Wednesday, September 02, 2026
BREAKING
आर्थिक बर्बादी के भंवर में फंसा ईरान, होर्मुज स्‍ट्रेट पर उसका न‍ियंत्रण नहीं: अमेरिकी वित्त मंत्री पाकिस्तान: जेल प्रशासन ने एक बार फिर इमरान खान से बहनों को मिलने नहीं दिया जी20 बैठक के बीच भारत-अमेरिका में बड़ी सहमति, क्रिटिकल मिनरल्स और सप्लाई चेन पर साथ करेंगे काम ईरान को बातचीत की मेज पर लाना मकसद नहीं, बड़े संकट को टालना है: ट्रंप अमेरिकी हमलों के जवाब में ईरान ने शुरू की कार्रवाई, खाड़ी में अमेरिकी ठिकानों को बनाया न‍िशाना एम्स के अध्ययन में चौंकाने वाले आंकड़े: 38.6% वयस्क और 35.4% बच्चे फैटी लिवर से प्रभावित एक पैर पर खड़े होकर करें ये आसान योगासन, शरीर के साथ मन भी रहेगा स्थिर अमेरिका-ईरान के बीच युद्ध शुरू होने से भारतीय शेयर बाजार लाल निशान में खुला; निफ्टी 24,000 के नीचे फिसला चीन ने व्यापार असंतुलन से जुड़े प्रस्तावों पर जी20 की आम सहमति को रोका बिना कीमत बढ़ाए अपडेट हुई Kawasaki Ninja 500, नए मॉडल ईयर के साथ बुकिंग शुरू

राष्ट्रीय

‘जीवन की रक्षा से बढ़कर कोई मूल्यवान उपहार नहीं’, पीएम मोदी ने शेयर किया सुभाषित

02 सितंबर, 2026 12:25 PM

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ओर से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर बुधवार को सुभाषित शेयर किया गया। उन्होंने एक्स पर संस्कृत श्लोक, अभयस्यैव यो दाता तस्यैव सुमहत्फलम् । न हि प्राणसमं दानं त्रिषु लोकेषु विद्यते ॥ साझा किया है।

प्रधानमंत्री मोदी द्वारा साझा किए गए श्लोक का हिंदी अर्थ है, “जो व्यक्ति लोगों के भय को दूर करता है, वह विशेष पुण्य प्राप्त करता है। तीनों लोकों में जीवन की रक्षा से बढ़कर कोई मूल्यवान उपहार नहीं।”

इसके पहले मंगलवार को पीएम मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया था, “यस्य कृत्यं न जानन्ति मन्त्रं वा मन्त्रितं परे। कृतमेवास्य जानन्ति स वै पण्डित उच्यते॥” साझा किया है, जिसका हिंदी अर्थ है कि जिस व्यक्ति के कार्यों, योजनाओं, गोपनीय विचारों और रणनीतियों का ज्ञान दूसरों को तब तक नहीं होता, जब तक कि वे सफलतापूर्वक पूर्ण न हो जाएं, ऐसे संयमी, विवेकी और गंभीर व्यक्ति को ही वास्तव में बुद्धिमान कहा जाता है।

बीते दिन सोमवार को प्रधानमंत्री की ओर से सुभाषित शेयर करते हुए लिखा गया था, “यद् यदेव प्रसक्तं हि वितर्कयति मानवः। अभ्यासात् तेन तेनास्य नतिर्भवति चेतसः।।” इस श्लोक का हिंदी अर्थ है कि मनुष्य जिस विषय या वस्तु के बारे में बार-बार सोचता है, उसका मन धीरे-धीरे उसी ओर आकर्षित होने लगता है। इसलिए हमें हमेशा अच्छे, शुभ और कल्याणकारी विचारों का ही चिंतन करना चाहिए।

इससे पहले प्रधानमंत्री की ओर से 28 अगस्त को सोशल मीडिया पर सुभाषित शेयर किया गया था। तब पीएम ने ‘एक्स’ पर “एष प्रभावो रक्षायाः कथितस्ते युधिष्ठिर। जयदः सुखदश्चैव पुत्रारोग्यधनप्रदः॥” संस्कृत श्लोक लिखा था, जिसका हिंदी अर्थ है कि रक्षा सूत्र के प्रभावों का वर्णन करते हुए कहा गया है कि यह जय, सुख, संतति, आरोग्य एवं ऐश्वर्य प्रदान करने वाला है।

27 अगस्त को पीएम ने संस्कृत श्लोक शेयर करते हुए लिखा था, “मनुष्य को अपनी परम्पराओं और ज्ञान को आगे बढ़ाते हुए श्रेष्ठ कर्म करने चाहिए। उसे बुद्धि से निर्मित न्यायपूर्ण और प्रकाशमय मार्ग का अनुसरण करना चाहिए। श्रेष्ठ जनों के सदाचार को जीवन में अपनाकर निरन्तर विचारशील रहना चाहिए और दिव्य गुणों से सम्पन्न जनों का निर्माण करना चाहिए।”

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

जी20 बैठक के बीच भारत-अमेरिका में बड़ी सहमति, क्रिटिकल मिनरल्स और सप्लाई चेन पर साथ करेंगे काम

जी20 बैठक के बीच भारत-अमेरिका में बड़ी सहमति, क्रिटिकल मिनरल्स और सप्लाई चेन पर साथ करेंगे काम

भारत के विकास मॉडल से अन्य देशों को मिल सकती है सीख: अजय बंगा

भारत के विकास मॉडल से अन्य देशों को मिल सकती है सीख: अजय बंगा

नेपाल में बाढ़ के बीच पांच और भारतीय सुरक्षित निकाले गए, बचाव अभियान जारी

नेपाल में बाढ़ के बीच पांच और भारतीय सुरक्षित निकाले गए, बचाव अभियान जारी

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज छत्तीसगढ़ के एक दिवसीय दौरे पर, एम्स रायपुर के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन आज छत्तीसगढ़ के एक दिवसीय दौरे पर, एम्स रायपुर के दीक्षांत समारोह में होंगे शामिल

भारत की ग्रोथ में और तेजी की क्षमता, 8% से अधिक बढ़ सकती है अर्थव्यवस्था: विश्व बैंक प्रमुख अजय बंगा

भारत की ग्रोथ में और तेजी की क्षमता, 8% से अधिक बढ़ सकती है अर्थव्यवस्था: विश्व बैंक प्रमुख अजय बंगा

नेपाल के लिए भारत की मदद जारी, 11 सदस्यीय बचाव टीम और 5.5 टन राहत सामग्री लेकर पांचवां विमान रवाना

नेपाल के लिए भारत की मदद जारी, 11 सदस्यीय बचाव टीम और 5.5 टन राहत सामग्री लेकर पांचवां विमान रवाना

पीएम मोदी आज जल शक्ति मंत्रालय के विभागीय शिखर सम्मेलन के समापन सत्र को करेंगे संबोधित

पीएम मोदी आज जल शक्ति मंत्रालय के विभागीय शिखर सम्मेलन के समापन सत्र को करेंगे संबोधित

स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए भारतीय भाषाओं का उपयोग महत्वपूर्ण: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री

स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच बढ़ाने के लिए भारतीय भाषाओं का उपयोग महत्वपूर्ण: केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री

गुरु रविदास महाराज की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाना सामूहिक जिम्मेदारी : हरविन्द्र कल्याण

गुरु रविदास महाराज की शिक्षाओं को जन-जन तक पहुंचाना सामूहिक जिम्मेदारी : हरविन्द्र कल्याण

संभल जामा मस्जिद सर्वे मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, अगली सुनवाई 8 सितंबर को

संभल जामा मस्जिद सर्वे मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई टली, अगली सुनवाई 8 सितंबर को