Wednesday, May 13, 2026
BREAKING
पंजाब स्टेट ह्यूमन राइट्स कमीशन ने एडिटर करनजीत कौर को कोर ग्रुप टीम में किया शामिल भगवंत मान सरकार की शिक्षा क्रांति का असर, 10वीं बोर्ड परीक्षा में पहले तीन में दो स्थानों पर छात्राओं ने मारी बाजी भगवंत मान सरकार द्वारा सरकारी नौकरियों में अग्निवीरों के लिए आरक्षण नीति को अंतिम रूप देने हेतु उच्चस्तरीय कमेटी का गठन भगवंत मान सरकार श्री गुरु रविदास जी द्वारा दिखाए गए समानता के सिद्धांतों पर कार्य कर रही है; युवा गुरु साहिब के ‘बेगमपुरा’ के संकल्प वाला भारत बनाने के लिए आगे आएं : हरपाल सिंह चीमा अमन अरोड़ा ने उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री के रूप में पदभार संभाला पीएम मोदी ने हिमंता सरमा को सीएम बनने पर दी बधाई, बताया बेहतरीन प्रशासक असम : कौन हैं रामेश्वर तेली, जिन्हें हिमंता बिस्वा सरमा की कैबिनेट में मिली जगह? नीट परीक्षा रद्द, सीबीआई करेगी जांच, जल्द होगा नई परीक्षा की डेट का ऐलान सिंगापुर ने असम में जीत के लिए हिमंता बिस्वा सरमा को दी बधाई, राज्य के विकास के लिए दोहराया समर्थन मुझे खुशी है बंगाल के लोगों को 'आयुष्मान भारत' का लाभ मिलेगा: पीएम मोदी

मनोरंजन

‘ऑपरेशन खुकरी’ पर फिल्म बनाएंंगे रणदीप हुड्डा

21 मई, 2025 11:55 AM

मुंबई। बॉलीवुड अभिनेता रणदीप हुड्डा भारतीय सेना के शौर्य और साहस को दर्शाने के लिए ‘ऑपरेशन खुकरी’ पर फिल्म बनाने जा रहे हैं। रणदीप हुड्डा अपनी अगली फिल्म में भारतीय सेना के सबसे साहसिक मिशन्स में से एक को जीवंत करने जा रहे हैं। रणदीप की आने वाली फिल्म का नाम ‘ऑपरेशन खुकरी’ है। रणदीप हुड्डा ने मेजर जनरल राजपाल पुनिया और दामिनी पुनिया की किताब ऑपरेशन खुकरी: दि अनटोल्ड स्टोरी ऑफ दि इंडियन आर्मीज ब्रेवेस्ट पीसकीपिंग मिशन अब्रॉड के आधिकारिक फिल्म अधिकार हासिल कर लिए हैं। यह फिल्म भारतीय सेना के सबसे साहसी और विदेशों में बचाव अभियानों में से एक को पर्दे पर पेश करेगी।

यह फिल्म साल 2000 में सिएरा लियोन यानी पश्चिमी अफ्रीका के एक देश में हुए एक वास्तविक सैन्य अभियान पर आधारित है, जहां भारतीय सेना के 233 जवानों को विद्रोही बलों ने बंधक बना लिया था। यह मिशन भारतीय सेना द्वारा अब तक किए गए सबसे खतरनाक और साहसिक अभियानों में से एक माना जाता है। फिल्म में रणदीप हुड्डा मेजर जनरल राज पाल पुनिया की भूमिका निभाएंगे। मेजर जनरल राजपाल पुनिया ने उस मुश्किल हालात के बीच अपने सैनिकों को सुरक्षित बाहर निकाला था। रणदीप हुड्डा ने कहा कि यह कहानी सिर्फ हथियारों और युद्ध की नहीं, बल्कि वीरता, बलिदान और भाइचारे की है।

उन्होंने कहा, ‘यह मेरे लिए गर्व की बात है कि मैं ऐसे योद्धा की भूमिका निभा रहा हूं, जिसने 75 दिन तक दुश्मन के बीच फंसे जवानों को न सिर्फ जिंदा निकाला, बल्कि भारत के सैन्य इतिहास में एक सुनहरा अध्याय जोड़ दिया। मेजर जनरल पुनिया का रोल निभाना मेरे लिए एक सम्मान और बड़ी जिम्मेदारी है। हमारा मकसद भारतीय सेना के इतिहास के उस अध्याय को लोगों के सामने लाना है, जिसे उतनी पहचान नहीं मिली जितनी मिलनी चाहिए थी। हमारे सैनिकों की उस भावना के लिए, जो कहती है कि हम मर जाएंगे लेकिन हार नहीं मानेंगे।, मुझे लगता है कि यह कहानी हर भारतीय को प्रेरित करेगी। फिल्म ‘ऑपरेशन खुकरी’ की स्क्रिप्ट पर काम जोरों पर है और इसे बड़े पैमाने पर शूट किया जाएगा। फिल्म की टीम का मानना है कि ‘ऑपरेशन खुकरी’ न सिर्फ एक थ्रिलिंग एक्शन फिल्म होगी, बल्कि यह भारतीय सेना की वीरगाथा को दुनियाभर के दर्शकों तक पहुंचाने का एक जरिया बनेगी।

Have something to say? Post your comment

और मनोरंजन खबरें

खुद को कैसे फिट और फाइन रखते हैं अमिताभ बच्चन, प्रशंसकों को खुद बताया सीक्रेट

खुद को कैसे फिट और फाइन रखते हैं अमिताभ बच्चन, प्रशंसकों को खुद बताया सीक्रेट

क्या रागिनी 3 में पहली बार साथ नजर आएंगे आयुष शर्मा और नरगिस फाखरी?

क्या रागिनी 3 में पहली बार साथ नजर आएंगे आयुष शर्मा और नरगिस फाखरी?

रकुल प्रीत ने गिर नेशनल पार्क में किया नियमों का उल्लंघन

रकुल प्रीत ने गिर नेशनल पार्क में किया नियमों का उल्लंघन

Cannes 2026: पंजाबी से मलयालम तक, 79वें कांन्स फेस्टिवल में धूम मचाएंगी यह भारतीय फिल्में

Cannes 2026: पंजाबी से मलयालम तक, 79वें कांन्स फेस्टिवल में धूम मचाएंगी यह भारतीय फिल्में

Mouni Roy और Suraj Nambiar के रिश्ते में आई दरार? अनफॉलो के साथ-साथ डिलीट की तस्वीरें

Mouni Roy और Suraj Nambiar के रिश्ते में आई दरार? अनफॉलो के साथ-साथ डिलीट की तस्वीरें

Kriti Sanon : स्टार किड को ज्यादा मौके मिले, बजट इशू होने पर कम की गई फीस; बॉलीवुड में मेल एक्टर्स को मिलती है ज्यादा तवज्जो

Kriti Sanon : स्टार किड को ज्यादा मौके मिले, बजट इशू होने पर कम की गई फीस; बॉलीवुड में मेल एक्टर्स को मिलती है ज्यादा तवज्जो

विजय के मुख्यमंत्री बनते ही फिल्म जगत में खुशी की लहर, कमल हासन से लेकर पवन कल्याण ने दी बधाई

विजय के मुख्यमंत्री बनते ही फिल्म जगत में खुशी की लहर, कमल हासन से लेकर पवन कल्याण ने दी बधाई

आयुष्मान खुराना के साथ काम करते वक्त घबराई हुई थीं सुम्बुल तौकीर, शेयर किया 'आर्टिकल 15' का अनुभव

आयुष्मान खुराना के साथ काम करते वक्त घबराई हुई थीं सुम्बुल तौकीर, शेयर किया 'आर्टिकल 15' का अनुभव

शेखर सुमन ने सुनाया 'बैंडिट क्वीन' से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, फूलन देवी के वो शब्द आज भी हैं एक्टर को याद

शेखर सुमन ने सुनाया 'बैंडिट क्वीन' से जुड़ा दिलचस्प किस्सा, फूलन देवी के वो शब्द आज भी हैं एक्टर को याद

'खतरों के खिलाड़ी 15' में 'बिग बॉस' हाउसमेट्स के साथ फिर से दिखेंगे गौरव खन्ना, बोले-उत्साहित हूं...

'खतरों के खिलाड़ी 15' में 'बिग बॉस' हाउसमेट्स के साथ फिर से दिखेंगे गौरव खन्ना, बोले-उत्साहित हूं...