Sunday, September 27, 2026
BREAKING
• पीएम मोदी से 'मन की बात' कार्यक्रम में प्रशंसा पाने वाले राजिंदर सिंह सीनियर कौन हैं? • एशियन गेम्स: श्रीशंकर, डेविड पट्टुराज ने लॉन्ग जंप फाइनल के लिए क्वालीफाई किया • एशियन गेम्स: ट्रिपल जंप में चीन के वेन ने 36 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ा; जापान और बहरीन ने जीते मैराथन खिताब • एशियन गेम्स: जापानी शटलर को 21-9, 21-13 से मात देकर सिंधु क्वार्टर फाइनल में पहुंचीं • '36 ट्वीट और 3-4 वीडियो बना चुके हैं', राइज एंड फॉल-2 में 'इग्नोर' करने पर स्वरा भास्कर ने शहजाद पूनावाला को घेरा • 'जाने-अनजाने किसी को दुख पहुंचा हो तो माफ करें', अंकिता लोखंडे और विक्की जैन ने मांगी 'उत्तम क्षमा' • 'रोहित शर्मा में दिखती थी विव रिचर्ड्स की झलक', सुनील शेट्टी ने किया शो में खुलासा • माही श्रीवास्तव के 'नागिन जैसे डांस' ने मचाया तहलका, ठुमकों ने खींचा भोजपुरी फैंस का ध्यान • पूनम ढिल्लों ने लता मंगेशकर को किया याद, बोलीं- उनके बिना अधूरा है हिंदी फिल्मों का संगीत • नई जनरेशन अकेले रहने में भी खुश, शादी और बच्चे करना इंसानों के लिए जरूरी नहीं : अभिषेक बनर्जी

राष्ट्रीय

‘चिप से लेकर जहाजों तक’, राजनाथ सिंह ने आत्मनिर्भर रक्षा इकोसिस्टम को बताया देश की जरूरत

27 सितंबर, 2026 04:36 PM

नई दिल्ली : रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने रविवार को कहा कि भारत को घरेलू रक्षा विनिर्माण क्षमताओं को मजबूत और महत्वपूर्ण तकनीकों पर अधिक नियंत्रण हासिल करना होगा, जिससे तेजी से जटिल होते वैश्विक सुरक्षा माहौल में रणनीतिक स्वायत्तता हासिल की जा सके।

राष्ट्रीय राजधानी में आयोजित एनडीटीवी डिफेंस समिट 2026 को संबोधित करते हुए सिंह ने कहा कि देश का दृष्टिकोण एक सरल सोच से निर्देशित है। भारत में जो भी चीज बनाई जा सकती है, उसका देश में ही उत्पादन किया जाए और आयात पर निर्भरता कम की जाए।

उन्होंने कहा, “चिप से लेकर जहाजों तक, स्क्रू से लेकर पूरी हथियार प्रणालियों तक, यही भारत को रणनीतिक स्वायत्तता की ओर ले जाएगा।”

उन्होंने रक्षा क्षेत्र में स्वदेशी डिजाइन, नवाचार और स्थानीय जरूरतों के अनुरूप तकनीक विकसित करने को आवश्यक बताया।

रक्षा मंत्री ने कहा कि रक्षा आपूर्ति श्रृंखला के महत्वपूर्ण घटकों का निर्माण और उन पर नियंत्रण रखने की भारत की क्षमता राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूत करने और विदेशी आपूर्तिकर्ताओं पर निर्भरता कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी।

उनके अनुसार, दीर्घकालिक रक्षा तैयारियों के लिए महत्वपूर्ण तकनीकों में महारत हासिल करना और पूरे विनिर्माण इकोसिस्टम में अधिक आत्मनिर्भरता जरूरी होगी।

हाल के नीतिगत कदमों का जिक्र करते हुए सिंह ने कहा कि सरकार ने घरेलू रक्षा उद्योग को मजबूत करने के लिए संरचनात्मक और परिवर्तनकारी सुधार किए हैं, जिससे पिछले कुछ वर्षों में इस क्षेत्र को महत्वपूर्ण गति मिली है।

उन्होंने कहा, “हम केवल वर्तमान जरूरतों को पूरा करने तक सीमित नहीं हैं; हम आत्मनिर्भर हैं और भविष्य को ध्यान में रखकर आगे बढ़ रहे हैं।”

दूरसंचार क्षेत्र में 2जी से 5जी तकनीक तक के विकास की तुलना करते हुए सिंह ने कहा कि युद्ध भी पांचवीं पीढ़ी के चरण में प्रवेश कर चुका है, जहां उन्नत तकनीक सैन्य क्षमताओं और युद्ध के परिणामों को तेजी से प्रभावित करेगी।

उन्होंने कहा कि आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई), क्वांटम तकनीक, रोबोटिक्स, स्वायत्त प्रणालियां और साइबर सुरक्षा आधुनिक युद्ध का अभिन्न हिस्सा बनती जा रही हैं।

सिंह ने कहा कि भारत स्वदेशी क्वांटम तकनीकों को सक्रिय रूप से बढ़ावा दे रहा है और साथ ही उभरते रक्षा नवाचारों को समर्थन देने के लिए जरूरी नीतिगत ढांचे को भी मजबूत कर रहा है।

रक्षा मंत्री ने कहा कि भारत संपर्क आधारित और गैर-संपर्क युद्ध के साथ-साथ काइनेटिक और नॉन-काइनेटिक सैन्य अभियानों के लिए अपनी क्षमताओं को बढ़ा रहा है। इसके साथ ही राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए जरूरी महत्वपूर्ण ऊर्जा संसाधनों में भी विविधता लाई जा रही है।

सिंह के अनुसार, भविष्य के युद्धक्षेत्र कई क्षेत्रों तक फैले होंगे और उनमें तकनीक की भूमिका लगातार बढ़ेगी। उन्होंने कहा कि जो देश अत्याधुनिक तकनीकों में बढ़त हासिल करेंगे, वे बदलती सुरक्षा चुनौतियों से निपटने और आधुनिक संघर्षों में अपनी बढ़त बनाए रखने की बेहतर स्थिति में होंगे।

रक्षा मंत्री ने तकनीकी नवाचार को आगे बढ़ाने में भारत के युवाओं की भूमिका की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि युवा भारतीय कृत्रिम बुद्धिमत्ता, ड्रोन तकनीक, रोबोटिक्स, क्वांटम कंप्यूटिंग, साइबर सुरक्षा समाधान और स्वायत्त प्रणालियों पर काम कर रहे हैं और देश की भविष्य की रक्षा तैयारियों में योगदान दे रहे हैं।

सिंह ने कहा, “भारत के युवा अब केवल भविष्य की नौकरियों की तैयारी नहीं कर रहे हैं। वे भारत के भविष्य के युद्धों के लिए तकनीक तैयार कर रहे हैं।”

 

Have something to say? Post your comment

और राष्ट्रीय खबरें

भारत के खिलाफ आतंकवाद को हवा देने वाले देश से बातचीत की गुंजाइश खत्म : राजनाथ सिंह

भारत के खिलाफ आतंकवाद को हवा देने वाले देश से बातचीत की गुंजाइश खत्म : राजनाथ सिंह

युद्ध का स्वरूप बदल रहा है, हमारी सोच को भी लगातार बदलना होगाः सेना प्रमुख

युद्ध का स्वरूप बदल रहा है, हमारी सोच को भी लगातार बदलना होगाः सेना प्रमुख

भारत के रिन्यूएबल एनर्जी हब खावड़ा को मिला अपना पिन कोड

भारत के रिन्यूएबल एनर्जी हब खावड़ा को मिला अपना पिन कोड

कौन हैं थाईलैंड के 'गणेश भक्त' पंथौन थीरखानोन? 'मन की बात' में पीएम मोदी ने की प्रशंसा

कौन हैं थाईलैंड के 'गणेश भक्त' पंथौन थीरखानोन? 'मन की बात' में पीएम मोदी ने की प्रशंसा

'मन की बात' में पीएम मोदी ने पोषण माह पर की बात, छत्तीसगढ़ से मिजोरम तक की पहलों को सराहा

'मन की बात' में पीएम मोदी ने पोषण माह पर की बात, छत्तीसगढ़ से मिजोरम तक की पहलों को सराहा

मन की बात: पीएम मोदी ने अशोक सिंघल को दी श्रद्धांजलि, रामजन्मभूमि आंदोलन में योगदान को किया याद

मन की बात: पीएम मोदी ने अशोक सिंघल को दी श्रद्धांजलि, रामजन्मभूमि आंदोलन में योगदान को किया याद

पुस्तैनी घर तोड़े जाने से पहले सीएम मोहन यादव ने की पूजा-अर्चना, बोले-इसका कोई मुआवजा नहीं लेंगे

पुस्तैनी घर तोड़े जाने से पहले सीएम मोहन यादव ने की पूजा-अर्चना, बोले-इसका कोई मुआवजा नहीं लेंगे

मन की बात: पीएम मोदी ने कहा, 'जनगणना हम सबका राष्ट्रीय दायित्व', देशवासियों से की खास अपील

मन की बात: पीएम मोदी ने कहा, 'जनगणना हम सबका राष्ट्रीय दायित्व', देशवासियों से की खास अपील

'मन की बात' में पीएम मोदी बोले-पहले आतंकी हमलों के बाद इंतजार होता था, अब जीरो-टॉलरेंस पॉलिसी

'मन की बात' में पीएम मोदी बोले-पहले आतंकी हमलों के बाद इंतजार होता था, अब जीरो-टॉलरेंस पॉलिसी

'संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना लोकतंत्र के लिए नुकसानदेह', विपक्ष के रुख को सीएम योगी ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

'संवैधानिक संस्थाओं पर सवाल उठाना लोकतंत्र के लिए नुकसानदेह', विपक्ष के रुख को सीएम योगी ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण