्रण को सुनिश्चित करने पर ध्यान केंद्रित किया। उन्होंने जीएसटी कमिश्नरेएट लुधियाना और पंचकूला द्वारा किए गए “शिकायत और प्रतिक्रिया सत्र” की पहल की सराहना की।

रितिका मल्होत्रा ने ट्रेड मेंबर्स के साथ "पिछले 7 वर्षों में जीएसटी की यात्रा" साझा की, जिसमें लाभ, परेशानी, सबसे अधिक मुकदमेबाजी वाले मुद्दे और आगे के कर सुधारों के लिए सुझावों पर ध्यान केंद्रित किया।

व्यापार जगत के सदस्य संजीव अग्रवाल, एमडी- स्कॉटडिल; सीएस अर्जुन त्यागी - रीजनल कॉउंसिल मेंबर आईसीएसआई; पवन पाहवा, पीएचडीसीसीआई भी उपस्थित थे और उन्होंने जीएसटी- विकसित भारत के लिए एक महत्वपूर्ण संचालक पर अपने विचार साझा किए।

युवा मॉडरेटर सुश्री कंवलप्रीत कौर और रितिका मल्होत्रा ने सीजीएसटी कार्यालय से सदस्य और उद्योग जुड़े सदस्यों का गर्मजोशी से स्वागत किया है क्योंकि अधिकारियों ने हमेशा व्यापार द्वारा दिए गए सुझावों को लागू करने का समर्थन किया है।

Have something to say? Post your comment

और चंडीगढ़ खबरें

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

पंजाब विश्वविद्यालय, चंडीगढ़ में त्रिभाषी ए.आई.-एम.एल. शब्दावली पर विशेषज्ञ सलाहकार समिति की बैठक शुरू हुई

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ कैरम एसोसिएशन चुनाव: बैरी फ्रांसिस अध्यक्ष और महेश सेखरी महासचिव पुनः निर्वाचित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

चंडीगढ़ में मौसम का यू-टर्न: दिन में छाया अंधेरा, आंधी-बारिश से जनजीवन प्रभावित

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

“सेवा, समर्पण और समाज कल्याण का संकल्प: भारतीय एकता मंच की पहल, प्रशासन से जनहित में ठोस कदम उठाने की अपील”

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

तिब्बत की आज़ादी की मांग तेज, ‘ब्लैक हैट पदयात्रा’ चंडीगढ़ पहुंची, चीन के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

चंडीगढ़ : पंजाब भाजपा दफ्तर पर ग्रेनेड हमले का विदेशी कनेक्शन बेनकाब, 5 आतंकी गिरफ्तार, ISI की बड़ी साजिश का पर्दाफाश

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा

चंडीगढ़ में भाजपा ऑफिस के बाहर ब्लास्ट मामले पुलिस सख्त, दो आरोपियों को पकड़ा

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, पंजाब के कई जिला में बारिश का अलर्ट

चंडीगढ़ में हल्की बूंदाबांदी से सुहावना हुआ मौसम, पंजाब के कई जिला में बारिश का अलर्ट

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

राम दरबार क्षेत्र में कूड़े का अंबार, गैस गोदामों के पास बढ़ा बड़ा हादसे का खतरा

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका

पंजाब यूनिवर्सिटी में छात्र नेता को धमकाने के लिए चलाई गईं गोलियां, गैंगवार की आशंका