Thursday, July 09, 2026
BREAKING
E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश सतलुज फिल्म पर बैन को लेकर भड़के सिख नेता बोले- केरला स्टोरी, कश्मीर फाइल्स चल सकती हैं तो सतलुज क्यों नहीं? 'सतलुज' फिल्म को ओटीटी प्लेटफॉर्म हटाए जाने पर पंजाब में विरोध, दोबारा रिलीज की उठाई मांग पंजाब कांग्रेस में गुटबाजी से बघेल का इनकार, बोले- 'पार्टी एक है, कोई धड़ा नहीं', रंधावा और चन्नी पर भी दिया जवाब केवल सिंह ढिल्लों का केजरीवाल पर हमला, कहा- रामायण का ज्ञान नहीं और धर्म का पाठ पढ़ा रहे पंजाब कांग्रेस के विधायक परगट सिंह बोले- 'फिल्म सतलुज पर रोक ठीक नहीं', भाजपा और 'आप' पर साधा निशाना हरियाणा कांग्रेस मुख्यालय में कांग्रेस प्रभारी संजय दत्त का कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, संगठनात्मक मजबूती पर दिया जोर IDFC First Bank घोटाला : सीबीआई ने हरियाणा श्रम कल्याण बोर्ड के दो अधिकारियों को किया गिरफ्तार

राष्ट्रीय

‘दुख की घड़ी में हैं भारत के साथ’, अहमदाबाद में हुए विमान हादसे पर दुनिया भर के नेताओं ने जताया शोक

13 जून, 2025 02:07 PM

गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुए विमान हादसे ने पूरी दुनिया को झकझोर कर रख दिया है। दक्षिण अफ्रीका के राष्ट्रपति सिरिल रामफोसा और इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी सहित कई देशों के राष्ट्राध्यक्षों ने शोक व्यक्त किया है।

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर रामफोसा ने लिखा, “दक्षिण अफ्रीका की संवेदनाएं भारत, ब्रिटेन, पुर्तगाल और कनाडा की सरकारों और लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अहमदाबाद में आज (गुरुवार को) हुए हृदय विदारक हवाई हादसे में अपने नागरिकों को खो दिया। हम आपके दुख में शामिल हैं और शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं।”

जॉर्जिया मेलोनी ने एक्स पर लिखा, “अहमदाबाद में हुए दुखद विमान हादसे से बहुत दुखी हूं। इटली सरकार और अपनी ओर से मैं पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करती हूं और इस दुख की घड़ी में भारतीय लोगों के साथ अपनी पूरी एकजुटता व्यक्त करती हूं।”

यूरोपियन कमीशन के अध्यक्ष उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने कहा, “भारत से अहमदाबाद में विमान दुर्घटना की दुखद खबर आई है। इस भयानक क्षति के पीड़ित परिवारों और प्रियजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। हम आपके दर्द को साझा करते हैं। यूरोप इस दुख की घड़ी में भारत के लोगों के साथ एकजुटता से खड़ा है।”

वहीं, बांग्लादेश की अंतरिम सरकार के सलाहकार मोहम्मद यूनुस ने भी हादसे पर शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, “अहमदाबाद में 242 यात्रियों को ले जा रहे एयर इंडिया विमान की दुखद दुर्घटना से स्तब्ध हूं। हम सभी शोक संतप्त लोगों और उनके परिवारों के लिए प्रार्थना में शामिल हैं। बांग्लादेश इस कठिन समय में भारत के लोगों और सरकार के साथ एकजुटता में खड़ा है।”

श्रीलंका के राष्ट्रपति अनुरा कुमरा दिसानायके ने कहा, “अहमदाबाद के पास एयर इंडिया की उड़ान एआई171 के दुर्घटनाग्रस्त होने से बहुत दुखी हूं। हम विमान में सवार सभी प्रभावित लोगों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त करते हैं। नागरिक का हताहत होना भी उतना ही दुखद है, जिनमें युवा मेडिकल छात्र भी शामिल हैं, जिनका जीवन और भविष्य इस त्रासदी से प्रभावित हुआ है। इस गहरे दुख की घड़ी में, श्रीलंका के लोग भारत के साथ एकजुटता में खड़े हैं।”

भारत स्थित ईरानी दूतावास में विमान हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गई। दूतावास के बयान में कहा गया, “इस्लामी गणराज्य ईरान यात्री विमान की दुखद दुर्घटना पर अपना गहरा दुख और हार्दिक संवेदना व्यक्त करता है। हम भारत सरकार और भारत के लोगों, विशेष रूप से पीड़ितों के शोक संतप्त परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं और प्रार्थनाएं उनके साथ हैं। हम इस हृदय विदारक घटना में घायल हुए सभी लोगों के शीघ्र और पूर्ण स्वस्थ होने की भी कामना करते हैं। हम दुख की इस घड़ी में भारत के लोगों के साथ खड़े हैं।”

अजरबैजान के विदेश मंत्रालय ने एक्स पर लिखा, “हम भारत के अहमदाबाद में हुए दुखद विमान हादसे से बहुत दुखी हैं। हम प्रभावित परिवारों और प्रियजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं। हम आने वाले दिनों में उनके लिए शक्ति और स्वास्थ्य लाभ की आशा करते हैं।”

गुरुवार को अहमदाबाद से लंदन जा रहा एयर इंडिया का विमान टेक ऑफ करने के कुछ देर बाद ही क्रैश हो गया था। विमान में चालक दल के सदस्यों सहित 242 लोग सवार थे।

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल

E20 पेट्रोल पर अरविंद केजरीवाल ने 29 ऑटो कंपनियों से मांगा जवाब, पुरानी गाड़ियों की सुरक्षा और मुआवजे पर उठाए सवाल

कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर

कुवैत के क्राउन प्रिंस से मिले विदेश मंत्री एस. जयशंकर, द्विपक्षीय संबंध बढ़ाने पर जोर

जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश

जीपीए के जरिए स्टाम्प ड्यूटी चोरी पर दिल्ली सरकार सख्त, सब रजिस्ट्रारों को दस्तावेजों की गहन जांच के निर्देश

Kangra: तेज रफ्तार पर सख्ती नहीं, इसलिए बढ़ रहे सड़क हादसे : शांता

Kangra: तेज रफ्तार पर सख्ती नहीं, इसलिए बढ़ रहे सड़क हादसे : शांता

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

उत्तर प्रदेश: इटावा में ट्रक से टकराई बस, ड्राइवर और कंडक्टर की मौके पर मौ*त, 20 से अधिक यात्री घायल

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

पूर्व विधायक दीप नारायण सिंह यादव के कई ठिकानों पर ईडी की छापेमारी

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

कृषि उद्यमियों को सशक्त बनाने के लिए केंद्रीय कृषि मंत्री ने शुरू की ‘प्रगति’ पहल, 20 लाख किसानों को मिलेगा लाभ

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

उत्तराखंड: चमोली में पहाड़ी से भारी बोल्डर और मलबा गिरा, नंदप्रयाग-नंदानगर मार्ग बंद

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

बारिश से थमी मुंबई की रफ्तार, ऑरेंज अलर्ट जारी; शिक्षण संस्थान बंद, लोकल ट्रेनें देरी से चल रहीं

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति

प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया सुभाषित, बोले- धैर्य किसी राष्ट्र की सबसे बड़ी शक्ति