Friday, June 06, 2025
BREAKING
ब्रेकिंग : सोहन सिंह ठंडल ने BJP छोड़कर SAD में की वापसी, सुखबीर सिंह बादल ने किया स्वागत Himachal News: मुख्यमंत्री ने विश्व पर्यावरण दिवस पर साइकिल रन को झंडी दिखाकर किया रवाना सानों के शोषण में लगी हैै भाजपा डबल इंजन की सरकार: सैलजा; फसल की एमएसपी नहीं तो दूसरी ओर डीएपी खाद की कालाबाजारी जोरो पर बेंगलुरु भगदड़ः BCCI को नहीं थी कार्यक्रम की जानकारी, सरकार दे जवाबः IPL चेयरमैन पंजाब के 2 बिल्डरों को RERA ने भेजा नोटिस, जानें पूरा मामला नई दिल्लीः कोरोना वायरस से 5 माह के नवजात की मौत हिमाचल में मानसून से पहले भरने लगे डैम पंजाब सरकार ने किया बड़ा ऐलान, किसानों को मिलेगा तगड़ा मुआवज़ा द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान पहुंचे पंजाब, किसानों की समस्याओं का समाधान करने का लिया संकल्प ईद-उल-जुहा (बकरीद) पर्व के मद्देनज़र हरियाणा पुलिस ने जारी किए कानून-व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश

दुनिया

‘पाकिस्तान भीख के पैसे से फैलाता है आतंकवाद, भारत को कुचलना आता है’

02 जून, 2025 12:36 PM

भारतीय संसदीय सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने पूर्व केंद्रीय मंत्री और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सांसद रविशंकर प्रसाद के नेतृत्व में यहां पाकिस्तान के चेहरे को बेनकाब किया। लंदन के इंडिया हाउस में रविवार को भारतीय प्रवासियों से मुलाकात में भाजपा सांसद गुलाम अली खटाना ने कहा कि पाकिस्तान एक तरफ भीख मांगता है और दूसरी तरफ आतंकवाद फैलाता है। भारत आतंकवाद को कुचलना जानता है और इसके लिए किसी की मध्यस्थता की जरूरत नहीं है। 

अलग-अलग देशों में हमारे साथी दे रहे हैं यह संदेश 

उन्होंने कहा कि अलग-अलग देशों में हमारे साथी यह संदेश दे रहे हैं। आप (भारतीय प्रवासी) लोग हमारे राजदूत हैं। हम लड़ाई करेंगे। भारतीय सेना वहां लड़ेगी। हमें कूटनीतिक लड़ाई लड़नी है। सोशल मीडिया की लड़ाई लड़नी है। उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 के निरस्त होने के बाद कश्मीर में लोकतांत्रिक भागीदारी बढ़ने से पाकिस्तान परेशान है। इसीलिए उसने पहलगाम में आतंकी हमला कराया। भारत ने जब ऑपरेशन सिंदूर से जवाब दिया तो दुनिया में पाखंड फैला रहा है।

आज भारत का संदेश स्पष्ट है कि वह कभी पीछे नहीं हटेगा

इस प्रतिनिधमंडल के वरिष्ठ सदस्य पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ पत्रकार एमजे अकबर ने कहा कि अहिंसा के पुजारी गांधी जी ने कहा था कि आतंकवाद के खिलाफ अहिंसा नहीं उसका मजबूती से मुकाबला होना चाहिए। भारत आज बापू के बताए रास्ते पर चल रहा है। आज भारत का संदेश स्पष्ट है कि वह कभी पीछे नहीं हटेगा। 

पाकिस्तान का निर्माण इसलिए हुआ क्योंकि भारत ने गृहयुद्ध नहीं बल्कि शांति का रास्ता चुना

भाजपा सांसद दग्गुबाती पुरंदेश्वरी ने कहा कि भारत जिम्मेदार राष्ट्र है। उसने कभी किसी दूसरे देश के खिलाफ हथियार नहीं उठाए हैं। पुरंदेश्वरी ने कहा कि पहलगाम में एक महिला ने आतंकवादी से विनती की कि तुमने मेरे पति को मार दिया है, अब मुझे भी मार दो, तो जवाब मिला – ”हम तुम्हें नहीं मारेंगे, जाओ मोदी को बताओ’। उन्होंने कहा कि इसके बाद दुनिया ने देखा कि पाकिस्तान में क्या हुआ। इस अवसर पर भाजपा सांसद समिक भट्टाचार्य ने कहा कि पाकिस्तान को याद रखना चाहिए कि उसका निर्माण इसलिए हुआ क्योंकि भारत ने गृहयुद्ध नहीं बल्कि शांति का रास्ता चुना। शिवसेना (यूबीटी) सांसद प्रियंका चतुर्वेदी ने पाकिस्तान पर आतंकवाद को समर्थन देने का आरोप लगाया। उन्होंने याद दिलाया कि कैसे 9/11 हमले का मास्टरमाइंड ओसामा बिन लादेन पाकिस्तान में छिपा हुआ था।

लाइबेरिया आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में भारत के साथ

भारत का एक प्रतिनिधिमंडल मोनरोविया (लाइबेरिया) पहुंचा है। यहां भाजपा नेता एसएस अहलूवालिया ने कहा कि पाकिस्तान सोचता है कि इस्लामी दुनिया उनके साथ खड़ी होगी। हमने यूएई से कहा कि पाकिस्तान आतंकवाद फैलाने के लिए कुरान और धर्म का इस्तेमाल करता है। उसका कुछ उपाय कीजिए। यूएई ने स्वीकार किया कि पाकिस्तान धर्म का दुरुपयोग कर रहा है। प्रतिनिधिमंडल के दूसरे सदस्य बीजद सांसद सस्मित पात्रा ने कहा कि 22 अप्रैल को पहलगाम में आतंकी हमला हुआ था। आतंकियों ने लोगों का धर्म पूछकर हत्या की। पाकिस्तान जब तमाशबीन बना रहा तो भारत ने 6 और 7 मई की मध्य रात पाकिस्तान में नौ आतंकी ठिकानों को तहस-नहस कर दी। भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज ने कहा कि लाइबेरिया हमारा पुराना मित्र है। व संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य के लिए चुनाव लड़ेगा। ऐसा लगता है कि डीआर कांगो और लाइबेरिया दोनों ही अस्थायी सदस्यों की सीटें जीतेंगे। एक अच्छे मित्र के रूप में लाइबेरिया आतंकवाद के खिलाफ वैश्विक लड़ाई में भारत के साथ खड़ा रहेगा।

मैड्रिड (स्पेन) में भाजपा नेता कैप्टन बृजेश चौटा ने कहा कि भारत पिछले कई सालों से पाकिस्तान प्रायोजित आतंकवाद को झेल रहा है। पहलगाम में जो हुआ, उसने धैर्य का बांध तोड़ दिया। यूरोपीय संघ में भारत के पूर्व राजदूत मंजीव सिंह पुरी ने कहा कि आतंकवाद के भूगोल में पाकिस्तान बहुत बड़ा देश है। उसे दुनिया ने लगातार पहचाना है, चाहे आप 9/11 को लें, या फिर कोई भी बड़ी वैश्विक कार्रवाई को, प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से पाकिस्तान का हाथ हमेशा रहा है। 

 
 

Have something to say? Post your comment

और दुनिया खबरें

ईरान समेत इन 12 देशों के नागरिकों की अमरीका में ‘नो एंट्री’, ट्रंप ने जारी किया आदेश

ईरान समेत इन 12 देशों के नागरिकों की अमरीका में ‘नो एंट्री’, ट्रंप ने जारी किया आदेश

इजरायल ने गाजा निवासियों को उत्तर की ओर न जाने की दी चेतावनी

इजरायल ने गाजा निवासियों को उत्तर की ओर न जाने की दी चेतावनी

एलन मस्क के पिता और बहन पहुंचे अयोध्या, रामलला के करेंगे दर्शन

एलन मस्क के पिता और बहन पहुंचे अयोध्या, रामलला के करेंगे दर्शन

पाकिस्तान ने स्वीकारा, भारत ने मारा बहुत ज्यादा, बताया कम, 20 नहीं, 28 ठिकानों पर मचाई है तबाही

पाकिस्तान ने स्वीकारा, भारत ने मारा बहुत ज्यादा, बताया कम, 20 नहीं, 28 ठिकानों पर मचाई है तबाही

US उपराष्ट्रपति की पत्नी उषा वेंस बोलीं-भारत में PM मोदी से मिलते ही बच्चों ने कहा-

US उपराष्ट्रपति की पत्नी उषा वेंस बोलीं-भारत में PM मोदी से मिलते ही बच्चों ने कहा-"ये तो हमारे दादा हैं"

Russias S-400 Fail: जिस S-400 से भारत ने पाक को रोका, वही रूस में हुआ फेल, पुतिन को पड़ी India के Akash की ताकत की जरूरत

Russias S-400 Fail: जिस S-400 से भारत ने पाक को रोका, वही रूस में हुआ फेल, पुतिन को पड़ी India के Akash की ताकत की जरूरत

राजस्व में मजबूती: मई में जीएसटी कलेक्शन 2.01 लाख करोड़, लगातार दूसरी बार पार किया दो लाख करोड़ का आंकड़ा

राजस्व में मजबूती: मई में जीएसटी कलेक्शन 2.01 लाख करोड़, लगातार दूसरी बार पार किया दो लाख करोड़ का आंकड़ा

पीएम मोदी एडीबी के अध्यक्ष मसातो कांडा से मिले, इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए 10 अरब डॉलर देने का किया वादा

पीएम मोदी एडीबी के अध्यक्ष मसातो कांडा से मिले, इन्फ्रास्ट्रक्चर के लिए 10 अरब डॉलर देने का किया वादा

सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने मलेशिया में नेताजी सुभाष चंद्र बोस और स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि दी

सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल ने मलेशिया में नेताजी सुभाष चंद्र बोस और स्वामी विवेकानंद को श्रद्धांजलि दी

पीएम मोदी आज नई दिल्ली में पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना पलासिओस से करेंगे वार्ता

पीएम मोदी आज नई दिल्ली में पराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना पलासिओस से करेंगे वार्ता