Monday, August 17, 2026
BREAKING
पंजाब में भाजपा की सरकार बनने पर नशा बेचने वालों को बाहर करेंगे : नायब सिंह सैनी तीज का त्योहार हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और पहचान का प्रतीक : संध्या जैन जीवन कुंडू हत्याकांड की निष्पक्ष जांच हो, पीड़ितों पर दमन बंद करे सरकार : कुमारी सैलजा अंग्रेजों से भी ज्यादा अत्याचार कर रही भाजपा सरकार : दुष्यंत चौटाला शहीद स्मारक के उद्घाटन के बाद यहां हर 15 अगस्त और 26 जनवरी को शाम के समय कार्यक्रम होंगे : अनिल विज हरियाणा में सफाई और फायर कर्मचारियों का आंदोलन उग्र, मांगों पर सरकार से नहीं बनी बात... Sonipat में रील के चक्कर में हवालात पहुंचे 8 युवक, स्वतंत्रता दिवस पर किया कांड...जानिए ऐसे कौन सी पोस्ट की शेयर किसानों और सरकार के बीच बातचीत शुरु, दिल्ली कूच को लेकर हरियाणा पुलिस ने खनोरी बार्डर किया हुआ सील मां बनने से पहले सामंथा रुथ प्रभु ने लिया नया जिम्मा, 'सेलिब्रिटी मास्टरशेफ तमिल' को करेंगी होस्ट ट्रोलिंग को अब दिल पर नहीं लेतीं, सफलता की कहानी का हिस्सा मानती हूं : नीति टेलर

राष्ट्रीय

‘फास्ट पेट्रोल वेसल’ सेशेल्‍स की समुद्री सुरक्षा मजबूती की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम : पीएम मोदी

28 जून, 2026 12:58 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि फास्ट पेट्रोल वेसल लेस्पवार (Fast Patrol Vessel Lespwar) सेशेल्स कोस्ट गार्ड को सौंपना दोनों देशों के बीच रक्षा और समुद्री सुरक्षा के क्षेत्र में बढ़ती साझेदारी का एक और अहम कदम है।

पीएम मोदी ने शनिवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्‍स’ पर पोस्‍ट करते हुए लिखा, “मैंने राष्ट्रपति डॉ. पैट्रिक हर्मिनी के साथ सेशेल्स कोस्ट गार्ड बेस पर फास्ट पेट्रोल वेसल लेस्पवार, एम्बुलेंस और एसडीएफ (सेशेल्स डिफेंस फोर्स) के लिए यूटिलिटी वाहनों के हस्तांतरण समारोह में हिस्सा लिया।” उन्होंने कहा, “फास्ट पेट्रोल वेसल लेस्पवार को सेशेल्स कोस्ट गार्ड को सौंपना भारत और सेशेल्स के बीच रक्षा और समुद्री सुरक्षा सहयोग को और मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। यह उन कई पहलों में से एक है, जिनके जरिए भारत लगातार सेशेल्स की सुरक्षा जरूरतों को पूरा करने में उसका साथ दे रहा है।”

आपको बता दें, भारत में बने इस फास्ट पेट्रोल वेसल के साथ-साथ प्रधानमंत्री मोदी ने सेशेल्स को छह एम्बुलेंस, दस यूटिलिटी वाहन, और पांच लेजर रेडियल नावें भी सौंपीं। इनका मकसद सेशेल्स की समुद्री निगरानी और उसके विशेष आर्थिक क्षेत्र (ईईजेड) की सुरक्षा को और मजबूत करना है। पीएम मोदी ने कहा, “भारत को इस बात पर गर्व है कि वह सेशेल्स का एक भरोसेमंद साथी बनकर हर कदम पर उसके साथ खड़ा है। हम दोनों देशों की दोस्ती को और मजबूत करने और समुद्री क्षमताओं को बढ़ाने के लिए मिलकर काम करते रहेंगे।”

प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को सेशेल्स के राष्ट्रीय दिवस की स्वर्ण जयंती समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर शामिल होने और दोनों देशों के बीच सहयोग को और मजबूत करने के लिए वहां पहुंचे। सेशेल्स का राष्ट्रीय दिवस (National Day) हर साल 29 जून को मनाया जाता है। 1976 में इसी दिन सेशेल्स को स्वतंत्रता मिली थी, और इस वर्ष (2026 में) देश अपनी स्वतंत्रता की स्वर्ण जयंती (50वीं वर्षगांठ) मना रहा है।

पीएम मोदी की सेशेल्स की दूसरी सरकारी यात्रा है। इससे पहले इसी साल राष्ट्रपति पैट्रिक हर्मिनी भारत की सरकारी यात्रा पर आए थे।

पीएम मोदी के दौरे से पहले सेशेल्स के राष्ट्रपति कार्यालय ने कहा, “भारत, सेशेल्स का सबसे करीबी और भरोसेमंद विकास साझेदारों में से एक है। भारत ने बुनियादी ढांचे, स्वास्थ्य, शिक्षा और कई सामुदायिक विकास परियोजनाओं में लगातार सहयोग दिया है। साथ ही दोनों देश हिंद महासागर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और स्थिरता बनाए रखने के लिए मिलकर काम कर रहे हैं।”

राष्ट्रपति कार्यालय ने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का यह दौरा भारत और सेशेल्स के बीच लंबे समय से चली आ रही दोस्ती और मजबूत साझेदारी का प्रतीक है। दोनों देशों के बीच 1976 में सेशेल्स की आजादी के बाद से राजनयिक संबंध बने हुए हैं।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

केंद्र ने रिफाइनरियों और उत्पादकों के लिए एलपीजी उत्पादन लक्ष्य तय किए, आपूर्ति संबंधी जोखिम को कम करने में मिलेगी मदद

ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

ब्राह्मण चेहरों के अभाव में बसपा 2027 में कैसे साधेगी सोशल इंजीनियरिंग का फॉर्मूला?

वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

वोट बैंक के लालच में कांग्रेस ने वंदे मातरम को भुला दिया था, देश माफ नहीं करेगा : अमित शाह

देशवासियों को प्रेरणा देता है वीरांगनाओं का त्याग और बलिदान, रानी अवंती बाई महान क्रांतिकारी : सीएम योगी

देशवासियों को प्रेरणा देता है वीरांगनाओं का त्याग और बलिदान, रानी अवंती बाई महान क्रांतिकारी : सीएम योगी

‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प

‎बिहार : श्रावणी मेले में कांवरियों का सहारा बनी ‘जीविका दीदी की रसोई’, शुद्ध भोजन के साथ सेवा का संकल्प

सीएम भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर

सीएम भूपेंद्र पटेल वाइब्रेंट गुजरात ग्लोबल समिट के लिए अमेरिका और कनाडा के दौरे पर

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

संयुक्त सीएसआईआर-यूजीसी नेट उत्तर कुंजी जारी, 18 अगस्त तक आपत्ति दर्ज कराने का मौका

सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार

सेना के सहयोग से वीर नारियों के लिए नई राह, एविएशन सेक्टर में रोजगार

स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं

स्वामी रामकृष्ण परमहंस की पुण्यतिथि पर नेताओं ने किया नमन, कहा- उनके विचार सदैव मार्गदर्शक हैं

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह

हिन्दुस्तान जिंक के प्रधान कार्यालय सहित सभी इकाईयों हर्षोल्लास से मनाया गया स्वतंत्रता समारोह