Tuesday, September 08, 2026
BREAKING
प्रशांत महासागर में ड्रग तस्करों पर अमेरिका की बड़ी कार्रवाई, आपूर्ति जहाज समुद्र में डुबोया रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का श्रीलंका दौरा, द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर होगा संवाद भारत-स्वीडन के बीच AI साझेदारी को बढ़ावा, Industrial AI और Trusted Data पर फोकस ग्रामीण एलपीजी उपभोक्ताओं में केवल 47% को मिलती है घर तक डिलीवरी: CEEW ‘विवेकी और कुशल व्यक्ति को किसी भी विषय के सारतत्व को ग्रहण करना चाहिए’, पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार, 25 से 36 डिग्री के बीच रहेगा तापमान महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के बिना भारत एक विकसित राष्ट्र के रूप में आगे नहीं बढ़ सकता: लोकसभा अध्यक्ष विश्व साक्षरता दिवस पर सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं भूपेन हजारिका की जयंती पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनकी रचनाएं देती हैं मानवता का संदेश पूर्वोत्तर भारत से इंडिगो की पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान, 27 अक्टूबर से गुवाहाटी-बैंकॉक के बीच शुरू होगी सीधी सेवा

राष्ट्रीय

‘विवेकी और कुशल व्यक्ति को किसी भी विषय के सारतत्व को ग्रहण करना चाहिए’, पीएम मोदी ने साझा किया सुभाषित

08 सितंबर, 2026 03:41 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से आज मंगलवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर संस्कृत का सुभाषित शेयर किया गया। पीएम की ओर से श्रीमद्भागवतपुराणम् के एकादश स्कंध के अध्याय 8 का 10वां श्लोक साझा किया गया है।

मनुष्य को हर स्रोत से ज्ञान का श्रेष्ठ और उपयोगी अंश आत्मसात करना चाहिए
श्रीमद्भागवतपुराणम् के एकादश स्कंध अध्याय 8, श्लोक 10 कहता है, “अणुभ्यश्च महद्भ्यश्च शास्त्रेभ्यः कुशलो नरः। सर्वतः सारमादद्यात् पुष्पेभ्य इव षट्पदः॥” जिसका हिंदी में अर्थ है कि विवेकी और कुशल व्यक्ति को छोटे-बड़े सभी शास्त्रों से, चाहे वे किसी भी विषय के हों, उपयोगी सारतत्व को ग्रहण करना चाहिए। जैसे भौंरा विभिन्न पुष्पों से केवल उनके मधुरस का सार ग्रहण करता है, वैसे ही मनुष्य को भी हर स्रोत से ज्ञान का श्रेष्ठ और उपयोगी अंश आत्मसात करना चाहिए।

दत्तात्रेय जी बताते हैं कि उन्होंने प्रकृति से 24 गुरु बनाए हैं
‘अवधूत गीता’ (उद्धव गीता) प्रसंग से है। यहां यदुराज से बात करते हुए अवधूत ब्राह्मण (दत्तात्रेय जी) बताते हैं कि उन्होंने प्रकृति से 24 गुरु बनाए हैं। यह श्लोक उनके ‘मधुकर’ (भौंरा) गुरु से सीखी गई शिक्षा को दर्शाता है। इस श्लोक के माध्यम से दत्तात्रेय जी बताते हैं कि संसार में ज्ञान का भंडार असीमित है और शास्त्र भी अनगिनत हैं। एक साधारण मनुष्य के लिए सभी शास्त्रों को पूरी तरह पढ़ना और समझना असंभव है। बुद्धिमान व्यक्ति वह है जो ज्ञान के विस्तार में उलझने के बजाय, उसके मुख्य संदेश (सार) को पकड़ लेता है। जैसे भौंरा पूरे पौधे या पत्तों को नहीं ढोता बल्कि सिर्फ फूल का रस लेता है।

लोग भगवान की भक्ति या आत्मज्ञान के मूल लक्ष्य को भूल जाते हैं
दत्तात्रेय जी बताते हैं कि ज्ञान कहीं से भी मिले, चाहे वह कोई बहुत छोटा ग्रंथ हो या कोई महान उपनिषद, चाहे वह कोई साधारण व्यक्ति हो या कोई बड़ा विद्वान, यदि उसमें कोई सत्य या काम की बात है, तो उसे तुरंत स्वीकार कर लेना चाहिए। वे आगे कहते हैं कि कई बार लोग शास्त्रों के कड़े नियमों, व्याकरण और मत-मतांतरों के विवाद में ही उलझकर रह जाते हैं और भगवान की भक्ति या आत्मज्ञान के मूल लक्ष्य को भूल जाते हैं। यह श्लोक सिखाता है कि हमें विवादों को छोड़कर केवल उस ज्ञान पर ध्यान देना चाहिए जो हमारे जीवन को उन्नत बनाए।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का श्रीलंका दौरा, द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर होगा संवाद

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह का श्रीलंका दौरा, द्विपक्षीय और क्षेत्रीय मुद्दों पर होगा संवाद

भारत-स्वीडन के बीच AI साझेदारी को बढ़ावा, Industrial AI और Trusted Data पर फोकस

भारत-स्वीडन के बीच AI साझेदारी को बढ़ावा, Industrial AI और Trusted Data पर फोकस

ग्रामीण एलपीजी उपभोक्ताओं में केवल 47% को मिलती है घर तक डिलीवरी: CEEW

ग्रामीण एलपीजी उपभोक्ताओं में केवल 47% को मिलती है घर तक डिलीवरी: CEEW

दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार, 25 से 36 डिग्री के बीच रहेगा तापमान

दिल्ली-एनसीआर में बारिश के आसार, 25 से 36 डिग्री के बीच रहेगा तापमान

महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के बिना भारत एक विकसित राष्ट्र के रूप में आगे नहीं बढ़ सकता: लोकसभा अध्यक्ष

महिलाओं के आर्थिक और सामाजिक सशक्तिकरण के बिना भारत एक विकसित राष्ट्र के रूप में आगे नहीं बढ़ सकता: लोकसभा अध्यक्ष

विश्व साक्षरता दिवस पर सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

विश्व साक्षरता दिवस पर सीएम योगी समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

भूपेन हजारिका की जयंती पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनकी रचनाएं देती हैं मानवता का संदेश

भूपेन हजारिका की जयंती पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनकी रचनाएं देती हैं मानवता का संदेश

पूर्वोत्तर भारत से इंडिगो की पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान, 27 अक्टूबर से गुवाहाटी-बैंकॉक के बीच शुरू होगी सीधी सेवा

पूर्वोत्तर भारत से इंडिगो की पहली अंतरराष्ट्रीय उड़ान, 27 अक्टूबर से गुवाहाटी-बैंकॉक के बीच शुरू होगी सीधी सेवा

पीएम मोदी आज गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर, विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

पीएम मोदी आज गुजरात और महाराष्ट्र के दौरे पर, विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में यूपी के 16 शहरों का दबदबा, लखनऊ ने इंदौर को पछाड़कर हासिल किया पहला स्थान

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण 2026 में यूपी के 16 शहरों का दबदबा, लखनऊ ने इंदौर को पछाड़कर हासिल किया पहला स्थान