Tuesday, March 24, 2026
BREAKING
लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा-बातचीत के जरिए होर्मुज से भारत के कई जहाज निकले अश्विनी वैष्णव ने लॉन्च की तीन बड़ी पहल, एआई कौशल और डिजिटल कंटेंट को मिलेगा बढ़ावा विश्व क्षय रोग दिवस 2026: टीबी उन्मूलन के लिए राष्ट्रीय कार्यक्रम, केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे अध्यक्षता एलपीजी की पैनिक बुकिंग में आई कमी, कालाबाजारी पर भी कसी नकेल - पेट्रोलियम मंत्रालय संसद में पीएम मोदी के बयान पर प्रियंका गांधी ने उठाई चर्चा की मांग योगी सरकार अगले तीन साल में तैयार करेगी 57 हजार बीमा सखी भारत साझा चुनौतियों से निपटने के लिए रूस के साथ मिलकर काम करेगा: विदेश मंत्री जयशंकर गगनदीप सिंह रंधावा की आत्महत्या मामले में एक्शन, पूर्व मंत्री लालजीत सिंह भुल्लर गिरफ्तार ओटीएस स्कीम को मिला भरपूर समर्थन, सरकार की पारदर्शीनीतियों में करदाताओं का विश्वास बढ़ा: हरपाल सिंह चीमा पंजाब का सार्वभौमिक स्वास्थ्य मॉडल आयुष्मान भारत से बेहतर, बिना शर्त हर परिवार को कवरेज

मनोरंजन

‘जामताड़ा-2’ फेम मराठी अभिनेता सचिन चांदवाडे का निधन

28 अक्टूबर, 2025 08:45 AM

मुंबई : वेब सीरीज ‘जामताड़ा 2’ में अपनी भूमिका के लिए मशहूर मराठी अभिनेता सचिन चांदवाडे का निधन हो गया है। बताया जा रहा है कि उन्होंने आत्महत्या की है। वह 25 वर्ष के थे।

यह खबर आने के बाद उनके दोस्त और जानकारों में शोक की लहर दौड़ गई।

रिपोर्ट्स के अनुसार, सचिन चांदवाडे का शव जलगांव के परोला स्थित उनके आवास पर मिला। 23 अक्टूबर को परिवार के सदस्यों ने उन्हें पुणे स्थित फ्लैट में फंदे से लटका हुआ पाया। सचिन को तुरंत अस्पताल ले जाया गया।

सचिन चांदवाडे को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां उनकी हालत बिगड़ती गई। इसके बाद परिवार वालों ने उन्हें धुले के एक बड़े अस्पताल में ले जाने का फैसला किया। यहां पर डॉक्टर अभिनेता को बचा नहीं सके और 24 अक्टूबर को रात लगभग 1:30 बजे इलाज के दौरान ही उनका निधन हो गया।

सचिन चांदवाडे केवल एक अभिनेता ही नहीं बल्कि एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर भी थे। वह पुणे की एक आईटी कंपनी में काम करते थे। इसके साथ ही वह अभिनय के अपने जुनून को भी पूरा कर रहे थे। परिवार और दोस्त उन्हें एक बहुत ही सशक्त व्यक्ति के रूप में याद करते हैं, जिन्होंने बचपन से ही अपने अभिनय से उनका मनोरंजन किया था।

निधन से कुछ दिनों पहले सचिन ने अपनी नई सीरीज 'असुरवन' की घोषणा की थी, जिसमें वह मुख्य भूमिका निभा रहे थे। निर्माताओं ने उनके किरदार का एक पोस्टर जारी किया था। इस सीरीज को सचिन रामचंद्र मंगो डायरेक्ट कर रहे हैं।

सीरीज के डायरेक्टर रामचंद्र ने अपनी इंस्टा स्टोरी में उनके निधन पर शोक व्यक्त किया। वहीं सीरीज की अभिनेत्री पूजा ने भी अपनी इंस्टा स्टोरी में सचिन चांदवाडे को श्रद्धांजलि अर्पित की।

सचिन चांदवाडे की आत्महत्या का कारण अभी पता नहीं चला है। उनकी असामयिक मृत्यु के बाद परोला पुलिस ने एक्सीडेंटल डेथ का मामला दर्ज किया। वह जलगांव के परोला तालुका के उंदीरखेडे गांव के रहने वाले थे। इस घटना से उंदीरखेडे गांव और पूरे तालुका में शोक की लहर है।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

सपनों को उड़ान देने के लिए पंख जरूरी और ये पंख हमारे अपने होते: दिव्या दत्ता

सपनों को उड़ान देने के लिए पंख जरूरी और ये पंख हमारे अपने होते: दिव्या दत्ता

'धुरंधर: द रिवेंज' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 4 दिन में पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा

'धुरंधर: द रिवेंज' ने तोड़े बॉक्स ऑफिस रिकॉर्ड, 4 दिन में पार किया 750 करोड़ का आंकड़ा

राजा शिवाजी का फर्स्ट लुक टीज़र आया सामने, फैंस बोले – “रोंगटे खड़े हो गए”

राजा शिवाजी का फर्स्ट लुक टीज़र आया सामने, फैंस बोले – “रोंगटे खड़े हो गए”

धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बीच रणवीर सिंह का बड़ा खुलासा, बताया क्यों रह गए थे दंग

धुरंधर: द रिवेंज' की सफलता के बीच रणवीर सिंह का बड़ा खुलासा, बताया क्यों रह गए थे दंग

अभिनेता सनी देओल ने मां को याद कर पोस्ट की खास तस्वीर

अभिनेता सनी देओल ने मां को याद कर पोस्ट की खास तस्वीर

अनुपम खेर ने 'धुरंधर 2' को बताया एक अनुभव, कहा- पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया

अनुपम खेर ने 'धुरंधर 2' को बताया एक अनुभव, कहा- पाकिस्तान को बेनकाब कर दिया

'फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले गए आदित्य धर', कंगना रनौत ने बांधे 'धुरंधर-2' की तारीफों के पुल

'फिल्म इंडस्ट्री को नई ऊंचाइयों पर ले गए आदित्य धर', कंगना रनौत ने बांधे 'धुरंधर-2' की तारीफों के पुल

कोहिमा ट्रिप पर शबाना आजमी ने शेयर की जावेद अख्तर संग खूबसूरत तस्वीर

कोहिमा ट्रिप पर शबाना आजमी ने शेयर की जावेद अख्तर संग खूबसूरत तस्वीर

गिरफ्तारी की संभावनाओं के बीच फंसे बादशाह लंदन में कर रहे सैर-सपाटा, 'द ओ2 एरीना' में परफॉर्म करने का मिला मौका

गिरफ्तारी की संभावनाओं के बीच फंसे बादशाह लंदन में कर रहे सैर-सपाटा, 'द ओ2 एरीना' में परफॉर्म करने का मिला मौका

राजामौली ने की 'धुरंधर: द रिवेंज' की जमकर तारीफ, रणवीर सिंह की एक्टिंग को बताया मास्टरक्लास

राजामौली ने की 'धुरंधर: द रिवेंज' की जमकर तारीफ, रणवीर सिंह की एक्टिंग को बताया मास्टरक्लास