Thursday, October 01, 2026
BREAKING
• Asian Games 2026: भारतीय हॉकी टीम ने फाइनल में जगह बनाई, पाकिस्तान को 4-3 से दी मात • ‘सरकार माई-बाप नहीं, नागरिक देवो भव है यूपीएससी के नए दौर का मंत्र : पीएम मोदी • प्रधानमंत्री मोदी ने पायलट स्मित मच्छार के परिवार से की बात, मदद का भरोसा • भारत दौरे पर आएंगे पोलैंड के पीएम डोनाल्ड टस्क, 100 बड़ी कंपनियों का प्रतिनिधिमंडल भी होगा साथ • तमिलनाडु में बांधों का जलस्तर गिरकर 34 प्रतिशत पहुंचा, पेयजल संकट की चिंता बढ़ी • अफगानिस्तान में 5.3 तीव्रता के भूकंप से दहशत, इस साल कई बार कांपी धरती • दिल्ली की हवा में सुधार, सितंबर में पांच साल का सबसे कम औसत AQI • अफगानिस्तान में पाकिस्तान के हवाई हमले, लगभग 9 नागरिकों की मौत • भारत ब्राजील का बेहद महत्वपूर्ण व्यापारिक साझेदार: मंत्री मार्सियो रोजा • ‘भोजन सुरक्षा और सहयोग का माध्यम बना रहे’, G20 में भारत का स्पष्ट संदेश

राष्ट्रीय

‘भारत को स्मित मच्छार पर गर्व’, PM मोदी ने फ्लाईदुबई के पायलट की बहादुरी को सराहा

01 अक्टूबर, 2026 03:11 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ की है। फ्लाईदुबई की फ्लाइट के दौरान पायलट पर हमला हुआ था, लेकिन इसके बावजूद स्मित यात्रियों और क्रू की सुरक्षा सुनिश्चित करने के अपने इरादे से पीछे नहीं हटे। प्रधानमंत्री ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर पोस्‍ट किया, ”कैप्टन स्मित मच्छार एक हीरो हैं। बेहद गंभीर खतरे के बीच और खुद बुरी तरह घायल होने के बावजूद उन्होंने जबरदस्त हिम्मत दिखाई और दूसरों की जान बचाने के अपने इरादे से पीछे नहीं हटे। उनकी बहादुरी की वजह से सैकड़ों लोगों की जान बचाई जा सकी और एक बड़ी त्रासदी टल गई।”

उन्होंने पोस्‍ट में आगे ल‍िखा, ”भारत को कैप्टन मच्छार पर गर्व है। उनके जल्द ठीक होने, फिर से पूरी ताकत हासिल करने और अच्छे स्वास्थ्य की कामना करता हूं।” वहीं, इजरायल के प्रधानमंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने भी भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की बहादुरी की तारीफ की। गंभीर रूप से घायल होने के बावजूद कैप्टन मच्छार ने असाधारण हिम्मत दिखाई। इजरायली पीएम बेंजामिन नेतन्याहू ने सोशल मीड‍िया प्‍लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर पोस्‍ट किया, ”भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार की असाधारण बहादुरी को मेरा सलाम।” घायल पायलट को लेकर चिंता जताते हुए नेतन्याहू ने उनके ‘जल्द और पूरी तरह ठीक होने’ की कामना की और उन्हें ‘सच्चा हीरो’ भी बताया।

इजरायली प्रधानमंत्री के मुताबिक, घटना के दौरान कैप्टन मच्छार को चाकू मारा गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गए। इसके बावजूद उन्होंने हमलावर का मुकाबला किया और उसे रोकने की कोशिश की। उन्होंने कॉकपिट का दरवाजा खोला, जिसके बाद यात्रियों और क्रू मेंबर्स ने हमलावर को काबू करने में मदद की। नेतन्याहू ने कहा कि पायलट के इन कदमों से एक बड़ी विमान दुर्घटना टल गई।

उन्होंने कहा क‍ि इजरायली नागरिकों और दूसरे देशों के लोगों समेत 174 लोगों की जान बचाई जा सकी। ये टिप्पणियां ऐसे समय आई हैं जब फ्लाईदुबई की उड़ान एफजेड 1073 में पैदा हुए खतरे को टालने में कैप्टन मच्छार की भूमिका को लेकर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उनकी तारीफ हो रही है। इजरायल के राजदूत रुवेन अजार ने भी भारतीय पायलट के साथ उन यात्रियों और क्रू मेंबर्स की तारीफ की, जिन्होंने खतरे को खत्म करने में मदद की। अजार ने ‘एक्‍स’ पर कहा कि वह कैप्टन मच्छार के ठीक होने के लिए प्रार्थना कर रहे हैं। उन्होंने उन्हें एक अनुभवी और प्रतिभाशाली पायलट बताया।

अजार ने लिखा, “दूसरे देशों के लोगों के साथ मैं भी फ्लाई दुबई की उड़ान एफजेड 1073 के अनुभवी और प्रतिभाशाली भारतीय पायलट कैप्टन स्मित मच्छार के जीवन के लिए प्रार्थना करता हूं। वह एक हीरो हैं।” इजरायली राजदूत ने कहा कि पायलट के साथ-साथ इजरायली और अमीराती यात्रियों तथा क्रू मेंबर्स की हिम्मत की वजह से विमान में सवार लोगों की जान बचाई जा सकी। उन्होंने कहा, “उनकी हिम्मत और दूसरे इजरायली व अमीराती यात्रियों और क्रू मेंबर्स की बहादुरी ने 180 लोगों की जान बचाई।”

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

‘सरकार माई-बाप नहीं, नागरिक देवो भव है यूपीएससी के नए दौर का मंत्र : पीएम मोदी

‘सरकार माई-बाप नहीं, नागरिक देवो भव है यूपीएससी के नए दौर का मंत्र : पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने पायलट स्मित मच्छार के परिवार से की बात, मदद का भरोसा

प्रधानमंत्री मोदी ने पायलट स्मित मच्छार के परिवार से की बात, मदद का भरोसा

तमिलनाडु में बांधों का जलस्तर गिरकर 34 प्रतिशत पहुंचा, पेयजल संकट की चिंता बढ़ी

तमिलनाडु में बांधों का जलस्तर गिरकर 34 प्रतिशत पहुंचा, पेयजल संकट की चिंता बढ़ी

दिल्ली की हवा में सुधार, सितंबर में पांच साल का सबसे कम औसत AQI

दिल्ली की हवा में सुधार, सितंबर में पांच साल का सबसे कम औसत AQI

‘भोजन सुरक्षा और सहयोग का माध्यम बना रहे’, G20 में भारत का स्पष्ट संदेश

‘भोजन सुरक्षा और सहयोग का माध्यम बना रहे’, G20 में भारत का स्पष्ट संदेश

'स्वच्छता ही सेवा' अभियान: दिल्ली में अलग-अलग जगह केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों ने चलाया सफाई अभियान

'स्वच्छता ही सेवा' अभियान: दिल्ली में अलग-अलग जगह केंद्रीय मंत्रियों और सांसदों ने चलाया सफाई अभियान

भारत में पहली बार WCOG का आयोजन, नड्डा बोले- 60 करोड़ से ज्यादा लोगों तक पहुंचा आयुष्मान भारत

भारत में पहली बार WCOG का आयोजन, नड्डा बोले- 60 करोड़ से ज्यादा लोगों तक पहुंचा आयुष्मान भारत

मिल्वौकी में G20 व्यापार वार्ता शुरू, पीयूष गोयल ने किया भारत का प्रतिनिधित्व

मिल्वौकी में G20 व्यापार वार्ता शुरू, पीयूष गोयल ने किया भारत का प्रतिनिधित्व

गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद स्नैचर गिरफ्तार, तमंचा और चोरी की बाइक बरामद

गाजियाबाद में पुलिस मुठभेड़ के बाद स्नैचर गिरफ्तार, तमंचा और चोरी की बाइक बरामद

एमआईईटी मेरठ में यूपीराइज 2026 का आयोजन, युवाओं ने नवाचार और उद्यमिता के दिखाए आइडिया

एमआईईटी मेरठ में यूपीराइज 2026 का आयोजन, युवाओं ने नवाचार और उद्यमिता के दिखाए आइडिया