Wednesday, October 21, 2026
BREAKING
• हसनपुर में 23 अक्टूबर को लगेगा कृषि मेला,पूर्व कृषि मंत्री ओमप्रकाश धनखड़ ने लिया तैयारियों का जायजा • सामानांतर बिजली लाइसेंस के विरोध में एपीटीईएल में अपील करने की तैयारी में विभाग : अनिल विज • महान योद्धा, कुशल प्रशासक और न्यायप्रिय शासक रहे महाराजा शूरसैनी : नायब सिंह सैनी • हरियाणाः सूरजकुंड में 23 अक्टूबर से सजेगा दिवाली उत्सव, मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी करेंगे मेले का शुभारंभ • पंजाब में नशे को लेकर गृह मंत्री शाह का आप सरकार पर हमला, बोले- राजनीतिक संरक्षण के बिना युवाओं तक नहीं पहुंच सकती चिट्टा • पंजाब में नशा-विरोधी कार्यकर्ता की हत्या के मामले की जांच करेगी सीबीआई - अमित शाह • पंजाब के सीएम भगवंत मान का अमित शाह पर तीखा हमला, बोले-घटिया राजनीति बंद करें • परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड को लेकर बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार को घेरा • मृतक की मां के लिए पेंशन और भतीजी को नौकरी की मांग, अमित शाह ने सहायता का दिया आश्वासन: परिजन • पंजाब में ड्रग्स के खिलाफ लड़ने वाले विक्रमजीत के परिवार से मिले अमित शाह, 15 मिनट तक की बात

हिमाचल

‘एंटी चिट्टा अभियान’ के तहत STF की बड़ी कार्रवाई, चंबा और कुल्लू में 256 ग्राम चिट्टा बरामद

17 मई, 2026 07:54 PM

शिमला : मुख्यमंत्री हिमाचल प्रदेश द्वारा चलाए जा रहे ‘चिट्टा मुक्त हिमाचल’ अभियान के अंतर्गत हिमाचल प्रदेश पुलिस की विशेष कार्य बल (STF) द्वारा नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में STF की टीमों ने चंबा तथा कुल्लू जिलों में दो अलग-अलग मामलों में कुल 256 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद कर पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है।


पहला मामला – जिला चंबा
दिनांक 16 मई 2026 को STF Northern Range, कांगड़ा की टीम द्वारा धुगा डंगा, कटोरी बंगला, पठानकोट-चंबा NH-154 पर कार्रवाई करते हुए एक Hyundai Verna कार (DL-11CA-2390) से 204 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया। इस संबंध में FIR No. 41/2026 दिनांक 17.04.2026, थाना चुवाड़ी, जिला चंबा में धारा 21, 25 एवं 29 NDPS Act के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है। मामले में पंजाब के अमृतसर निवासी चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। मामले की प्रारंभिक जांच ASI परमेश शर्मा, STF NR द्वारा की गई, जबकि आगे की जांच SI अश्विनी, पुलिस पोस्ट बकलोह द्वारा की जा रही है।


दूसरा मामला – जिला कुल्लू
आज दिनांक 17 मई 2026 को STF कुल्लू द्वारा पूर्व सूचना के आधार पर पतलीकूहल क्षेत्र में आरोपी टिंकू के घर पर छापेमारी की गई। तलाशी के दौरान आरोपी के कमरे से 52 ग्राम हेरोइन बरामद की गई। इस संबंध में Case FIR No. 44/2026 थाना पतलीकूहल, जिला कुल्लू में दर्ज किया गया है। मामले में आगे की जांच जारी है। हिमाचल प्रदेश पुलिस ने स्पष्ट किया है कि ‘एंटी चिट्टा अभियान’ के तहत नशा तस्करों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी तथा प्रदेश को नशा मुक्त बनाने के लिए सभी एजेंसियां समन्वय के साथ कार्य कर रही हैं।

 

Have something to say? Post your comment

और हिमाचल खबरें

Chamba: डिपुओं के आटे की गुणवत्ता पर सवाल, पकाने के बाद सख्त हो रही रोटियां

Chamba: डिपुओं के आटे की गुणवत्ता पर सवाल, पकाने के बाद सख्त हो रही रोटियां

Kangra: पंचायतों की निधि पर सरकार सख्त, सभा निधि का अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश

Kangra: पंचायतों की निधि पर सरकार सख्त, सभा निधि का अलग बैंक खाता खोलने के निर्देश

नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों में 10.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा, CM ने थपथपाई पुलिस की पीठ

नवरात्रों में हिमाचल के शक्तिपीठों में 10.25 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने टेका माथा, CM ने थपथपाई पुलिस की पीठ

हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

हिमाचल में 'रेजिडेंट डॉक्टर्स पॉलिसी-2025' में संशोधन, अब बिना परीक्षा-इंटरव्यू मिलेगी नियुक्ति; जानें किन्हें मिलेगा फायदा

Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

Kangra: 2027 चुनावों में नौजवानों को भी मिलेगा अवसर : जयराम

हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

हिमाचल में इस वर्ष सेब कारोबार आधा, खरीद में भी 84 फीसदी की गिरावट

कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

कनाडा में HPGA ने मनाया कुल्लू दशहरा, वर्चुअली जुड़े CM सुक्खू; विदेशी धरती पर परोसी गई हिमाचली धाम

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

Shimla: नशे के खिलाफ प्रहार, 8,250 से अधिक गिरफ्तार, 37 सरकारी कर्मचारी बर्खास्त

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

​Chamba : देश में अराजकता का माहौल बना रही कांग्रेस, सरकार को अस्थिर करने की नाकाम कोशिश : जयराम

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना

Shimla: दीवाली से पहले मंत्रिमंडल विस्तार की अटकलें फिर तेज, CM सुक्खू अचानक दिल्ली रवाना